BUSINESS

HindustanVision Friday,25 August , 2017
आज RBI पहली बार जारी करेगा 200 रुपये का नोट, जानें इस नोट की खासियत

New Delhi News,25 August  2017  ; ​ 500 और 2000 रुपये के नए नोट के बाद आज यानि शुक्रवार को 200 रुपये का नया नोट भी बाज़ार में लॉन्च हो जाएगा. ये जानकारी आरबीआई ने साझा की है. बुधवार को रिजर्व बैंक ने आधिकारिक तौर पर दो सौ रुपये के नोट जारी करने का एलान किया था.

वित्त मंत्रालय की ओऱ से बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा गया, ”केंद्रीय सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 की धारा 24 की उपधारा (1) द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक बोर्ड की सिफारिशों पर, दो सौ रुपये मूल्य के बैंक नोट को अंकित मल्य के बैंक नोट के रुप में विनिर्दिष्ट करती है.”

ध्यान रहे कि रिजर्व बैंक कानून 1934 के तहत 10 हजार रुपये तक के नोट जारी करने का प्रावधान है, लेकिन कब और कितनी कीमत के नोट जारी होगे, इस बारे में सरकार और केद्रीय बैंक के बीच राय-मशविरे के बाद ही फैसला किया जाता है.

नया नोट कई खूबियों से भरपूर होगा
200 रुपये के नए नोट का रंग हल्का पीला होगा. ये नोट भी महात्मा गांधी सीरीज़ में है. लेकिन इस नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर सेंटर में है. इस नोट पर रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के सिग्नेचर हैं. नोट के आगे वाले हिस्से में अशोक स्तंभ की तस्वीर भी लगाई गई है. जो दाहिनी तरफ है. नोट की पिछली तरफ स्वच्छ भारत अभियान का लोगो भी है.

सिक्यूरिटी थरेड यानी सुरक्षा पट्टी पर भारत और फिर RBI लिखा हुआ है और ये क्रम चलता रहता है. भारत और RBI हरे और नीले रंगों में लिखे गए हैं. जब नोट को तिरछा करेंगे तो भारत और RBI पढ़ सकेंगे और रंग देख सकेंगे.

आज RBI पहली बार जारी करेगा 200 रुपये का नोट, जानें इस नोट की खासियत

More News

9/22/2026 7:33:36 PM
मानव कंप्यूटर सेंटर के नए बैच की ट्रेनिंग शुरू,

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनि Read More...

9/22/2026 7:30:38 PM
गांधी कॉलोनी श्री गणेश पार्क में भक्ति रस से सराबोर हुआ वातावरण

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं Read More...

9/22/2026 7:27:32 PM
11वे आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला का दूसरा दिन

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने  दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को  माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे Read More...

9/22/2026 7:20:04 PM
किसानों को मंडियों में न हो कोई परेशानी, खरीदी गई फसल का समय पर हो उठान : राजेश नागर

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM :  
हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरि Read More...

9/22/2026 7:17:02 PM
J.C. Bose University Bids Farewell to Outgoing Vice-Chancellor Prof. Rajive Kumar

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its ou Read More...

9/21/2026 10:20:00 PM
सहकार भारती के तत्वावधान में टी-20 क्रिकेट महासंग्राम सम्पन्न

PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लि Read More...

9/21/2026 9:33:19 PM
हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ते हुए, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम

 

शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग

NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं Read More...

9/21/2026 9:30:08 PM
11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभा Read More...


Welcome