HARYANA

HindustanVision Saturday,20 December , 2025
कष्ट निवारण समिति की बैठक में 9 शिकायतों पर सुनवाई, अधिकांश का मौके पर समाधान

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने पंचकूला में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की करी अध्यक्षता
PANCHKULA NEWS 20 DEC 2025 : GAUTAM ;  हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  विपुल गोयल ने आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, सेक्टर-1, पंचकूला में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्होंने कुल 9 शिकायतें सुनीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

बैठक में गांव सुखदर्शनपुर के निवासियों ने गांव के निकट लगभग 300 मीटर दूरी पर स्थित एक फैक्ट्री से रासायनिक अपशिष्ट के रिसाव का मुद्दा उठाया। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि गठित जांच समिति, जिसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, नायब तहसीलदार बरवाला एवं गैर-सरकारी सदस्य शामिल थे, ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि फैक्ट्री से खेतों में किसी प्रकार का रासायनिक अपशिष्ट नहीं जा रहा है, बल्कि केवल बरसात के दौरान पानी भरने की समस्या रहती है। इस पर मंत्री श्री विपुल गोयल ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को 5 जनवरी तक पानी की निकासी के लिए पाइप डालने के निर्देश दिए, ताकि समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।

गांव माजरी, पंचकूला  निवासी द्वारा एचएसवीपी की भूमि पर अवैध दुकानें और मकान बनाकर किराया वसूलने की शिकायत पर मंत्री ने की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी ने बताया कि गांव खड़ग मंगौली में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर 17.50 एकड़ भूमि का कब्ज़ा ले लिया गया है, जिसका चरणबद्ध तरीके से पुनर्वास किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त गांव में इस प्रकार की चार-पांच दुकानों की शिकायत मिली थी, जिन्हें सील कर दिया गया है।

राजीव कॉलोनी निवासी द्वारा लंबे समय से बंद पड़े शौचालयों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने नगर निगम को एक माह के भीतर पाइप डालकर सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि कॉलोनीवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

गांव बुंगा निवासी ने शिकायत में बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा उसकी जमीन पर नाले का निर्माण किया गया है। इस पर मंत्री ने विभाग को भूमि की निशानदेही करवाने के निर्देश दिए तथा यह भी कहा कि नाले का निर्माण शिकायतकर्ता की भूमि से बाहर करने की संभावनाओं पर विचार किया जाए।

गांव कनौली निवासी द्वारा गांव से गुजरने वाली बरसाती नदी की शामलात भूमि पर अवैध कब्जे के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की शिकायत पर मंत्री ने तहसीलदार पंचकूला और सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को समस्या के समाधान के निर्देश दिए।सेक्टर-6 निवासी द्वारा एमसी पार्क पर अवैध कब्जे और घर के पीछे ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण की शिकायत पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, कार्तिकेय शर्मा, कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, मेयर कुलभूषण गोयल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, पुलिस उपायुक्त श्रीमती सृष्टि गुप्ता, एसडीएम कालका श्री संयम गर्ग, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण एवं कष्ट निवारण समिति के गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

कष्ट निवारण समिति की बैठक में 9 शिकायतों पर सुनवाई, अधिकांश का मौके पर समाधान

More News

2/3/2026 7:45:16 PM
समाज के लोग अपने बच्चों की शिक्षा पर दें ध्यान, इसी से समाज प्रदेश व देश का नाम रोशन : राजेश नागर

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग राज्यमंत्री राजेश नागर ने 21 लाख रुपए देने की करी घोषणा
-समाज के लोगों को अपील करते हुए बोले, मरणोपरांत शोक 13 दिन की बजाय 7 दिन में करें
Read More...

2/3/2026 7:23:19 PM
39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में रैड क्रॉस सोसाइटी के स्वयंसेवक दे रहे हैं निरंतर सेवाएं

FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा रैडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव डॉ. सुनील कुमार तथा   आयुष सिन्हा उपायुक्त एवं अध्यक्ष  जिला रेड Read More...

2/3/2026 7:18:52 PM
टैरिफ में कटौती भारतीय निर्यात के लिए ऐतिहासिक राहत : बी. आर. भाटिया

FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया जाना भारतीय एक्सपोर्ट इंडस्ट्री के लिए न केवल एक बड़ी राहत Read More...

2/3/2026 7:15:57 PM
एचएसईबी वर्कर यूनियन के आगामी आने वाले प्रदेशस्तरीय आंदोलनों पर चर्चा

FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) यूनिट ओल्ड फरीदाबाद के बिजली कर Read More...

2/3/2026 7:11:54 PM
मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर- 2 फ़रीदाबाद में एक्सिस बैंक की नई शाखा का किया उद्घाटन

FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज फ़रीदाबाद के सेक्टर-2 में एक्सिस बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अ Read More...

2/2/2026 6:04:06 PM
गायक आजाद मंडोरी के गीतों पर विदेशी कलाकार ने किया मंच सांझा

पर्यटन को पंख म्हारी नायब सरकार लगारी सै, सूरजकुंड का मेला ना देख्या तो क्या देख्या गीतों पर झूमे दर्शक

FARIDABAD SURAJ KUND MELA. NEWS 02 FEB 2026 : GAUTAM : हरिय Read More...

2/2/2026 5:57:59 PM
थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर-2’ का विशेष प्रदर्शन

FARIDABAD NEWS 02 FEB 2026 : GAUTAM : थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों को खुश रखने और उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से समाजसेवी संदीप सिंघ Read More...

2/2/2026 5:54:23 PM
आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी बल्लभगढ के खिलाडिय़ों ने परचम लहराया

FARIDABAD NEWS 02 FEB 2026 : GAUTAM : शोटोकन कराटे-डो एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा मापुसा गोवा में आयोजित की गई 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप 2026 में आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एक Read More...


Welcome