- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,11 January , 2026
DELHI NEWS 11 JAN 2026 : GAUTAM : आज टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में कुल 440 लोगों ने लाभ उठाया। इनमें 257 महिलाएँ एवं 183 पुरुष शामिल रहे । 354 निःशुल्क चश्मे फ्री दिए गए। यह शिविर 350 अम्बेडकर बस्ती, झंडेवालान के सेवा भारती के परिसर में आयोजित किया गया। इस कैंप में सफल आयोजन में आद्य फाउंडेशन, सेवा भारती और नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (N.M.O.) में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
शिविर में लाभार्थियों को निःशुल्क नेत्र परीक्षण, आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।
इस अवसर पर प्रसिद्ध अधिवक्ता श्रीमती वंदना वत्स, फाउंडर, आद्य फाउंडेशन ने बताया कि कुछ समय पूर्व टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा सेवा भारती, स्वामी श्रद्धानंद मार्ग पर भी एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें सेक्स वर्कर्स एवं उनके बच्चों की आँखों की जांच की गई थी। उन्होंने कहा कि समाज के उपेक्षित वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
शिविर के सफल आयोजन में टेंडिशिया एसोसिएशन के सदस्य संजीव बब्बर, प्रभात मनोचा, नरेंद्र शर्मा, राज छाबड़ा, विक्रम सोनी, सुभाष सैनी, राज मल्होत्रा, अनीश अग्रवाल, रवि सिक्का, अनूप राणा, करण जग्गी, अशोक दुआ, अमित माथुर, वंदना वत्स, विकास धवन, राजेश नेगी, नवीन शर्मा, अखिलेश वर्मा, सोनू कुमार और निमिश माथुर का विशेष योगदान रहा।
सभी के सामूहिक प्रयासों से शिविर सुव्यवस्थित, सफल एवं लाभार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ। टेंडिशिया एसोसिएशन के सदस्य संजीव बब्बर ने बताया कि संगठन कुछ मित्रों का समूह है, जो मेडिकल क्षेत्र से न होते हुए भी झुग्गी-झोपड़ी, स्लम एवं वंचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य एवं नेत्र सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है। एसोसिएशन का उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर कोई भी व्यक्ति बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।एसोसिएशन ने भविष्य में भी इसी प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविरों को और व्यापक स्तर पर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर-7 के तत्वावधान में 'शहीद दिवस' मनाते हुए देश के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साप्ताहिक य Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक झज्जर में 18 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित 38वीं राज्य स्तरीय अंतर-पॉलिटेक्निक एथलेटिक मीट में राजकीय महिला पॉलिट Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : नवरात्रि के चौथे दिन महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की भव्य रूप से पूजा अर्चना की गई. Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : .या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्मांडा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। के भाव से चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन सूरजकु Read More...
पंचायत ने 10 कुरीतियों को बंद करने का लिया फैसला
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : शादी समारोहों व अन्य आयोजनों में चली ऐसी रीतियों का जिनका आज के दौर में
Read More...
GURUGRAME NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज गुरुग्राम में आयोजित ऑल वुमन बाइक रैली में सम्मिलित होकर नारी शक्ति के उत्साह, आ Read More...
FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : नवरात्रि के तीसरे दिन महारानी माता वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की भव्य रूप से पूजा की गई. इस Read More...
FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से “मेरा युवा भारत – मेरी जिम्मेदारी” थीम पर पदयात्रा का आयोजन Read More...