- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,01 February , 2026
FARIDABAD NEWS 01 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए इसे Reforms over Rhetoric की भावना को ज़मीन पर उतारने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल घोषणाओं और नारों तक सीमित नहीं है बल्कि ठोस नीतिगत सुधारों के माध्यम से भारत को तेज़ टिकाऊ और समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।
श्री गोयल ने कहा कि वर्ष 2026 27 में फिस्कल डेफिसिट को जीडीपी के लगभग 4.3-4.4 प्रतिशत के दायरे में रखना सरकार की जिम्मेदार आर्थिक सोच को दर्शाता है। ₹12.2 लाख करोड़ के सार्वजनिक पूंजीगत व्यय से यह स्पष्ट है कि सरकार भविष्य की बुनियाद मजबूत करने पर फोकस कर रही है जिससे रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि Make in India 2.0, बायोफार्मा SHAKTI योजना सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में बड़े निवेश से भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में निर्णायक कदम उठाया गया है। केमिकल पार्क रेयर अर्थ और क्रिटिकल मिनरल कॉरिडोर जैसी पहलें रणनीतिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करेंगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि MSME सेक्टर के लिए ₹10,000 करोड़ का SME Growth Fund और अतिरिक्त टॉप-अप छोटे उद्योगों को विस्तार का नया अवसर देगा। कॉर्पोरेट मित्र जैसी पहल अनुपालन प्रक्रिया को सरल बनाकर छोटे शहरों और कस्बों में उद्यमिता को बढ़ावा देगी।
इंफ्रास्ट्रक्चर को बजट की रीढ़ बताते हुए श्री विपुल गोयल ने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर नए नेशनल वाटरवेज़ कोस्टल कार्गो प्रमोशन स्कीम और इंफ्रास्ट्रक्चर रिस्क गारंटी फंड से लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी और निजी निवेश को सुरक्षा मिलेगी।
हरियाणा के लिए बजट का विशेष महत्व रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि फरीदाबाद गुरुग्राम सोनीपत पानीपत रेवाड़ी रोहतक और हिसार जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को इस बजट से सीधा लाभ मिलेगा। ऑटोमोबाइल ऑटो-पार्ट्स इंजीनियरिंग इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश बढ़ेगा जिससे प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।उन्होंने आगे कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं से हरियाणा की कनेक्टिविटी NCR सहित उत्तर प्रदेश राजस्थान और पंजाब से और सशक्त होगी जिससे व्यापार रियल एस्टेट और सेवा क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी।खेती और ग्रामीण विकास पर बजट के फोकस को महत्वपूर्ण बताते हुए श्री गोयल ने कहा कि पशुपालन डेयरी मत्स्य पालन और AI आधारित कृषि सलाह से किसानों की आय में वृद्धि होगी और उन्हें बेहतर बाज़ार से जोड़ा जाएगा।महिलाओं के लिए SHE-Marts स्वयं सहायता समूह और उद्यमिता आधारित योजनाएं सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा बदलाव लाएंगी।
खेल कौशल और शिक्षा पर निवेश को हरियाणा के लिए विशेष अवसर बताते हुए उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया मिशन यूनिवर्सिटी टाउनशिप और हेल्थ व सर्विस सेक्टर में स्किल डेवलपमेंट से युवा केवल नौकरी चाहने वाले नहीं बल्कि कुशल पेशेवर और उद्यमी बनेंगे।
निष्कर्ष रूप में विपुल गोयल ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी और परिणामोन्मुखी बजट है जो हरियाणा जैसे औद्योगिक कृषि और युवा शक्ति से संपन्न राज्य के लिए निवेश रोजगार और समृद्धि के नए द्वार खोलेगा।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग राज्यमंत्री राजेश नागर ने 21 लाख रुपए देने की करी घोषणा
-समाज के लोगों को अपील करते हुए बोले, मरणोपरांत शोक 13 दिन की बजाय 7 दिन में करें
Read More...
FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा रैडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव डॉ. सुनील कुमार तथा आयुष सिन्हा उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड Read More...
FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया जाना भारतीय एक्सपोर्ट इंडस्ट्री के लिए न केवल एक बड़ी राहत Read More...
FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) यूनिट ओल्ड फरीदाबाद के बिजली कर Read More...
FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज फ़रीदाबाद के सेक्टर-2 में एक्सिस बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अ Read More...
पर्यटन को पंख म्हारी नायब सरकार लगारी सै, सूरजकुंड का मेला ना देख्या तो क्या देख्या गीतों पर झूमे दर्शक
FARIDABAD SURAJ KUND MELA. NEWS 02 FEB 2026 : GAUTAM : हरिय Read More...
FARIDABAD NEWS 02 FEB 2026 : GAUTAM : थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों को खुश रखने और उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से समाजसेवी संदीप सिंघ Read More...
FARIDABAD NEWS 02 FEB 2026 : GAUTAM : शोटोकन कराटे-डो एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा मापुसा गोवा में आयोजित की गई 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप 2026 में आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एक Read More...