FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,11 February , 2026
गुरूवार को सूरजकुंड से शुरू होगा भाजपा का महाप्रशिक्षण अभियान : मोहन लाल बड़ौली

पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान की पहली कार्यशाला में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक बड़े नेता भी होंगे शामिल

सबसे पहले 7 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी 377 मंडलों में होंगे प्रशिक्षण बाद में जिला स्तर पर होंगे कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम’

पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण तथा संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण है : मोहन लाल बड़ौली

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी का महा प्रशिक्षण अभियान गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। हरियाणा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा बनाने के लिए पहली कार्यशाला फरीदाबाद के सूरजकुंड में गुरुवार को होगी। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे शुरू होने वाली इस कार्यशाला में राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान की कमान संभालने वाले राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा सहित तमाम बड़े नेता भी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली के अनुसार साल भर तक विभिन्न स्तरों पर चलने वाले महाप्रशिक्षण अभियान के तहत संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, आचार और व्यवहार से प्रशिक्षित किया जाएगा। 12 फरवरी को सूरजकुंड में आयोजित  पहली कार्यशाला में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी और प्रशिक्षण टोलियों के पदाधिकारी और सदस्य सम्मिलित होंगे। जिसमें आगामी महीनों में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि महा प्रशिक्षण की शुरूआत सबसे पहले मंडल स्तर से होगी। मंडलों में प्रशिक्षण 7 मार्च से 14 अप्रैल बाबा साहेब आंबेडकर जयंती तक आयोजित किये जाएंगे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मंडलों में 24 घंटे की ड्यूटी रहेगी।  हर मंडल में 24 घंटे रहकर निश्चित किए गए विषयों पर मंडलों के कार्यकर्ता से संवाद करेंगे।
इसके बाद यह महाप्रशिक्षण अभियान जिलों में शुरू होगा। जिलों में 15 अप्रैल से 20 मई तक प्रशिक्षण होंगे। जिला के बाद प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,  जिसमें पार्टी के विधायकों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और निकाय प्रतिनिधियों के लिए भी अलग से प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।
भाजपा प्रदेश मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण तथा संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण है। इस अभियान के तहत वैचारिक प्रतिबद्धता का निर्माण करना, कार्य पद्धति एवं कार्यकर्ता व्यवहार में सिद्धता का निर्माण करना, पार्टी के इतिहास और विकास की जानकारी, सक्षम एवं योग्य कार्यकर्ताओं का निर्माण करना, कार्यकर्ताओं में समाज के प्रति संवेदनशीलता एवं दायित्व बोध जागृत करना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय टोली का गठन किया गया है। इस टोली में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ, ओपी धनखड़, वीडी शर्मा, रत्नाकर, वी. मुरलीधरन, शशांक मणि त्रिपाठी, कविता पाटीदार, डा. शिव शक्ति बक्शी, राजकुमार शर्मा, डा. अभिनव प्रकाश, राजकुमार आदि नेता शामिल हैं।
श्री बड़ौली ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के मानवता की एकता के सिद्धांतों पर आधारित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव, राष्ट्र निर्माण और जनसेवा की भावना को मज़बूत करेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी, अनुशासन, पब्लिक रिलेशन और वर्तमान चुनौतियो से निपटने के बारे में जानकारी दी जाएगी।

 

गुरूवार को सूरजकुंड से शुरू होगा भाजपा का महाप्रशिक्षण अभियान : मोहन लाल बड़ौली

More News

2/12/2026 10:15:26 PM
सूरजकुंड में बनी भाजपा के महा प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा, विभिन्न स्तरों पर साल भर चलेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

FARIDABAD NEWS 12 FEB 2026 : GAUTAM :  समय-समय पर कार्यकर्ता निर्माण के कार्यक्रम चलाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने इस वर्ष महा प्रशिक्षण अभियान 2026 चलाने का निर्णय लिय Read More...

2/12/2026 7:08:55 PM
कर्मचारी, मजदूर, किसान व जनविरोधी नीतियों और तानाशाह पोलिसी ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव की खिलाफत

 FARIDABAD NEWS 12 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) केंद्रीय परिषद के दिशा नि Read More...

2/12/2026 7:04:19 PM
राष्ट्रीय हड़ताल का फरीदाबाद में व्यापक असर, सरकारी विभागों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित 

हजारों की संख्या में कर्मचारी व मजदूरों ने बीके से अजरौंदा चौक तक निकाला जुलूस, सरकार को दी चेतावनी 

सभी कच्चे कर्मियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण पर रोक लगाने और लेब Read More...

2/12/2026 7:00:56 PM
श्री श्री रवि शंकर के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में भजन संगम (भजन क्लबिंग) कार्यक्रम

FARIDABAD NEWS 12 FEB 2026 : GAUTAM : दी आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में भजन संगम (भजन क्लबिंग) कार्यक्रम विशेष रूप से युवा पीढ़ी Read More...

2/12/2026 6:16:26 PM
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सूरजकुण्ड महोत्सव में विकास और संस्कृति का संदेश

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल सहित वरिष्ठ नेताओं की गरिमामय उपस्थिति, संस्कृति संरक्षण और आत्मनिर्भरता के संकल्प पर बल

FARIDABAD NEWS 12 FEB 2026 : GAUTAM :  Read More...

2/11/2026 7:49:17 PM
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने इस्कॉन द्वारा आयोजित ‘इवॉल्व  उज्ज्वल भविष्य’ प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान

राज्य मंत्री राजेश नागर ने बच्चों को किया सम्मानित

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ;  विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 के लिए गर्व का क्षण तब आया Read More...

2/11/2026 7:19:01 PM
अंत्योदय के मूलमंत्र से जन-जन का सशक्तिकरण कर रहे हैं पीएम मोदी : मनीष ग्रोवर

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ; पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को “समर्पण दिवस” के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद द्वारा भाजपा ज़िल Read More...

2/11/2026 7:15:49 PM
गुरूवार को सूरजकुंड से शुरू होगा भाजपा का महाप्रशिक्षण अभियान : मोहन लाल बड़ौली

पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान की पहली कार्यशाला में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक बड़े नेता भी होंगे शामिल

सबसे पहले 7 मार्च से 14 अ Read More...


Welcome