- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,15 February , 2026
FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : सभी जन शारीरिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक उन्नति करें। सभी में राष्ट्र प्रेम की भावना का विकास एवं सभी लोग अंधविश्वास तथा कुरीतियों का बहिष्कार करें - उक्त विचार महर्षि दयानंद बोधोत्सव एवं जन्मोत्सव के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता स्वामी आर्यवेश, प्रधान - सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा ने प्रकट किए। कार्यक्रम से पूर्व विश्व शांति एवं भाईचारे के लिए पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दासराम आर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे, ब्रह्मचारी राजेंद्र जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। भजनोपदेशक आचार्य सतीश सत्यम एवं आचार्य धर्मवीर सात्विक ने भजनों के माध्यम से अपने विचार प्रकट किए। मनुदेव शास्त्री व डॉ हरिओम शास्त्री यज्ञब्रह्मा रहे तथा मंझावली गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने वेद पाठ किया।
कार्यक्रम का आयोजन आर्य केंद्रीय प्रतिनिधि सभा, फरीदाबाद द्वारा महर्षि दयानंद यज्ञशाला एवं पुस्तकालय, सेक्टर 10 में प्रधान प्रेम कुमार मित्तल की देख रेख में किया गया। स्वागत अध्यक्ष गिरधारी लाल मित्तल के साथ उपप्रधान रघुवीर शास्त्री, मंत्री दयानंद सेठी एवं कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। संरक्षक मंडल के सदस्य चौधरी राजेंद्र सिंह बीसला, मदनलाल तनेजा नंदलाल कालड़ा, महेश चंद्र आर्य, डॉ गजराज सिंह आर्य एवं श्रीमती विमला ग्रोवर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विभिन्न आर्य संस्थाओं, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधी तथा समाज के अनेकों गणमान्य व्यक्ति आर्य समाज के संतों के विचारों से प्रभावित नजर आए। कार्यक्रम के आयोजन में महर्षि दयानंद यज्ञशाला के उप प्रधान महेंद्र बैंसला, मंत्री प्रदीप गुप्ता व कोषाध्यक्ष पवन बंसल का विशेष योगदान रहा। अंत में आर्य केंद्रीय प्रतिनिधि सभा, फरीदाबाद के प्रधान एडवोकेट प्रेम कुमार मित्तल ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।
FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : एआईसीटीई और आईक्यूएसी के तत्वावधान में कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने 14 फ़रवरी 2026 को "मशीन लर्निंग: ब्रिजिंग डिसिप्लिन, ब्रेकिंग बाउ Read More...
FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : सभी जन शारीरिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक उन्नति करें। सभी में राष्ट्र प्रेम की भावना का विकास एवं सभी लोग अंधविश्वास तथा कुरीतियों का बहि Read More...
FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : केरल के तिरुवनंतपुरम से आए पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने फरीदाबाद स्थित श्री गोपाल गौशाला का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने गौशाला में संचा Read More...
FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : नमामीशमीशान निर्वाणरूपं,विभुं व्यापकं ब्रह्म वेदस्वरूपं। निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं, चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहं।। -जैसे महामंत्रों क Read More...
1OO वर्षों से संघ अपनी शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रहा है : संजय
FARIDABAD NEWS 15 FEB 2025 : GAUTAM : सेक्टर- 48 में हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं गरिम
Read More...
भूपानी पब्लिक स्कूल के 30वें वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा, वाईएमसीए से मौसी चौक तक आरसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास
FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM :&nbs
Read More...
सुरक्षित प्रवेश, सुव्यवस्थित मार्ग आधुनिक सेक्टर-17 की सशक्त पहचान
FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद के सेक्टर-17 में सुरक्षित, आधुनिक एवं प्रगतिशील शहरी
Read More...
भगवान शिव की अराधना से होते है मनुष्य के सभी दुख-दर्द दूर : डा. राजेश भाटिया
मंदिर प्रांगण भगवान शिव की बारात का हुआ भव्य स्वागत
FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM :
Read More...