FARIDABAD

HindustanVision Sunday,22 February , 2026
टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा दिल्ली पुलिस के सहयोग से महिलाओं हेतु निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : दिल्ली पुलिस सप्ताह 2026 के उपलक्ष्य में टेंडिशिया एसोसिएशन एवं दिल्ली पुलिस (केंद्रीय जिला) के संयुक्त तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 (रविवार) को महिलाओं के लिए निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

यह शिविर स्वामी श्रद्धानंद मार्ग (जी.बी. रोड) स्थित महिला पुलिस चौकी, कमला नगर पुलिस स्टेशन परिसर में आयोजित किया गया। जी.बी. रोड दिल्ली के सबसे बड़े रेड-लाइट क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, जहाँ बड़ी संख्या में महिलाएँ कार्यरत हैं और विभिन्न सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों का सामना करती हैं।

शिविर में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें क्षेत्र की बड़ी संख्या में सेक्स वर्कर्स भी शामिल थीं। नेत्र परीक्षण के उपरांत महिलाओं को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया।

नेत्र जांच के अतिरिक्त महिलाओं की ब्लड शुगर (रक्त शर्करा) तथा हीमोग्लोबिन (Hb) की भी जांच की गई, ताकि एनीमिया और मधुमेह जैसी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान की जा सके। जिन महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी असामान्यताएँ पाई गईं, उन्हें आगे की जांच और उपचार हेतु उचित परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

विशेष उल्लेखनीय है कि इस कैंप का संचालन पूर्णतः महिलाओं की टीम द्वारा किया गया। चिकित्सकों, परामर्शदाताओं एवं स्वयंसेविकाओं की महिला टीम ने संवेदनशीलता एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करते हुए सभी प्रतिभागियों की जांच की।

इस अवसर पर महिला चौकी इंचार्ज किरण सेठी, जिन्हें क्षेत्र में उनकी सशक्त एवं संवेदनशील कार्यशैली के कारण “महिला सिंघम” के रूप में भी जाना जाता है, ने शिविर की व्यवस्थाओं की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की तथा महिलाओं को स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस कैंप को सफल बनाने में तनवी मनोचा, दीया बजाज, कविता बिजलानी, मधु बग्गा, ज्योति वोहरा,  नेहा, मंजू सिक्का, नेहा गर्ग,  सुनीला राणा, लता रानी तथा रोमा कोहली का विशेष योगदान रहा।

टेंडिशिया एसोसिएशन की सदस्य तनवी मनोचा ने बताया कि अगले माह 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दिल्ली के बदरपुर क्षेत्र में किया जाएगा, जिसका संचालन भी पूर्णतः महिलाओं द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टेंडिशिया एसोसिएशन Our Vision: Perfect Vision for All पर काम कर रहा है।

दीया बजाज ने कहा कि शिविर सामुदायिक सहभागिता, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।

टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा दिल्ली पुलिस के सहयोग से महिलाओं हेतु निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

More News

2/23/2026 7:19:31 PM
मनरेगा योजना खत्म करने की साजिश व 14 लाख बीपीएल कार्ड काटने के विरोध में 25 फरवरी को करेंगे हरियाणा विधान सभा का घेराव ; दीपेन्द्र हुड्डा

संसद में सरकार ने बताया हरियाणा में 8 लाख से ज्यादा पंजीकृत मनरेगा मजदूरों में से केवल 2,191 को ही मिला 100 दिन का काम : दीपेन्द्र हुड्डा

590 करोड़ का बैंक घोटाला साबित Read More...

2/23/2026 6:25:16 PM
मोबाइल टावर को हटाने की मांग को लेकर (डीसी) के नाम तहसीलदार सुमेर सिंह को ज्ञापन सौंपा

FARIDABAD NEWS 23 FEB 2026 : GAUTAM : संजय एंक्लेव नंगला रोड स्थित शिक्षा मन्दिर पब्लिक स्कूल के सामने अवैध रूप से स्थापित किए जा रहे मोबाइल टावर को हटाने की मांग को लेकर आज Read More...

2/23/2026 5:56:29 PM
विपक्ष के प्रश्नों पर विपुल गोयल का संतुलित उत्तर, सदन में सरकार की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

जनहित, पारदर्शिता और सुशासन हमारी सरकार की सर्वोच्च प्रतिबद्धता विपुल गोयल
FARIDABAD NEWS 23 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 के दौरान आज शहरी Read More...

2/23/2026 3:18:40 PM
युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने को रहें तैयार : डॉ.ओमप्रकाश योगाचार्य

सैनिक कॉलोनी में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 23 FEB 2026 : GAUTAM :   सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-49, मार्केट परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन का Read More...

2/23/2026 3:09:32 PM
थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 23 FEB 2026 : GAUTAM : स्टडी ग्लोबल सर्विसेज एन एच 3 फरीदाबाद की ओर से थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए एक विशाल रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया ग Read More...

2/22/2026 7:52:10 PM
भक्ति केवल शब्दों से नही कर्मों में प्रकट हो : सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

निरंकारी मिशन का सेवा और समर्पण से सशक्त जल संरक्षण का प्रेरक संकल्प

FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM ;  जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है, जीवन की आधारशिला और Read More...

2/22/2026 7:48:26 PM
टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा दिल्ली पुलिस के सहयोग से महिलाओं हेतु निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : दिल्ली पुलिस सप्ताह 2026 के उपलक्ष्य में टेंडिशिया एसोसिएशन एवं दिल्ली पुलिस (केंद्रीय जिला) के संयुक्त तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 (रव Read More...

2/22/2026 7:44:25 PM
पार्षद रश्मि यादव द्वारा भाटिया कॉलोनी, ब्लॉक–C में लगभग 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाली RMC रोड का उद्घाटन

FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : वार्ड नं. 43 की पार्षद रश्मि यादव द्वारा भाटिया कॉलोनी, ब्लॉक–C में लगभग 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाली RMC रोड का विधिवत Read More...


Welcome