- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,24 March , 2026
FARIDABAD NEWS 24 MARCH 2026 : GAUTAM : इंडियन ऑइल (अनुसंधान एवं विकास इकाई) फरीदाबाद की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) पहल के अंतर्गत आज एलिम्को के बल्लभगढ़, फरीदाबाद स्थित परिसर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों प्रदान कराने हेतु वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा किया गया, जिसमे फरीदाबाद क्षेत्र के 116 पूर्वचिन्हित दिव्यंगजनों को 69.43 लाख की लागत के विभिन्न प्रकार के आधुनिक सहायक उपकरण एवं 3डी प्रिंटिंग से बने कृत्रिम अंग प्रदान किये गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आलोक शर्मा, निदेशक (अनुसंधान एवं विकास) इंडियन ऑइल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया जिनके साथ डॉ उमीश श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक, इंडियन ऑइल, हरीश कुमार, प्रभारी, एलिम्को फरीदाबाद, बीजेन्द्र सौरोत, सचिव, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद, सुश्री माधवी हंस, संस्थापक, स्पेशल अचीवर्स (एनजीओ), डी. एस. त्यागी, भारत विकास परिषद (एनजीओ) तथा अन्य मंचासीन अतिथिगण भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि डॉ आलोक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इंडियन ऑइल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत किये जा कार्यों की जानकारी दी और कहा की इंडियन ऑइल दिव्यांगजनों के जीवन में सार्थक परिवर्तन लाने और समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिबद्ध है, जिसका लाभ सीधे लाभार्थियों को प्राप्त हो। इस अवसर पर उन्होंने शिविर मे आए लाभार्थियों से बात कर उनके विचार भी जाने और सभी को शुभकामनाये प्रेषित की।
हरीश कुमार, प्रभारी, एलिम्को फरीदाबाद, ने अपने स्वागत उद्बोधन में निगम द्वारा दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों हेतु सहायक उपकरणों के लिए प्रदान की जारी सेवाओ की जानकारी देते हुए बताया इंडियन ऑइल के द्वारा एलिम्को के माध्यम से फरीदाबाद व आस पास क्षेत्र के जरूरत मंद दिव्यागजनों को सहायक उपकरणों का लाभ प्राप्त होता रहा है और आशा व्यक्त की यह सहयोग आगे भी मिलता रहेगा।
जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने अपने संबोधन में इंडियन ऑइल और एलिम्को के इस सामाजिक कार्य का धन्यवाद करते हुए बताया की जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद और एलिम्को के सहयोग से जिले मे निश्चित अंतराल मे सहायक उपकरण हेतु कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम मे स्पेशल अचीवर्स (एनजीओ) तथा भारत विकास परिषद (एनजीओ) द्वारा लाभार्थियों को सहायक उपकरण प्रदान करवाने मे महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त कराया गया जिसके लिए उन्हे सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों ने एलिम्को की 3D स्कैनिंग एवं प्रिंटिंग इकाई का अवलोकन किया और निर्माण प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर मे प्रदान किये गए आधुनिक उपकरणों में 98 बैटरी से चलने वाली मोटराइज्डटराई साइकिल सहित स्पोर्ट्स व्हीलचेयर, जॉय स्टिक संचालित व्हीलचेयर, 3D स्कैनिंग एवं प्रिंटिंग से बने कृत्रिम अंग व स्पाइनल ब्रेस सहित बैसाखी, वॉकर, छड़ी आदि उपकरण शामिल थे।
कार्यक्रम में इंडियन ऑइल से श्री निरज कुमार, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री पंकज भाटिया, उप महाप्रबंधक (ईएस), श्री अमित कुमार, मुख्य प्रबंधक (ईएस एवं सीएसआर), सुश्री डेजी गोयल, वरिष्ठ प्रबंधक (ईएस एवं सीएसआर) सहित एलिम्को फरीदाबाद के प्रबंधक श्री मृणाल कुमार, सह प्रबंधक सुमित तिवारी, श्री राजेश दास उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 24 MARCH 2026 : GAUTAM : श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में दुर्गा माता के छठे स्वरूप माता कात्यानी की भव्य पूजा अर्चना की गई. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां क Read More...
अब तक 9 FIR दर्ज और 825 सिलेंडर जब्त
CHANDIGARH NEWS 24 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि एल
Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MARCH 2026 : GAUTAM : इंडियन ऑइल (अनुसंधान एवं विकास इकाई) फरीदाबाद की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) पहल के अंतर्गत आज एलिम्को के बल्लभगढ़, फरीदाबाद Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MARCH 2026 : GAUTAM : टीबी मुक्त अभियान के द्वारा प्रदेश सहित देश को भी टीबी मुक्त बनाना है और यह तभी संभव होगा जब समाज का प्रत्येक वर्ग इस अभियान में जुड़क Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MARCH 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन ट्रस्ट का वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सव, आज फरीदाबाद, स्थित सतयुग दर्शन वसुंधरा पर प्रात: 8.00 बजे सतवस्तु के कुदरती ग्रन् Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : वार्ड नंबर-1 और वार्ड नंबर-5 में गत रविवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लगभग 8 करो Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : नवरात्रि का पांचवां दिन माँ स्कंदमाता को समर्पित है, जो भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं। महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। डीसी आयुष सिन्हा ने आमजन से Read More...