- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,25 March , 2026
FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ का हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल इन दिनों शिक्षा के साथ-साथ सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भी चर्चा में बना हुआ है। स्कूल में हाल ही में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि दीपक यादव के स्वागत के साथ हुई। चेयरमैन एस.के. शर्मा, शिक्षकों और स्टाफ ने दीपक यादव का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इसके बाद मेधावी छात्रों को मंच पर बुलाकर उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
इस अवसर पर चेयरमैन शिव कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में दीपक यादव डायरेक्टर की सराहना करते हुए उनकी युवा सोच और समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा ही समाज और राष्ट्र को सही दिशा देने का काम करते हैं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और अपने संस्कारों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।
मुख्य अतिथि दीपक यादव ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और मूल्यों को समझना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। तथा स्कूल के चेयरमैन शिव कुमार शर्मा जी मान सम्मान के लिए धन्यवाद किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश देने में भी सफल रहा।
एडीसी सतबीर मान की अध्यक्षता में अवैध खनन मामलों की समीक्षा बैठक संपन्न
FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2025 : GAUTAM : अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान ने कहा कि जिल
Read More...
अनंगपुर व पाली रोड में लगाए जाएंगे जागरूकता शिविर
FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM ; मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रितु यादव की
Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM : श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिष्ठाता एवं श्रीरामानुज संप्रदाय की तीर्थ पीठ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा के पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ का हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल इन दिनों शिक्षा के साथ-साथ सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भी चर्चा में बना हुआ है। स्कू Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद ने आज रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा भारत विकास परिषद एवं राजस्थान एसोसिएशन फरीदाबाद के सहयोग से मन्दता ग्र Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM : श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रों के सातवें दिन मां दुर्गा के सप्तम अवतार मां कालरात्रि की भव्य पूजा अर्चना की Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM : ..या देवी सर्वभूतेषु मां कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। जैसे भाव से चैत्र नवरात्रि उत्सव के सातवें Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM ; सतयुग दर्शन वसुन्धरा में आयोजित राम नवमी यज्ञ महोत्सव के द्वितीय दिवस पर भाव -स्वभाव परिवर्तन क्रांति के अंतर्गत सजनों को ‘सजन Read More...