FARIDABAD

HindustanVision Thursday,26 March , 2026
चार दिवसीय "यजुर्वेद पारायण यज्ञ" का शुभारंभ

मर्यादा में रहने वाला व्यक्ति जीवन में असफल नहीं हो सकता : विनय आर्य 

FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 ; GAUTAM : मर्यादित महिला या पुरुष जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकता। मर्यादा में रहकर व्यक्ति अपनी समाज में अच्छी छाप छोड़ कर लोगों का चहेता बन सकता है। यह बात दिल्ली आर्य प्रतिदिन सभा के महामंत्री विनय आर्य ने ग्रेटर फरीदाबाद स्थित श्रद्धा मंदिर स्कूल में चल रहे चार दिवसीय "यजुर्वेद पारायण यज्ञ" में उपस्थित जन समुदाय एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इतिहास और हमारे धार्मिक ग्रंथ इस बात के गवाह है कि जब-जब लोगों ने मर्यादा का उल्लंघन किया तब -तब, व्यक्तिगत तथा कुल की हानि उठानी पड़ी है,इसलिए हमें मर्यादा में रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए। इससे पूर्व यजुर्वेद पारायण यज्ञ का आयोजन किया जिसमें सैकड़ो लोगों ने राष्ट्रीय समृद्धि की कामना हेतु अपनी आहुतियां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मचारी राजेंद्र सिंह ने की। आर्य समाज पर चर्चा करते हुए डॉक्टर नरेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना इसीलिए की थी कि लोगों में राष्ट्रभक्ति, पाखंडता से दूरी तथा आपसी प्रेम बना रहे यही वह शिक्षाएं जो हमें राष्ट्र के प्रति जोड़ने का कार्य करती है ।आर्य समाज के लोगों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानियां दी और आज भी आर्य समाज परोपकारी कार्यों में जुटा है। इससे पूर्व कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर गजराज सिंह आर्य ने सभी विद्वान वक्त़ाओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनका मकसद युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं और आर्य समाज की नीतियों से जोड़ना है, ताकि युवा पीढ़ी हमारी संस्कृति से रूबरू होते हुए देश पर कुर्बान हुए लोगों के बारे में विद्वानों से ज्ञान प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर मूलचंद आर्य, राजकुमार आर्य, श्रीमती राजेश, नंदलाल कालड़ा, विमला ग्रोवर, योगेंद्र फोर, हर्षित, सुधीर बंसल, वसुमित्र सत्यार्थी सहित विभिन्न आर्य समाजों के प्रतिनिधि, शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

चार दिवसीय "यजुर्वेद पारायण यज्ञ" का शुभारंभ

More News

3/26/2026 8:32:07 PM
एक शाम सांवरिया के नाम” धार्मिक आयोजन में सीएम नायब सिंह सैनी का आगमन प्रस्तावित

डीसी आयुष सिन्हा ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देत Read More...

3/26/2026 8:13:40 PM
एलपीजी-पीएनजी सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचें : मंत्री राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने प्रशासन सहित एजेंसी अधिकारियों के साथ एलपीजी, पीएनजी सप्लाई तथा पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता हेतु की समीक्षा बैठक
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : < Read More...

3/26/2026 8:09:09 PM
श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में श्रद्धापूर्वक किया गया दुर्गा अष्टमी पूजन

माता रानी से की समाज में सुख-समृद्धि कायम रखने की प्रार्थना : डॉ राजेश भाटिया  

FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर म Read More...

3/26/2026 8:06:48 PM
अयोध्या में राम जन्मोत्सव की कथा : पुत्रेष्ठि यज्ञ से हुआ मर्यादा पुरुषोत्तम का अवतरण

FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : अयोध्या प्राचीन काल में इक्ष्वाकु वंश की राजधानी रही है, जो अपनी समृद्धि, धर्म और वैभव के लिए विश्व प्रसिद्ध थी। ‘अयोध्या& Read More...

3/26/2026 8:00:23 PM
बैंड बाजों संग निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा और झाकियां

FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : रामनवमी और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में भक्ति, आस्था और उल Read More...

3/26/2026 7:56:03 PM
सजन शहनशाह हनुमान के पावन जन्मोत्सव को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ प्रेरणादायक ढंग से मनाया गया

FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन वसुन्धरा में आयोजित रामनवमी यज्ञ-महोत्सव में तीसरे दिन विभिन्न प्रांतों व विदेशों से असंख्य श्रद्धालुओं का आना जारी Read More...

3/26/2026 7:45:43 PM
मनधीर सिंह मान ने मान प्रोडेक्शन हाऊस के फिल्म स्टूडियों का किया शुभारंभ

 FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : नेता से अभिनेता बने फरीदाबाद निवासी मनधीर सिंह मान ने आज नेहरू ग्राउण्ड में अपने मान प्रोडेक्शन हाऊस के फिल्म स्टूडियों का शुभा Read More...

3/26/2026 7:41:29 PM
चार दिवसीय "यजुर्वेद पारायण यज्ञ" का शुभारंभ

मर्यादा में रहने वाला व्यक्ति जीवन में असफल नहीं हो सकता : विनय आर्य 

FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 ; GAUTAM : मर्यादित महिला या पुरुष जीवन में कभी भी असफल नही Read More...


Welcome