- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,31 March , 2026
FARIDABAD NEWS 31 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारु रूप से जारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक स्टॉक न करें। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों की नियमित निगरानी की जा रही है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) कविता सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की मांग के अनुसार 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। सोमवार को पूरे जिले में एलपीजी सिलेंडर मांग के अनुरूप सफलतापूर्वक उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित हो रही है और किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं है। जिले में गैस सिलेंडरों के स्टॉक की भी कोई कमी नहीं है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) कविता सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस कुल- 28093 घरेलू गैस सिलेंडर को उपभोक्ताओं में वितरित किए गए है। मांग अनुसार हर दिन शत प्रतिशत सप्लाय सुनिश्चित की जा रही है। मांग और आपूर्ति में कोई अन्तर नहीं है। ऐसे में उपभोक्ता को पैनिक की स्थिति से बचते हुए अनावश्यक स्टॉकिंग (stocking) से बचने की सलाह दी जाती है। वे अनावश्यक लाइन में न लगे।
उन्होंने बताया कि जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियन्त्रक, फरीदाबाद विभाग की गठित टीमों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला फरीदाबाद के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। जिसमें घरेलू गैस सिलेंडर का दुरूपयोग पाए जाने पर दिनांक 30 मार्च तक आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत कुल 09 एफआईआर दर्ज की गई। जिसमें ओल्ड फरीदाबाद थाना में 02 एफआईआर, भूपानी थाना में 01 एफआईआर, सैक्टर-31 थाना में 01 एफआईआर, पल्ला थाना में 01 एफआईआर, बीपीटीपी थाना में 02 एफआईआर, सारन थाना में 01 एफआईआर व बल्लभगढ़ सदर थाना में 01 एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जिसमें कुल 56 सिलेंडर पकड़े गए। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा 12 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त भी किए हैं और आगे भी इस बारे चैकिंग अभियान जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई धारा बह रही है : सुरेंद्र पूनिया
FARIDABAD NEWS 31 MARCH 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश म Read More...
FARIDABAD NEWS 31 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारु रूप से ज Read More...
स्थापना दिवस कार्यक्रम होगा भव्य : जसवंत पंवार सैनी
FARIDABAD NEWS 31 MARCH 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी ने अपने छह अप्रैल को स्थापना दिवस कार्यक्रम
Read More...
FARIDABAD NEWS 30 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने आज नगर निगम फरीदाबाद (MCF) की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी Read More...
FARIDABAD NEWS 30 MARCH 2026 : GAUTAM : यूनियन आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत सर्कल सचिव लेखराज चौधरी सहित स्टेट चीफ ऑर्गनाइज़र विनोद शर्मा के नेतृत्व में हरियाणा स्टेट इल Read More...
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं आयुष सिन्हा ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
FARIDABAD NEWS 30 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी आयुष
Read More...
FARIDABAD NEWS 30 MARCH 2026 : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार "समाधान शिविर" की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु स Read More...
FARIDABAD NEWS 30 MARCH 2026: GAUTAM : मान प्रोडक्शन एवं ग्लोबल फ्रेम आर्ट के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म मोहब्बत कबो मिट ना पाई के लिए कलाकारों के चयन हेतु भव्य ऑडिशन Read More...