FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,08 April , 2026
मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने निरीक्षण के दौरान कई वार्डों का किया दौरा

FARIDABAD NEWS 08 APRIL 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने आज अपने निरीक्षण के दौरान कई वार्डों का दौरा किया। जिसमें वह सबसे पहले बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो-तीन नंबर चौक पर स्थित अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी चौक स्थित पार्क में पहुंची। और वह पार्क का निरीक्षण किया।  इस मौके पर पार्क की केयरटेकर संस्था लोधी राजपूत जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों ने मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी का बुक्के देकर स्वागत किया। इस दौरान पार्क में समस्याओं को लेकर लोधी राजपूत जनकल्याण समिति के संस्थापक महासचिव लाखन सिंह लोधी, रूप सिंह लोधी व सदस्यों ने मेयर जोशी के सामने समस्याएं रखी ओर बताया की  यहां पर लगाए गए अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी चौक के बोर्ड पुराने और खराब हो चुके है। इन बोर्ड को हटवाकर स्टील के नए बोर्ड लगवाने के अलावा उनका स्थान ऐसी जगह लगाने की मांग की है जहां से आने जाने वाले लोगों को अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी चौक के बोर्ड साफ -साफ  दिखाई दे ताकि सभी को यह पता चल सके की।  इस चौक का नाम दो तीन का चौक नहीं बल्कि अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी चौक है। वहीं मेयर साहिब को आगे समस्याओं को बताते हुए उन्होंने कहा कि इस चौक पर न तो लाइट है और जिसके कारण आसाजिक तत्व अंधेरे का फायदा उठाकर यह शराब पीते है और पार्क में लोहे का सामान आदि भी चोरी करते हैं जिसके लिए लाइट लगवाने की मांग की गई। वहीं उन्होंने कहा की पार्क के चारों तरफ  बारिश के कारण जलभराव हो जाता है, इस जल भराव की निकासी की सुविधा की जाए। वहीं लंबे समय से अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी की प्रतिमा का अनावरण लंबे लंबित पड़ा है। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी से समय दिलवाया जाए। इसके अलावा पार्क में नगर निगम द्वारा पेड़ों की छटाई के अलावा साफ सुथरा रखने एवं सुरक्षा व्यवस्था की मांग भी की गई। वहीं मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा की आज वह यहां पहली बार जरूर पहुंची है लेकिन यहां की समस्याओं के बारे में उन्हें पता है और जो भी यहां मूलभूत समस्याएं है। उन्हें जल्द पूरा किया जायेगा और अमर शहीद महारानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी जी की मूर्ति के अनावरण के लिए भी सीएम नायब सिंह सैनी जी से वह निजी तौर पर बात कर समय दिलवाएगी। साथ ही सभी समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करवाया जाएगा। इसके बाद वह 60 फुट रोड़ पर भी पहुंची और विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया।
इस मौके पर लाखन सिंह लोधी, रूपसिंह लोधी, धर्मपाल सिंह लोधी, शीशपाल शास्त्री, राजेश शर्मा, लक्ष्मेन्द्र सिंह लोधी, बलराम लोधी, ओमकार सिंह राजपूत, जागेश्वर राजपूत, रामगोपाल लोधी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे। 

मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने निरीक्षण के दौरान कई वार्डों का किया दौरा

More News

4/8/2026 6:32:50 PM
महापौर ने जताई कड़ी नाराजगी ....

FARIDABAD NEWS 08 APRIL 2026 : GAUTAM : नगर निगम महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा है कि फरीदाबाद नगर निगम लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध ह Read More...

4/8/2026 6:26:23 PM
 विपुल गोयल पर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी व शहीदों को सम्मान न देने का कर्मचारियों ने लगाया आरोप :शास्त्री

शहीदों का सम्मान में मांगों का समाधान न करने पर फायर एवं पालिका कर्मचारी विफर प्रदेश भर में झाड़ू प्रदर्शनों का दौर शुरू : नरेश शास्त्री

 नपा. संघ की चेतावनी फायर एवं पालिका कर् Read More...

4/8/2026 5:58:30 PM
National Seminar on Smart & Sustainable Agriculture Concludes Successfully at J.C. Bose University,

FARIDABAD NEWS 08 APRIL 2026 : GAUTAM : The two-day National Seminar on “Smart & Sustainable Agriculture for Atmanirbhar Bharat: Technologies, Policies and Practic Read More...

4/8/2026 5:56:39 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय स्टार नाइट में 9 अप्रैल दीप मनी और 10 अप्रैल को डीजे सूटअप करेंगे परफॉर्म_

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने एलिमेंट्स कलमायका 2026 की अंतिम तैयारियां पूरी की
- स्टार नाइट में 9 अप्रैल को दीप मनी और 10 अप्रैल को डीजे सूटअप करेंगे परफॉर्म_
- पहले दिन की आकर्षण Read More...

4/8/2026 5:47:29 PM
न बाल विवाह करें, न होने दें, समाज को करें जागरूक : डीसी

FARIDABAD NEWS 08 APRIL 2026 : GAUTAM : भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आज उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आज सीही सर्किल और बल्लभगढ़ जोन सहित Read More...

4/8/2026 5:44:44 PM
हर दिन हो रही शत-प्रतिशत गैस आपूर्ति, उपभोक्ताओं से संयम रखने की अपील

FARIDABAD NEWS 08 APRIL 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से ज Read More...

4/8/2026 5:19:11 PM
मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने निरीक्षण के दौरान कई वार्डों का किया दौरा

FARIDABAD NEWS 08 APRIL 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने आज अपने निरीक्षण के दौरान कई वार्डों का दौरा किया। जिसमें वह सबसे पहले बडख़ल विधानसभा क् Read More...

4/7/2026 7:40:08 PM
आनंद मार्किट का ब्यूटी पेजेंट व अवार्ड्स शो संपन्न ..

FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2026 : GAUTAM : आनंद मार्किट द्वारा ब्यूटी पेजेंट एंड बिज़नेस आइकॉन अवार्ड्स शो का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर विश्व के महानायक फिल्म स Read More...


Welcome