FARIDABAD

HindustanVision Thursday,09 April , 2026
पर-सिंगर रागा, डीजे सन जे और अभिनेत्री आशना अरोड़ा की शानदार प्रस्तुतियां

FARIDABAD NEWS 09 APRIL 2026 : GAUTAM :  पांच वर्षों से अधिक के अंतराल के बाद जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद का वार्षिक टेक्नो-कल्चरल फेस्टिवल एलिमेंट्स कलमायका 2026 आज भव्य और शुभारंभ हो गया। फेस्टिवल की शुरुआत डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय द्वारा आयोजित पवित्र हवन से हुई। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रदीप डिमरी अपनी पूरी टीम तथा विभिन्न क्लबों के छात्र प्रतिनिधियों के साथ इस अनुष्ठान में सक्रिय रूप से शामिल हुए।

इसके बाद मुख्य मंच पर उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने पारंपरिक दीप प्रज्वलन किया और छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे पूरे उत्साह के साथ भाग लें तथा अपनी छुपी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करें। समारोह में सभी डीन, विभिन्न शिक्षण विभागों के चेयरपर्सन तथा प्रो. प्रदीप डिमरी सहित पूरी डीएसडब्ल्यू टीम उपस्थित रही।
विश्वविद्यालय परिसर को सृजन क्लब द्वारा रंग-बिरंगी ग्राफिटी और कलात्मक इंस्टॉलेशन्स से सजाया गया था, जो देखने में बेहद आकर्षक और रचनात्मक लगा। दिन भर छात्रों द्वारा विकसित तकनीकी प्रोजेक्ट्स और रचनात्मक कार्य कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे। रोबो रेस, रोबो सॉकर, लेजर बैटल, आइडियाथॉन, सीएडी डिजाइन, ब्रिज डिजाइन, बग बैश से लेकर कैनवास पेंटिंग, टैटू आर्ट, पिक्सेल पैलेट और कोड केड तक — छात्रों ने अपने नवाचार और हस्तकला का शानदार प्रदर्शन किया, जो फेस्टिवल की थीम “नवाभिव्यक्ति” – जहाँ परंपरा नवाचार के माध्यम से नई आवाज पाती है – से पूरी तरह मेल खाता था।

दिन भर कैंपस उत्साह और युवा ऊर्जा से गूंजता रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नटराज वेस्टर्न क्लब ने भगवान गणेश को समर्पित एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। दिन के प्रमुख आकर्षण में लोकप्रिय रैपर-सिंगर रागा, डीजे सन जे और अभिनेत्री आशना अरोड़ा की शानदार प्रस्तुतियां शामिल रहीं। सिंगर रागा ने उभरते गायकों को रैपर-सिंगिंग को लेकर टिप्स दिए। पहला दिन का मुख्य आकर्षण स्टार नाइट में सिंगर दीप मनी की प्रस्तुति रही।

पांच वर्षों बाद पूर्ण भौतिक रूप में पुनः शुरू हुए इस फेस्टिवल में 25 छात्र क्लबों द्वारा 55 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तकनीकी प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, साहित्यिक गतिविधियां और कलात्मक प्रदर्शन एक साथ विभिन्न स्थानों पर चल रहे हैं, जो परंपरा, नवाचार, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहे हैं।

प्रो. प्रदीप डिमरी तथा पूरी डीएसडब्ल्यू टीम ने पहले दिन के सभी कार्यक्रमों के सुचारू एवं सफल आयोजन पर गहरी संतोष व्यक्त किया तथा छात्रों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

पर-सिंगर रागा, डीजे सन जे और अभिनेत्री आशना अरोड़ा की शानदार प्रस्तुतियां

More News

4/9/2026 8:19:46 PM
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौड़ा ब्रांच में हवन यज्ञ के साथ मनाया गया 16वां इनॉगरेशन डे

FARIDABAD NEWS 09 APRIL 2026 : GAUTAM : घरौड़ा स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ब्रांच में 16वां इनॉगरेशन डे बड़े ही भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर Read More...

4/9/2026 7:34:17 PM
डीसी के मार्गदर्शन में बल्लभगढ़ तहसील सहित अन्य इलाको में बाल विवाह विरोधी अभियान संपन्न

शिक्षित और सुरक्षित बचपन ही समाज की नींव : मयंक भारद्वाज

अक्षय तृतीया पर कुप्रथा को रोकें, 112 पर दें सूचना


FARIDABAD NEWS 09 APRIL 2026 : Read More...

4/9/2026 7:23:54 PM
पलवल अनाज मंडी में हुआ करोडों का धान घोटाला, हो विजिसेंलस की जांच : रघुबीर तेवतिया

पृथला के कांग्रेस विधायक बोले- मंडी में किसानों से 289 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से लिया मोटा कमिशन
विधायक की खुली चेतावनी, धान घोटाले में नहीं हुई कार्यवाही तो किसानों के साथ करेंगे धरना Read More...

4/9/2026 7:20:17 PM
ठाकुर उमेश भाटी बने पर्यावरण वन जलवायु परिवर्तन आयोग हरियाणा के चेयरमैन 

FARIDABAD NEWS 09 APRIL 2026 : GAUTAM : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग नई दिल्ली के हरियाणा चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर उमेश भाटी ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और साथियो Read More...

4/9/2026 7:16:49 PM
रजत जयंती 25 वीं जिलास्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता कल से प्रारम्भ

FARIDABAD NEWS 09 APRIL 2026 : GAUTAM : महाबीर सामुदायिक केंद्र एन. आई. टी. 2, फरीदाबाद में 'फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ' के तत्वावधान में दो दिवसीय "25वीं&nb Read More...

4/9/2026 7:08:53 PM
पर-सिंगर रागा, डीजे सन जे और अभिनेत्री आशना अरोड़ा की शानदार प्रस्तुतियां

FARIDABAD NEWS 09 APRIL 2026 : GAUTAM :  पांच वर्षों से अधिक के अंतराल के बाद जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद का वार्षिक टेक्नो-कल Read More...

4/8/2026 6:32:50 PM
महापौर ने जताई कड़ी नाराजगी ....

FARIDABAD NEWS 08 APRIL 2026 : GAUTAM : नगर निगम महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा है कि फरीदाबाद नगर निगम लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध ह Read More...

4/8/2026 6:26:23 PM
 विपुल गोयल पर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी व शहीदों को सम्मान न देने का कर्मचारियों ने लगाया आरोप :शास्त्री

शहीदों का सम्मान में मांगों का समाधान न करने पर फायर एवं पालिका कर्मचारी विफर प्रदेश भर में झाड़ू प्रदर्शनों का दौर शुरू : नरेश शास्त्री

 नपा. संघ की चेतावनी फायर एवं पालिका कर् Read More...


Welcome