- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,14 April , 2026
FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने कार्यवाही करते हुए आरोपी जिले सिंह पुत्र रघुबीर सिंह वासी गांव आलदुका जिला नूंह को किया गिरफ्तार। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर व ब्यूरो पुलिस अधिक्षक मोहित हाण्डा IPS के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि "नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।कार्यवाही का संचालन इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज यूनिट फरीदाबाद इंस्पेक्टर
मनोज कुमार ने बताया कि यूनिट में उपस्थित सहायक उप-निरिक्षक बिजेंद्र सिंह को एक गुप्त सुचना मिली कि जिले सिंह पुत्र रघुबीर सिंह वासी गांव आलदुका अपने घर पर बैठक में नशीला पदार्थ चरस व गांजा बेचने का काम करता है। जो आज भी जिले सिंह पुत्र रघुबीर सिंह ने अपने घर पर बैठक में नशीला पदार्थ चरस व गांजा रखा हुआ है। अगर फोरी रैड की जावे तो वह नशीले पदार्थ चरस व गांजा सहित काबू आ सकता है। पुलिस टीम ने तुरंत मुखबर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए साथी मुलाजमान की सहायता से उपरोक्त व्यक्ति को नशीले पदार्थ चरस व गांजा सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 1 किलो 206 ग्राम गांजा व 186 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिले सिंह पुत्र रघुबीर सिंह वासी गांव आलदुका जिला नूंह के रूप में हुई। आरोपी को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है। आगे उन्होंने कहा की हरियाणा एनसीबी समाज से इस ड्रग्स की बुराई को मिटाने के लिए जनता से सक्रिय सहयोग की अपील करती है। नागरिकों से अनुरोध है कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत और बेझिझक NCB नेशनल हेल्पलाइन1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2026: GAUTAM : फरीदाबाद स्थित जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाई एम सी ए के साहित्य एवं भाषा विभाग द्वारा शैक्षण Read More...
FARIDABAD NEWWS 20 APRIL 2026 : GAUTAM : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भाजपा को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा की लोकतंत्र से खिलवाड़ करन Read More...
ठाकुर वाड़ा, बाढ़ मोहल्ला और ओल्ड फरीदाबाद सहित कई क्षेत्रों में बाल विवाह जागरूकता और शपथ कार्यक्रम आयोजित
FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2026 : GAUTAM : भारत सरकार के बाल व
Read More...
200 से अधिक कर्मचारियों ने बीएमएस की सदस्यता ग्रहण की
BALLABGARH NEWS 20 APRIL 2026 : GAUTAM : भारतीय मजदूर संघ से संबंधित हरियाणा मिल्क फूड श्रमिक संघ ने सं Read More...
FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2026 : GAUTAM : नारी शक्ति के अधिकारों का विरोध विपक्ष की मातृशक्ति के अपमान वाली मानसिकता उजागर करता है।
नारी किसी भी समाज की आधारशिला होती ह
Read More...
शक्ति को शक्ति विहीन करने के लिए बिल गिराना कांग्रेस और विपक्ष की सुनियोजित साजिश: सीमा त्रिखा
कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने किया 70 करोड़ महिलाओं से विश्वासघात : सीमा त्रिखा
परिवारवाद ब
Read More...
9वां ब्रह्मोत्सव:: सेवा, सुमिरन और समर्पण का संगम
FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2026 ; GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम- श्रीसिद्धदाता आश्रम में Read More...
FARIDABAD NEWSW 20 APRIL 2026 : GAUTAM : समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि आज सैक्टर 29 हुड्डा के शास्त्री पार्क में रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बलराज गुप्ता न Read More...