FARIDABAD

HindustanVision Monday,20 April , 2026
महिला आरक्षण पर कांगेस का दोहरा चरित्र उजागर, देश की आधी आबादी का छीना हक़ : सीमा त्रिखा

शक्ति को शक्ति विहीन करने के लिए बिल गिराना कांग्रेस और विपक्ष की सुनियोजित साजिश: सीमा त्रिखा
कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने किया 70 करोड़ महिलाओं से विश्वासघात : सीमा त्रिखा
परिवारवाद बनाम सामान्य महिला की लड़ाई में कांग्रेस बेनकाब: सीमा त्रिखा
FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2026 : GAUTAM :  पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर आयोजित प्रेस वार्ता में संसद में महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक के गिरने पर कांग्रेस और इंडी गठबन्धन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो सकता था, लेकिन कांग्रेस और विपक्षी दलों की सुनियोजित साजिश के चलते यह लोकतंत्र का एक “काला दिन” बन गया। 17 अप्रैल 2026 को संसद में ‘नारी शक्ति वंदन’ केवल एक विधेयक ही नहीं गिरा, बल्कि विपक्ष का देश की 70 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों की आकांक्षाओं और सपनों पर सीधा प्रहार था। यह दिन देश के सामने यह स्पष्ट कर गया की कौन नारी सशक्तिकरण के पक्ष में खड़ा है और कौन उसके रास्ते में बांधा बनकर अड़ा है।
श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अपनी विरासत पार्टी कार्यकर्ताओं को सौंपने के बजाय अपनी बेटी इंदिरा गांधी को आगे किया। वहीं आज उसी परिवार के राहुल गांधी को अवसर मिला तो उन्होंने आम महिला कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने के बजाय अपनी बहन प्रियंका को सांसद बनाया। उन्होंने कहा कि यह मानसिकता दर्शाती है कि ये लोग परिवारवाद से बाहर नहीं निकलना चाहते और अपने परिवार के अलावा किसी आम महिला को संसद में पहुंचा कर जनता की सेवा का अवसर नहीं देना चाहते। यह पूरा मुद्दा “परिवारवाद बनाम सामान्य महिला” की लड़ाई को उजागर करता है। विपक्ष नहीं चाहता कि गांव,गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाएं संसद में पहुँचें, क्योंकि इससे उनकी पारिवारिक और वंशवादी राजनीति को चुनौती मिलेगी।

श्रीमती सीमा त्रिखा ने विपक्षी दलों के रवैये पर कड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने विधेयक गिरने के बाद जश्न मनाया, जयघोष किया, वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है, बल्कि देश की नारी शक्ति का घोर अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिलाओं को रोकने के लिए अपनी ही महिला जनप्रतिनिधियों को आगे करके महिलाओं के हक को छीनने का काम किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों को रोकना किसी भी दृष्टि से “संविधान की जीत” नहीं हो सकता। 17 अप्रैल 2026 का दिन विपक्ष की महिला जनप्रतिनिधियों द्वारा महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों की “भ्रूण हत्या” के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन-जिन महिला जनप्रतिनिधियों ने इस बिल के खिलाफ वोट किया, उनके हाथ आम महिलाओं के अधिकारों के खून से रंगे हैं और महिला अधिकारों  के हनन के प्रतीक के रूप में इतिहास में दर्ज रहेंगे।

श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि दशकों तक कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने महिलाओं को राजनीतिक अधिकार देने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति वंदन बिल लेकर आए और सभी सांसदों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन की अपील की, लेकिन विपक्ष ने महिलाओं के हितों के बजाय राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दी। सरकार ने 2029 से 33% आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव रखा था, फिर भी विपक्ष के विरोध के चलते बिल पास नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने सुनियोजित रणनीति के तहत विधेयक को गिराया और 2/3 बहुमत से थोड़ा कम रह जाना एक सोची-समझी राजनीतिक चाल थी।

श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि देश की महिलाएं इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से देख रही हैं और समझ रही हैं कि किसने उनके अधिकारों का समर्थन किया और किसने सुनियोजित साजिश कर उनके हक़ को रोकने  का काम किया। आने वाले चुनावों में नारी शक्ति इस विश्वासघात का जवाब जरूर देगी और कांग्रेस और इंडी गठबंधन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा । उन्होंने विश्वास जताया कि मोदी जी और भाजपा महिलाओं को उनका हक दिलाकर रहेंगे । प्रेस वार्ता में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना, जिला उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रभारी सीमा भारद्वाज, अलका भाटिया, अरुणिमा सिंह, प्रभा सोलंकी, रीटा गौसाईं, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, जिला कार्यालय सचिव राज मदान उपस्थित रहे ।

महिला आरक्षण पर कांगेस का दोहरा चरित्र उजागर, देश की आधी आबादी का छीना हक़ : सीमा त्रिखा

More News

4/20/2026 6:48:18 PM
शैक्षणिक सत्र 2026–27 से जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में बी.ए. अंग्रेज़ी पाठ्यक्रम का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2026: GAUTAM :  फरीदाबाद स्थित जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाई एम सी ए के साहित्य एवं भाषा  विभाग द्वारा शैक्षण Read More...

4/20/2026 6:45:14 PM
महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा की लोकतंत्र से खिलवाड़ करने की साजिश बेनकाब : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWWS 20 APRIL 2026 : GAUTAM : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भाजपा को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा की लोकतंत्र से खिलवाड़ करन Read More...

4/20/2026 6:40:16 PM
बच्चों के भविष्य के लिए जरूरी है बाल विवाह पर रोक : डीसी

ठाकुर वाड़ा, बाढ़ मोहल्ला और ओल्ड फरीदाबाद सहित कई क्षेत्रों में बाल विवाह जागरूकता और शपथ कार्यक्रम आयोजित
FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2026 : GAUTAM : भारत सरकार के बाल व Read More...

4/20/2026 6:36:19 PM
हरियाणा मिल्क फूड श्रमिक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन

200 से अधिक कर्मचारियों ने बीएमएस की सदस्यता ग्रहण की

BALLABGARH NEWS 20 APRIL 2026 : GAUTAM :  भारतीय मजदूर संघ से संबंधित हरियाणा मिल्क फूड श्रमिक संघ ने सं Read More...

4/20/2026 6:33:09 PM
महिलाओं के सम्मान पर राजनीति देश नहीं करेगा बर्दाश्त : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2026 : GAUTAM : नारी शक्ति के अधिकारों का विरोध विपक्ष की मातृशक्ति के अपमान वाली मानसिकता उजागर करता है।
नारी किसी भी समाज की आधारशिला होती ह Read More...

4/20/2026 6:26:42 PM
महिला आरक्षण पर कांगेस का दोहरा चरित्र उजागर, देश की आधी आबादी का छीना हक़ : सीमा त्रिखा

शक्ति को शक्ति विहीन करने के लिए बिल गिराना कांग्रेस और विपक्ष की सुनियोजित साजिश: सीमा त्रिखा
कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने किया 70 करोड़ महिलाओं से विश्वासघात : सीमा त्रिखा
परिवारवाद ब Read More...

4/20/2026 2:07:10 PM
ब्रह्मोत्सव की ऊर्जा, जीवन में आध्यात्मिक आनंद का संचार करती है : पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज

9वां ब्रह्मोत्सव:: सेवा, सुमिरन और समर्पण का संगम

FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2026 ; GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम- श्रीसिद्धदाता आश्रम में Read More...

4/20/2026 1:51:33 PM
रेसिडेंट्स वेलफेयर सैक्टर 29 के पार्क में लगाए सफई रखने के सन्देश :  बलराज गुप्ता

FARIDABAD NEWSW 20 APRIL 2026 : GAUTAM : समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि आज सैक्टर 29 हुड्डा के शास्त्री पार्क में रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बलराज गुप्ता न Read More...


Welcome