FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,28 April , 2026
इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है ; सतीश फागना

विकसित भारत ग्रामीण खेल महोत्सव के अंतर्गत ओपन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन*

FARIDABAD NEWS 28 APRIL 2026 : GAUTAM : विकसित भारत ग्रामीण खेल महोत्सव के तत्वाधान में तथा वीरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित ओपन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रतियोगिता सलासर स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन समारोह एनआईटी के विधायक सतीश फागना के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है तथा खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा मिलता है।

वीरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्म सिंह डागर ने बताया कि चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ द्वारा किया गया था। चार दिवसीय इस चैंपियनशिप में लगभग 550 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कोच  विकास डागर, अनमोल जैन, धर्म सिंह डागर, अंतरराष्ट्रीय शूटर  कपिल बैंसला, आशीष गुप्ता, विंग कमांडर हरीश चंद्र तथा रामअवतार रावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है ; सतीश फागना

More News

4/29/2026 6:44:13 PM
जनगणना में लापरवाही पर होगी एफआईआर : धीरेंद्र खड़गटा

ड्यूटी से गैरहाजिर कर्मियों पर नियमानुसार होगी कार्रवाई

FARIDABAD NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM : नगर निगम आयुक्त-कम-मुख्य जनगणना अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा ने जिले के Read More...

4/29/2026 6:40:16 PM
विभिन्न विद्यालयों में थिएटर वर्कशॉप का आयोजन

FARIDABAD NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM :  सत्र 2026–27 से थिएटर विषय को एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में एक नए विषय के रूप में शामिल किया गया है। नया विषय होने के कारण अधिक Read More...

4/29/2026 6:34:06 PM
पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने 52 फुट ऊंचे मंदिर का करवाया नव निर्माण

सत्य सिद्ध बाबा सतकुंड मंदिर में शिव परिवार की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह
FARIDABAD NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM :  अरावली की गोद में बसे सूरजकुंड स्थित Read More...

4/29/2026 5:24:58 PM
मंडलायुक्त से जांच की मांग की ,मेंटेनेंस एक्ट के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल

GURUGRAM NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM :   मेंटेनेंस एक्ट 2007 बुजुर्गों को उनके अधिकार दिलाने का एक सशक्त माध्यम है लेकिन उसका उपयोग हथियार की तरह करना बेकसूर, बेबस Read More...

4/29/2026 5:18:26 PM
यूनियन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सबडिवीजन नम्बर एक मे पहुँचे यूनियन के नेता: लेखराज चौधरी

FARIDABAD NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM : डीएचबीवीएन की एनआईटी नम्बर एक में स्तिथ हरियाणा बिजली निगम की सबडिवीजन नम्बर एक में बिजली कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर मीटिंग के माध्यम Read More...

4/29/2026 5:09:28 PM
हरीश चन्द्र आज़ाद को फरीदाबाद छोड़ने पर दी भावभीनी विदाई

हरीश आज़ाद की समाज सेवा को भुलाया नहीँ जा सकता : वासुदेव अरोड़ा

FARIDABAD NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM : बेटी बचाओ अभियान ने अपने राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ Read More...

4/28/2026 8:27:05 PM
दूसरे दिन उमड़ा भारत टेक एक्सपो 2026 में उद्योग जगत का जनसैलाब, दो हजार आगंतुकों से गूंजा आयोजन स्थल

FARIDABAD NEWS 28 APRIL 2026 : GAUTAM : एआईओएफएम द्वारा आयोजित भारत टेक एक्सपो 2026 के दूसरा दिन अभूतपूर्व उत्साह, नवाचार और उद्योग जगत की सक्रिय भागीदारी के साथ बेहद स Read More...

4/28/2026 7:55:31 PM
इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है ; सतीश फागना

विकसित भारत ग्रामीण खेल महोत्सव के अंतर्गत ओपन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन*

FARIDABAD NEWS 28 APRIL 2026 : GAUTAM : विकसित भारत ग्रामीण खेल महोत Read More...


Welcome