- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,03 May , 2026
FARIDABAD NEWS 03 MAY 2026 : GAUTAM : गांव पाली स्थित पीर कॉलोनी में आज एनआईटी के विधायक सतीश फागना ने नवनिर्मित बारात घर का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर गांव पाली की मौजिज सरदारी व पीर कालोनी के लोगों ने विधायक सतीश फागना का शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सतीश फागना ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर करोड़ों रुपये तेजी से विकास कार्य करवाने के लिए दे रहे है। उन्होंने कहा कि यह बारात घर स्थानीय लोगों के सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा, जिससे उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
इस अवसर पर गांव पाली के सरपंच रघुवीर सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य राजवीर सिंह, जिला परिषद वार्ड नंबर 1 के सदस्य हरिंदर भड़ाना, नगर निगम वार्ड नंबर 11 के पार्षद प्रतिनिधि संदीप भड़ाना सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दीपचंद, खेमचंद, राम सिंह, राजेंद्र, लख्मीचंद, लखन सिंह, विनोद कुमार, भोला, रामप्रसाद, शेर सिंह सहित गांव पाली की मौजिज सरदारी और पीर कॉलोनी के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पीर कॉलोनी के निवासियों ने विधायक सतीश कुमार फागना को एक मांग पत्र भी सौंपा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बारात घर के बनने से अब उन्हें आयोजनों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर विकास की कामना की गई।
FARIDABAD NEWS 03 MAY 2026 ; GAUTAM : हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने अपने निवास पर खुले दरबार का आयोजन कर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनक Read More...
FARIDABAD NEWS 03 MAY 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर मेगा डांस प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Read More...
खेल संस्कृति को बढ़ावा, फरीदाबाद में युवा शक्ति को मिला नया संबल, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल
FARIDABAD NEWS 03 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल
Read More...
FARIDABAD NEWS 03 MAY 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में रविवार को जनहित सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) के तत्वाधान Read More...
FARIDABAD NEWS 03 MAY 2026 : GAUTAM : गांव पाली स्थित पीर कॉलोनी में आज एनआईटी के विधायक सतीश फागना ने नवनिर्मित बारात घर का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग Read More...
FARIDABAD NEWS 03 MAY 2026 : GAUTAM : ब्रह्माकुमारीज एन आई टी सेवा केंद्र पर आज गवर्नमेंट रेलवे पुलिस स्टाफ के लिए " मेडिटेशन फार पावरफुल माइंड एंड हैप्पी लाइफ" पर Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि बंगाल-असम विधानसभा चुनाव होते ही भाजपा सरकार ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिय Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा बिजली निगम सर्कल फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्तिथ बिजली दफ्तर के प्राँगण में सर्कल सचिव लेखराज चौधरी के नेतृत्व में भारी संख्या में Read More...