FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,05 May , 2026
पुण्यतिथि पर स्व. डॉ. छबील दास भाटिया को दी श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर में 225 यूनिट रक्त एकत्रित

FARIDABAD NEWS 05 MAY 2026 : GAUTAM : प्रख्यात उद्योगपति, सी. दास ग्रुप के संस्थापक एवं समाजसेवी स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 225 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह शिविर सी. दास फाउंडेशन, रोटरी फरीदाबाद ईस्ट  एवं रोटरी एनसीआर गोल्फर्स के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया। इसका उद्देश्य स्व. डॉ. छबील दास भाटिया जी के सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों को समाज में आगे बढ़ाना था।

पृथला स्थित वमानी ओवरसीज कंपनी के प्रांगण में आयोजित इस शिविर में सर्वप्रथम स्व. डॉ. भाटिया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सी. दास ग्रुप के चेयरमैन श्री बी.आर. भाटिया, प्रबंध निदेशक आरके भाटिया, निदेशक विपिन भाटिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्व. डॉ. छबील दास भाटिया जी का जीवन समाजसेवा के प्रति समर्पित रहा है और इस प्रकार के आयोजन उनके आदर्शों को जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए रक्तदान को सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य बताया।

शिविर में कंपनी के कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने उत्साहपूर्वक रक्तदान करते हुए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। 

आयोजकों ने बताया कि यह शिविर न केवल स्व. भाटिया जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का माध्यम है, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का भी महत्वपूर्ण प्रयास है। इस मौके पर सी.दास फाउंडेशन द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को समर्पित एक त्रेमासिक पत्रिका का भी विमोचन भी बी.आर. भाटिया सहित वहां मौजूद कई गणमान्य लोगों के द्वारा किया गया, जिसमें संस्था की विभिन्न सेवा गतिविधियों और उपलब्धियों को दर्शाया गया है।

पुण्यतिथि पर स्व. डॉ. छबील दास भाटिया को दी श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर में 225 यूनिट रक्त एकत्रित

More News

5/5/2026 7:51:54 PM
पुण्यतिथि पर स्व. डॉ. छबील दास भाटिया को दी श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर में 225 यूनिट रक्त एकत्रित

FARIDABAD NEWS 05 MAY 2026 : GAUTAM : प्रख्यात उद्योगपति, सी. दास ग्रुप के संस्थापक एवं समाजसेवी स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित विशाल रक्तदान Read More...

5/5/2026 7:47:56 PM
केक काटकर पौध रोपण, रक्तदान शिविर कई सामाजिक कार्यक्रम कर​ मनाया गया पूर्व सीएम जन्मदिन

FARIDABAD NEWS 05 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के पावन अवसर पर आज फरीदाबाद जिले में विभिन्न Read More...

5/5/2026 7:09:18 PM
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 55 यूनिट रक्त संग्रहित* 

FARIDABAD NEWS 05 MAY 2026 : GAUTAM :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आज सशक्त युवा फाउंडेशन के माध्यम से I Read More...

5/5/2026 7:04:53 PM
महापौर कार्यालय पर जमकर झाड़ू प्रदर्शन

FARIDABAD NEWS 05 MAY 2026 : GAUTAM : नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल आज पांचवे दिन भी जारी रही । हड़ताल के चलते शहर में सफाई सीवर का काम पूरी तरह से बंद शहर के मुख्य बाजा Read More...

5/5/2026 7:01:17 PM
केरल में कांग्रेस की जीत पर फरीदाबाद में जश्न, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय

FARIDABAD NEWS 05 MAY 2026 : GAUTAM :  केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर फरीदाबाद में जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिल Read More...

5/5/2026 6:56:42 PM
13वां नेशनल हाई परफॉरमेंस kickboxing ट्रेनिंग कैंप का आज समापन

FARIDABAD NEWS 05 MAY 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद, हरियाणा: भारत में किकबॉक्सिंग के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से आगामी 1 मई से 5 मई 2026 तक "13वें नेशनलRead More...

5/4/2026 9:28:00 PM
5 मई को सशक्त युवा फाउंडेशन के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन के महानायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस के अवसर पर दिनांक 5 मई 2026 को सशक्त युवा फ Read More...

5/4/2026 8:36:49 PM
जिला प्रशासन की सक्रियता से नागरिकों को मिल रही है राहत : सीटीएम अंकित कुमार

लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में सीटीएम अंकित कुमार ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुस Read More...


Welcome