FARIDABAD

HindustanVision Thursday,21 May , 2026
आमजन को बेहतर आधारभूत सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : कृष्ण पाल गुर्जर

वार्ड-30 में स्थानीय निवासियों से नारियल तुड़वाकर कराया निर्माण कार्य का शुभारंभ
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज वार्ड-30 के अंतर्गत सेक्टर-28 में नेशनल हाईवे से लगती सड़क पर लगभग 51 लाख रुपये की लागत से बनने वाले डिस्पोजल एवं बरसाती पानी की निकासी के लिए वाटर पाइप लाइन निर्माण कार्य का स्थानीय निवासियों से नारियल तुड़वाकर विधिवत शुभारंभ कराया।

केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि बरसात के मौसम में नेशनल हाईवे से सटी इस सड़क पर जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिसके कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग और समस्या की गंभीरता को देखते हुए यहां डिस्पोजल तथा वाटर पाइप लाइन डालने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया गया है, जिससे बरसात के दौरान जल निकासी की व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित हो सकेगी।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार प्रदेश के समग्र विकास को नई गति देने का कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि तय समय सीमा में विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारकर आमजन तक उनका लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। सड़कों, सीवरेज, जल निकासी, पेयजल, बिजली और अन्य जनसुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का सीधा उद्देश्य आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और लोगों को सुविधाजनक वातावरण प्रदान करना है।

केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समयावधि में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और कार्य की पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश में विकास कार्यों के माध्यम से लोगों का सरकार पर विश्वास लगातार मजबूत हुआ है और आने वाले समय में भी इसी गति से जनहित के कार्य जारी रहेंगे।

इस अवसर पर पार्षद अनिल नागर, विमल मोहन, अनिल गुप्ता, अजय सांगा, मुकेश गोयल विकास मक्कड़, संजय सरदाना सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।

आमजन को बेहतर आधारभूत सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : कृष्ण पाल गुर्जर

More News

5/21/2026 8:24:55 PM
आमजन को बेहतर आधारभूत सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : कृष्ण पाल गुर्जर

वार्ड-30 में स्थानीय निवासियों से नारियल तुड़वाकर कराया निर्माण कार्य का शुभारंभ
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री क Read More...

5/21/2026 8:14:50 PM
एनपीटीआई में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया पौधरोपण

FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का आय Read More...

5/21/2026 7:55:07 PM
मस्ती के साथ जिम्मेदारी भी निभाएं बच्चे, छुट्टियों में करें पौधारोपण और स्वच्छता अभियान : उमेश भाटी

FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा जलवायु परिवर्तन आयोग के चेयरमैन उमेश भाटी ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर बच्चों और अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि छुट्ट Read More...

5/21/2026 7:53:06 PM
कांग्रेसी नेताओं ने दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

भारत में सूचना क्रांति स्व. राजीव गांधी की देन : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM :  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 35वीं पु Read More...

5/20/2026 11:06:40 PM
पल्ला-बसंतपुर क्षेत्र को मिले अपने हक की बिजली : ओमप्रकाश रैक्सवाल

पल्ला-बसंतपुर क्षेत्र को अपने हक की बिजली सप्लाई देने की मांग
लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक ओमप्रकाश रैक्सवाल ने की एसई से मुलाकात
FARIDABAD NEWS 20 MAY 2026 : GAUTAM :&nb Read More...

5/20/2026 11:02:03 PM
लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस एवं द्वितीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 30 नए सदस्य जुड़े

FARIDABAD NEWS 20 MAY 2026 : GAUTAM :  : लघु उद्योग भारती फरीदाबाद द्वारा स्थापना दिवस एवं द्वितीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन सेक्टर-21सी स्थित पार्क प्लाजा होटल मे Read More...

5/20/2026 10:59:12 PM
AI is not a substitute for human creativity, but a medium to empower it' : Dr. Mohanty

Media Department Organizes Workshop on ‘Generative AI in Graphic Design and Branding’
FARIDABAD NEWS 20 MAY 2026 : GAUTAM : The Department of Communicatio Read More...

5/20/2026 10:54:51 PM
पैट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

हरियाणा की जनता इस तानाशाही व धोखेबाज सरकार से पूरी तरह तंग आ चुकी: जितेन्द्र बघेल
महंगाई और पैट्रोल-डीजल वृद्धि से  टूटी आम आदमी की कमर : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 2 Read More...


Welcome