FARIDABAD

HindustanVision Monday,01 June , 2026
तम्बाकू निषेध जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत रैली का आयोजन, सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने दिखाई हरी झंडी

FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन व्यक्तियों एवं एम.एस.डब्ल्यू. (MSW) इंटर्नशिप के विद्यार्थियों द्वारा तम्बाकू निषेध एवं नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली को जिला रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से प्रतिभागियों ने तम्बाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया।

सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद, बिजेंद्र सोरोत ने एम.एस.डब्ल्यू. विद्यार्थियों द्वारा तम्बाकू निषेध एवं नशा मुक्ति विषय पर तैयार की गई आकर्षक ड्राइंग एवं पोस्टरों का अवलोकन भी किया तथा विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में नशामुक्ति का संदेश अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तम्बाकू एवं अन्य नशीले पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए।

कार्यक्रम में नशा मुक्ति केंद्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर धर्मेंद्र, अमर, राजेश, पूजा त्यागी, महादेव, नीतीश , कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

तम्बाकू निषेध जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत रैली का आयोजन, सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने दिखाई हरी झंडी

More News

6/1/2026 8:08:29 PM
तम्बाकू निषेध जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत रैली का आयोजन, सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने दिखाई हरी झंडी

FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के नशा मुक्ति केंद्र में Read More...

6/1/2026 8:05:12 PM
युवा और राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज की भूमिका अतुलनीय : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर 7-ए में आयोजित तीन दिवसीय विशेष वेद प्रचार कार्यक्रम आचार्य सतीश सत्यम के पावन ब्रह्मत्व में यज्ञ और पूर्णाहुति के सा Read More...

6/1/2026 8:01:04 PM
प्रकृति-2026’ के लिए जुटे शहर के आर्किटेक्ट, 20 जून को होगा सेमिनार

FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : बदलते वक्त में वास्तुकला क्षेत्र की चुनौतियों और नवाचार को लेकर 20 जून को प्रकृति-2026’ सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभ Read More...

6/1/2026 7:55:58 PM
भाजपा सरकारों ने दी पंचायती राज संस्था को मजबूती ; राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी के जिला फरीदाबाद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनय भाटी ने अपने साथियों के साथ मंत्री राजेश नागर का अभिनंदन Read More...

6/1/2026 7:53:26 PM
समाजसेवी सतीश चोपड़ा,निकले साइकिल यात्रा पर हरियाणा के 22 जिलों में करेंगे जनजागरण

FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM :  प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने और सरकारी अस्पतालों को रेफर-मुक्त बनाने की मांग को लेकर फरीदाबाद रेफर मुक्त संघ Read More...

6/1/2026 7:49:29 PM
पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 का आयोजन ओम शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाली में

FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : पेंचक सिलाट एसोसिएशन फरीदाबाद के द्वारा 7वें फरीदाबाद जिला पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 का आयोजन ओम शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कू Read More...

6/1/2026 7:45:25 PM
बल्लभगढ़ के सब-डिवीजन पोर्टल बंद होने से जनता परेशान, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

BALLABHGARH NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM :  बल्लभगढ़ क्षेत्र में सब-डिवीजन पोर्टल बंद होने के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ल Read More...

6/1/2026 7:40:39 PM
एनपीटीआई में निदेशक दुर्गाशंकर साहू को दी गई भावभीनी विदाई

FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 ; GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई) में संस्थान के वरिष्ठ एवं सम्मानित अधिकारी Read More...


Welcome