- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,30 June , 2026
FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को नूंह में जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित एवं नवीन जनशिकायतों की सुनवाई की गई। कैबिनेट मंत्री ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार की कार्यशैली का मूल आधार जनसेवा, सुशासन और पारदर्शिता है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस संकल्प के साथ कार्य कर रही है कि प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और उसकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक अधिकारी जनता के प्रति अपनी जवाबदेही को प्राथमिकता देते हुए कार्य करे।
विपुल गोयल ने कहा कि पिछले वर्षों में हरियाणा ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। प्रदेश में आधुनिक सड़क नेटवर्क का विस्तार, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए आवास योजनाएं, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से पारदर्शी आर्थिक सहायता, आयुष्मान भारत योजना के जरिए लाखों परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा तथा किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब कल्याण से जुड़ी अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की गई हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाना और उसके जीवन को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सम्मानजनक बनाना है।
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है। इसी विश्वास को और मजबूत बनाने के लिए प्रदेश सरकार जनहित, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर निरंतर कार्य कर रही है। ग्रीवेंस कमेटी जैसी व्यवस्थाएं शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करती हैं तथा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
अंत में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक देरी अथवा उदासीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। जनता की समस्याओं का समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर होना चाहिए और यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही के कारण कार्यों में विलंब पाया गया तो संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगा। जनसेवा में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे तथा संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM : गवर्नर्स डे के उपलक्ष्य में लायंस क्लब फरीदाबाद लेकसिटी, लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-A1 के तत्वावधान में, जनसेवा एवं जनस्वास्थ्य ज Read More...
FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM : फोर्थ वाॅल प्रोडक्शंस और अवसर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित नाटक खुशी कहां रहती है में विविध क्षमताओं वाले बच्चों ने भाग लिया। ईएस Read More...
FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा ने मंगलवार को जिला सचिवालय में जर्मनी के सुहल (Suhl) में आयोजित जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प् Read More...
FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 ; GAUTAM : के.एल. महता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद के शारीरिक शिक्षा विभाग एवं स्पोर्ट्स विभाग ने फिटनेस क्लब के सहयोग से 20 जून 202 Read More...
FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM : भारत-जापान सहयोग को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएम Read More...
PALWAL NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार को पलवल जिले के जनौली गांव पहुंच Read More...
FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को नूंह में जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभि Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JUNE 2026: GAUTAM : हरियाणा में चल रहे मतदाता सत्यापन अभियान के मद्देनजर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने अपनी तिगांव विधानसभा क्षेत्र के Read More...