- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,04 July , 2026
FARIDABAD NEWS 04 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन ने प्रदेश एवं जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए समाज की सक्रिय एवं प्रतिष्ठित महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हरियाणा सरकार में अनेक उच्च प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकीं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रीमती सुनीता वर्मा को नियुक्त किया गया है। वहीं प्रदेश महासचिव के पद पर उच्चतम न्यायालय की अधिवक्ता सपना वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
फरीदाबाद जिला इकाई में प्रख्यात कवयित्री डॉ. अनिता सोनी को जिला अध्यक्ष, श्रीमती कविता सोनी को जिला उपाध्यक्ष तथा इंदिरा वर्मा को जिला महासचिव एवं प्रीति वर्मा, मधु वर्मा, उपाध्यक्ष कविता वर्मा, सचिव जुही वर्मा, कविता वर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष करषका कपिल, नीलम वर्मा, रितु वर्मा कमेटी मे नियुक्त किया गया है।
संगठन के वरिष्ठ सदस्यों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने सर्वसम्मति से इन सशक्त महिलाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इनके नेतृत्व में स्वर्णकार समाज की महिलाओं को आगे बढऩे, सामाजिक भागीदारी बढ़ाने तथा नई पीढ़ी को प्रेरित करने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए समाज के लोगों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
संगठन की ओर से जानकारी दी गई कि आगामी 14 अगस्त को सेक्टर-15 कम्युनिटी सेंटर फरीदाबाद में एक भव्य महिला सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से स्वर्णकार समाज की सक्रिय महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समाज की महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण पर विशेष जोर रहेगा तथा सैकड़ों महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रहने की संभावना है।
FARIDABAD NEWS 04 JULY 2026 : GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 के ल Read More...
FARIDABAD NEWS 04 JULY 2026 : GAUTAM : सोतई गांव में निगम द्वारा प्रस्तावित कूड़ा डंपिंग यार्ड के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने हरियाणा सरकार में Read More...
FARIDABAD NEWS 04 JULY 2026 : GAUTAM : सुरेश कुमार शर्मा वरिष्ठ नागरिक सभा रजि. सैक्टर 29 के प्रधान सर्वसम्मति से चुने गए, महासचिव जी एस विरधी, उपप्रधान टी प Read More...
FARIDABAD NEWS 04 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन ने प्रदेश एवं जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए समाज की सक्रिय एवं प्रतिष्ठित महिलाओं Read More...
FARIDABAD NEWS 03 JULY 2026 : GAUTAM : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जिस प्रकार देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिक के हाथ में हथियार होना आवश्य Read More...
FARIDABAD NEWS 03 JULY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-14 लेबर चौक पर टोकन आधारित लेबर चौक मैनेजमेंट प्रणाली का शुभारंभ, तकनीक आधारित व्यवस्था से रोजगार आवंटन होगा निष्पक्ष एवं व्यवस Read More...
FARIDABAD NEWS 03 JULY 2026 GAUTAM : हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के सम्मान में आगामी 5 ज Read More...