FARIDABAD

HindustanVision Monday,06 July , 2026
9 से 18 जुलाई तक परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू : आयुष सिन्हा

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान फोटोस्टेट व जेरॉक्स की दुकानें रहेंगी बंद
FARIDABAD NEWS 06 JULY 2026 : GAUTAM : जिलाधीश आयुष सिन्हा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले में आयोजित होने वाली हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की वरिष्ठ माध्यमिक (शैक्षिक) कम्पार्टमेंट/अतिरिक्त विषय तथा माध्यमिक (शैक्षिक) कम्पार्टमेंट/अतिरिक्त विषय परीक्षा- जुलाई 2026 के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों के आसपास आवश्यक प्रतिबंध लागू किए हैं। यह आदेश 9 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगा। वरिष्ठ माध्यमिक (शैक्षिक) कम्पार्टमेंट/अतिरिक्त विषय की परीक्षा 9 जुलाई तथा माध्यमिक (शैक्षिक) कम्पार्टमेंट/अतिरिक्त विषय की परीक्षाएं 10 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

जिलाधीश आयुष सिन्हा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ एकत्र होने तथा परीक्षा संचालन में व्यवधान उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए प्रत्येक परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में लोगों के अनावश्यक आवागमन एवं भीड़ एकत्र करने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही इस क्षेत्र में फोटोकॉपी (फोटोस्टेट), जेरॉक्स, फैक्स मशीनों के संचालन तथा किसी भी प्रकार की डुप्लीकेट अथवा ट्रांसमिटिंग गतिविधियों पर भी रोक रहेगी, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सकें।उन्होंने कहा कि यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों तथा अन्य सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।

जिलाधीश आयुष सिन्हा ने आमजन से अपील की है कि वे परीक्षा अवधि के दौरान जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का पूर्ण पालन करें तथा परीक्षा संचालन में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 223 के अंतर्गत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

9 से 18 जुलाई तक परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू : आयुष सिन्हा

More News

7/6/2026 7:28:40 PM
9 से 18 जुलाई तक परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू : आयुष सिन्हा

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान फोटोस्टेट व जेरॉक्स की दुकानें रहेंगी बंद
FARIDABAD NEWS 06 JULY 2026 : GAUTAM : जिलाधीश आयुष सिन्हा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसए Read More...

7/6/2026 7:24:03 PM
डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता ,स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा : सुनीता दुग्गल

 भाजपा फरीदाबाद ने सभी 877 बूथों पर मनाई डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

FARIDABAD NEWS 06 JULY 2026 M: GAUTAM :  पूर्व सांसद सुनीता द Read More...

7/6/2026 7:16:54 PM
सैक्टर-56 प्रतापगढ़ में डंपिंग यार्ड नहीं हटा तो होगा बड़ा आंदोलन : बलजीत कौशिक

डंपिंग यार्ड के विरोध में सैकड़ों लोगों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर निगम मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन
FARIDABAD NEWS 06 JULY 2026 : GAUTAM :  Read More...

7/5/2026 7:54:41 PM
जगदीश भाटिया लगातार 7वीं बार श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर के बने प्रधान 

FARIDABAD NEWS 05 JULY 2026 : GAUTAM : श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर फरीदाबाद के चुनाव आज सर्वसम्मति से संपन्न हुए। एक बार फिर से श्री जगदीश भाटिया को सर्वसम्मति से मं Read More...

7/5/2026 6:40:07 PM
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 05 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के अभिनंदन समारो Read More...

7/5/2026 5:14:19 PM
जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न ,हरियाणा में तानाशाही की सरकार चल रही है : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 05 JULY 2026 : GAUTAM : सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक् Read More...

7/5/2026 5:08:44 PM
कांग्रेस और इनेलो की सरकारें केवल लूटने और अपना घर भरने के लिए आई थी : डा. अर्चना गुप्ता

FARIDABAD NEWS 05 JULY 2026 : GAUTAM :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने फरीदाबाद में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार् Read More...

7/5/2026 4:48:39 PM
11 जुलाई को सतयुग दर्शन वसुंधरा भोपानी परिसर में लगेगा विशाल निःशुल्क मेडिकल कैम्प 

FARIDABAD NEWS 05 JULY 2026 : GAUTAM : जनसेवा एवं स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) द्वारा आगामी शनिवार 11 जुलाई 2026 को प्रात: Read More...


Welcome