FARIDABAD

HindustanVision Saturday,01 August , 2026
सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा निःशुल्क संगीत जागरूकता एवं इंटरैक्टिव कार्यशाला संचालित

FARIDABAD NEWS 01 AUG 2026  : GAUTAM : संगीत केवल एक कला नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार संवर्धन और आत्मिक उन्नयन का सशक्त माध्यम है। भूपानी फरीदाबाद स्थित सतयुग दर्शन ट्रस्ट ( रजि0) द्वारा संचालित सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा विद्यार्थियों के नैतिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विकास हेतु भिन्न-भिन्न शिक्षण एवं संस्कार आधारित गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं, जिससे विद्यार्थी एक सफल एवं श्रेष्ठ नागरिक बन निर्विकारितापूर्ण जीवनयापन करने में सफल बन सके। इसी क्रम में सभी स्कूली बच्चों को ध्यान में रखते हुए संगीत की कार्यशाला आयोजित कराई जा रही हैं। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में कला के प्रति रुचि विकसित करना, उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें भारतीय सांगीतिक विरासत से परिचित कराने के साथ-साथ, सतयुग की पहचान व मानवता का स्वाभिमान बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह पहल पूर्णतः निःशुल्क है। विद्यार्थियों में संगीत के प्रति जागरूकता, सृजनात्मक अभिव्यक्ति, सांस्कृतिक चेतना तथा नैतिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा देशभर के विद्यालयों में निःशुल्क संगीत जागरूकता एवं इंटरैक्टिव कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को भारतीय संगीत की आधारभूत अवधारणाओं—स्वर, लय, ताल, सप्तक,
नियमित रियाज़ का महत्व, संगीत का वैज्ञानिक एवं मनोवैज्ञानिक प्रभाव, व्यक्तित्व विकास, एकाग्रता,
आत्मविश्वास, अनुशासन तथा संगीत के क्षेत्र में उपलब्ध विविध करियर अवसरों—की विस्तृत एवं
प्रेरणादायी जानकारी प्रदान की जाती है। साथ ही संवादात्मक गतिविधियों, लाइव संगीत प्रदर्शन तथा
प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल संगीत द्वारा आत्मीय रूप से जोड़ने का प्रयास किया
जा रहा है अपितु जो आद संस्कृति हमारी धरोहर है उससे जोड़कर सुसंस्कृत बनाने का सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है … आपको बता दें कि सतयुग दर्शन सगीत कला केंद्र की सम्पूर्ण भारत में 22 शाखाएं कार्यरत हैं और सभी संगीत कला केंद्र प्रयाग संगीत समिति, प्रयागराज द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। ये सभी कला केंद्र भारतीय संगीत एवं सांस्कृतिक कलाओं के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इन केंद्रों में अनुभवी एवं गुणी शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष हजारों विद्यार्थी संगीत की परीक्षाएँ उत्तीर्ण कर प्रभाकर जैसी प्रतिष्ठित उपाधियाँ प्राप्त करते हैं तथा विभिन्न क्षेत्रों में सफलता अर्जित कर समाज एवं राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। अनेक विद्यार्थी संगीत अध्यापक, रेडियो , टी. वी. कलाकार तथा विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यरत होकर अपने सपनों को साकार कर रहे हैं। अत: सभी विद्यालयों के माननीय प्राचार्यों से अनुरोध है कि वे अपने विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए इस
ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन करवाने हेतु अपनी सुविधानुसार तिथि एवं समय
निर्धारित कर नीचे दिए गए संपर्क सूत्रों पर संपर्क कर अपना स्लॉट आरक्षित कर सकते हैं।

सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा निःशुल्क संगीत जागरूकता एवं इंटरैक्टिव कार्यशाला संचालित

More News

8/1/2026 7:13:09 PM
इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एंड सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव 2026 में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल,

FARIDABAD NEWS 01 AUG 2026 : GAUTAM  : हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एंड सस् Read More...

8/1/2026 5:50:26 PM
सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा निःशुल्क संगीत जागरूकता एवं इंटरैक्टिव कार्यशाला संचालित

FARIDABAD NEWS 01 AUG 2026  : GAUTAM : संगीत केवल एक कला नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार संवर्धन और आत्मिक उन्नयन का सशक्त माध्यम है। भूपानी फरीदाबाद स्थित Read More...

7/31/2026 6:44:36 PM
समाज की सेवा का व्रत लेने वाले चला रहे देश और हरियाणा की सरकार : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 31 JULY 2026 : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर ने आज भैंसरावली गांव में 48 लाख की लागत से हुए विकास कार्य जनता को समर्पित किए। उन्होंने यहां आयोजित लोकार्पण समारोह Read More...

7/31/2026 6:42:20 PM
निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण हेतु तकनीकी सहायता शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 31 JULY 2026 : GAUTAM : सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग) (एफओडी) द्वारा Read More...

7/31/2026 6:35:57 PM
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष ने दूसरे दिन जिला कांग्रेस कमेटी की संवाद बैठक ली

FARIDABAD NEWS 31 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेन्द्र ने आज दूसरे दिन जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद की Read More...

7/30/2026 8:17:01 PM
जमीनी स्तर पर काम कर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें कार्यकर्ता : संजय दत्त

पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी : राव नरेन्द्र
FARIDABAD NEWS 30 JULY 2026 ; GAUTAM :  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त व प्रदेश कांग Read More...

7/30/2026 6:58:25 PM
हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना प्रशासन की प्राथमिकता : उपायुक्त आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 30 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने राज्य के सभी मंडल आयुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों Read More...

7/30/2026 6:55:28 PM
कृष्ण पाल गुर्जर ने किया पौधारोपण, आमजन से वृक्षारोपण अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

FARIDABAD NEWS 30 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के 'हरित हरियाणा-स्वच्छ हरियाणा' संकल्प को साकार करने की दिशा में गुरुवार को फरीदाबाद के आईएमटी, बल्लभगढ़ में जि Read More...


Welcome