FARIDABAD

HindustanVision Monday,03 August , 2026
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी ने बी.के. नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण

FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 ; GFAUTAM :  हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी ने सोमवार को फरीदाबाद स्थित बी.के. नागरिक अस्पताल का दौरा कर अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के मातृत्व (मैटरनिटी) वार्ड, ओपीडी सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं और उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी ने अस्पताल में वेंटिलेशन, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई तथा दैनिक संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में क्यू मैनेजमेंट (Queue Management), टोकन सिस्टम एवं साफ-सफाई की व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन व्यवस्थाओं में तत्काल प्रभाव से सुधार सुनिश्चित किया जाए, ताकि मरीजों को अनावश्यक इंतजार का सामना न करना पड़े तथा उन्हें निजी अस्पतालों की तर्ज पर बेहतर, व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों को सम्मानजनक, सुगम एवं समयबद्ध सेवाएं मिलनी चाहिए।

उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा अस्पताल परिसर में सभी मूलभूत सुविधाओं का नियमित रूप से निरीक्षण एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी ने अस्पताल प्रशासन को यह भी निर्देशित किया कि चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी एवं अवकाश रोस्टर के अनुसार सुव्यवस्थित ढंग से निर्धारित किए जाएं, ताकि किसी भी परिस्थिति में मरीजों को उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं में असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता तथा समयबद्ध सेवाएं बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की आधारशिला हैं।

इस अवसर पर हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल की आंतरिक शिकायत समिति (POSH Committee) के सदस्यों के साथ बैठक भी की। उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम से संबंधित प्रकरणों, लंबित मामलों तथा उन पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने समिति को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रावधानों का प्रभावी ढंग से पालन किया जाए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अस्पताल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी ने बी.के. नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण

More News

8/3/2026 10:37:24 PM
गरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सीवरेज, स्ट्री Read More...

8/3/2026 10:34:09 PM
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी ने बी.के. नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण

FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 ; GFAUTAM :  हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी ने सोमवार को फरीदाबाद स्थित बी.के. नागरिक अस्पताल का दौरा कर अस्पताल की विभ Read More...

8/3/2026 10:30:51 PM
कांवड़ियों के मार्ग पर पूर्ण सुविधा सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित विभागों के अ Read More...

8/3/2026 10:22:39 PM
राष्ट्रीय राजपूत परिषद द्वारा वृक्षारोपण

FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 : GAUTAM :  राष्ट्रीय राजपूत परिषद द्वारा समाज को संगठित एवं मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान गाँव चांदपुर जिला फरीदाबाद में संपन्न किया गया Read More...

8/3/2026 10:18:14 PM
कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति और भाजपा की पहचान है : सोहन पाल सिंह

FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री श्री गोपाल शर्मा का फरीदाबाद महानगर जिला कार्यालय, सेक्टर-2 पर जिला अध्यक्ष सो Read More...

8/3/2026 10:15:24 PM
एडवोकेट एल.एन. पाराशर ने युवा वकीलों को मुफ्त में वितरण की कानूनी पुस्तकें

FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद में आज इतिहास रचा जा रहा है आपको बता दें कि फरीदाबाद के पूर्व प्रधान एडवोकेट एलएन पाराशर फिर एक बार मुफ्त में युवा वकीलों को क Read More...

8/3/2026 10:11:43 PM
सावन के पहले सोमवार पर हरियाली का संकल्प, विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन ने लगाए 500 पौधे

सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0’ के तहत फरीदाबाद में मेगा प्लांटेशन ड्राइव
FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 ; GAUTAM :  सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर विक्टोरा लाइफ फा Read More...

8/3/2026 10:07:56 PM
बलजीत कौशिक ने मौके पर पहुंचे वस्तुस्थिति का निरीक्षण कर लोगों से हालातों का जायजा लिया

FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सीही गांव की गलियों में हो रहे भारी जलभराव को लेकर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्य Read More...


Welcome