FARIDABAD

HindustanVision Saturday,08 August , 2026
रैडक्रॉस सोसाइटी एवं आशीर्वाद रसोई ने अन्नदान-महादान मुहिम के तहत पोषाहार वितरण किया

FARIDABAD NEWS 08 AUG 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत आयुष सिन्हा उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे एवं सचिव बिजेंद्र सोरोत की नेतृत्व में जिला रैडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद एवं आशीर्वाद रसोई के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय  राज कुमार कोचर एवं श्रीमती अविनाश  की पुण्य स्मृति में तपेदिक रोगियों के लिए विशेष पोषाहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन रेडक्रॉस भवन, सेक्टर-12, फरीदाबाद में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य तपेदिक रोगियों को उपचार के साथ-साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाकर उनके स्वास्थ्य में सुधार एवं शीघ्र स्वस्थ होने में सहयोग प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने रोगियों को नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करने तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव कोचर एवं श्रीमती अलका कोचर उपस्थित रहे। उन्होंने तपेदिक रोगियों को विशेष पोषाहार वितरित करते हुए कहा कि जरूरतमंद एवं बीमार व्यक्तियों की सेवा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जिला रैडक्रॉस सोसाइटी एवं आशीर्वाद रसोई द्वारा किए जा रहे इस मानवीय कार्य की सराहना की।

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के सचिव बिजेंद्र सोरोत ने कहा कि संस्था द्वारा तपेदिक रोगियों के स्वास्थ्य एवं पोषण को ध्यान में रखते हुए निरंतर सहयोगात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीबी का समय पर उपचार, नियमित दवाइयों का सेवन तथा पौष्टिक आहार रोगियों के शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी रोगियों से उपचार के दौरान दवाइयों का पूरा कोर्स करने और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने की अपील की।

भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के आजीवन सदस्य प्रताप सिंह एडवोकेट एवं अंकुर शरण ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर तपेदिक रोगियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि टीबी से बचाव एवं उपचार के लिए जागरूकता, नियमित दवा, पौष्टिक आहार एवं चिकित्सकीय परामर्श का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम संयोजक पुरुषोत्तम सैनी ने तपेदिक रोगियों से संवाद करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें बीमारी के दौरान सकारात्मक सोच बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जरूरतमंद टीबी रोगियों को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सहयोग प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

टीबी समन्वयक मधु भाटिया ने बताया कि टीबी प्रोजेक्ट के अंतर्गत कार्यरत स्वयंसेवकों द्वारा समय-समय पर रोगियों को परामर्श दिया जाता है तथा उन्हें दवाइयों का नियमित सेवन करने और उपचार को बीच में न छोड़ने के लिए जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि रोगियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण संबंधी सहयोग भी महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान तपेदिक रोगियों को बीमारी से बचाव, नियमित उपचार, पौष्टिक आहार एवं स्वच्छता के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। उपस्थित रोगियों ने जिला रैडक्रॉस सोसाइटी एवं आशीर्वाद रसोई द्वारा किए जा रहे इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील, रामबरन यादव, अशोक कुमार, केशव कुमार, युवराज, सुमित, संजू, परवीन, रानी, प्रेम, कमलेश, बलराम, बृजमोहन शर्मा सहित रैडक्रॉस सोसाइटी के अन्य कर्मचारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे और कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना सहयोग प्रदान किया।

रैडक्रॉस सोसाइटी एवं आशीर्वाद रसोई ने अन्नदान-महादान मुहिम के तहत पोषाहार वितरण किया

More News

8/9/2026 5:32:52 PM
डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘जीवन दर्शन-एक प्रतिबिंब’ का लोकार्पण  

विभाजन विभीषिका स्मृति न्यास की बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वामी धर्मदेव के सानिध्य में किया लोकार्पण

FARIDABAD NEWS 09 AUG 2026 : GAUTAM :  सी. द Read More...

8/9/2026 5:30:24 PM
E20 पेट्रोल के खिलाफ फरीदाबाद में राज्य स्तरीय टाउन हॉल वाहन मालिकों ने सुनाई परेशानी

FARIDABAD NEWS 09 AUG 2026 : GAUTAM :   आम आदमी पार्टी हरियाणा द्वारा रविवार को फरीदाबाद में आयोजित E20 पेट्रोल के खिलाफ राज्य स्तरीय टाउन हॉल में प्रदेशभर से पहुं Read More...

8/9/2026 5:25:51 PM
अगस्त क्रांति की गूंज: जिला कांग्रेस की बैठक में शहीदों को किया नमन

बलजीत कौशिक बोले, पूर्वजों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी, इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य
FARIDABAD NEWS 09 AUG 2026 : GAUTAM : अगस्त क्रांति एवं भारत छोड़ो Read More...

8/8/2026 7:20:49 PM
रैडक्रॉस सोसाइटी एवं आशीर्वाद रसोई ने अन्नदान-महादान मुहिम के तहत पोषाहार वितरण किया

FARIDABAD NEWS 08 AUG 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत आयुष सिन्हा उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीद Read More...

8/7/2026 8:24:18 PM
मानसून की एक ही बरसात से खुली भाजपा के विकास मॉडल की पोल : सुमित गौड़ 

FARIDABAD NEWWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद मानसून की एक ही बरसात ने स्मार्ट सिटी की पोल पूरी तरह से खोलकर रख दी है। करोड़ों रुपए की लागत से बनी नई सडक़ें एक ही दिन की बा Read More...

8/7/2026 6:40:35 PM
विभाजन की त्रासदी से सीख लेकर राष्ट्र की एकता को और मजबूत करना हमारा दायित्व : विपुल गोयल

भारत का विभाजन कांग्रेस की साजिश और तुच्छ राजनीति का परिणाम : जगदीश चोपड़ा

14 अगस्त को गुरुग्राम में होगा विभाजन विभीषिका राज्य स्तरीय कार्यक्रम, फरीदाबाद से हजारों लोग हों Read More...

8/7/2026 6:22:52 PM
गांव सोतई में जिला रेड क्रॉस सोसायटी एवं विक्टोरा फाउंडेशन ने लगाए 250 पौधे

FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM   : पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद एवं Read More...

8/7/2026 6:19:18 PM
गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : आयुष सिन्हा

- जिलाभर में 9 अगस्त से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
- 14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
- जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों औ Read More...


Welcome