- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,10 August , 2026
FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 : GAUTAM : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिखा की अध्यक्षता तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी फरीदाबाद मूर्ति दलाल के नेतृत्व में सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय, फरीदाबाद में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी के साथ परिसर में विशेष ‘सेल्फी विद तिरंगा’ सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया है, जहां आमजन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने भी ‘सेल्फी विद तिरंगा’ सेल्फी प्वाइंट पर तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर आमजन को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना प्रत्येक नागरिक के मन में होनी चाहिए। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे भी ‘सेल्फी विद तिरंगा’ के माध्यम से अपनी भागीदारी दर्ज करवाएं तथा इस संदेश को अपने परिवार, मित्रों एवं अन्य लोगों तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।
लघु सचिवालय में अपने विभिन्न कार्यों के लिए पहुंच रहे नागरिक उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। साथ ही, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ का क्रेज भी लोगों में साफ दिखाई दे रहा है। आमजन तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित कर रहे हैं।
अभियान की नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिखा ने कहा कि प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्व, गौरव एवं सम्मान से जुड़ी विभिन्न जानकारियों को प्रदर्शित किया गया है। लघु सचिवालय में आने वाले अधिकारी, कर्मचारी और आमजन प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। वहीं सेल्फी प्वाइंट लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी मूर्ति दलाल ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप देने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी एवं सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करना है।
FARIDABAD NEWS 11 AUG 20-26 : GAUTAM : 15 अगस्त 2026 तक 4 दिनों के लिए बढ़ाई निगम कर्मियों ने हड़ताल संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने रोहतक कर्मचारी भवन से किया ऐल Read More...
डीसी आयुष सिन्हा ने जिलावासियों से घर-घर तिरंगा फहराने और सेल्फी अपलोड करने की अपील की
FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026 : GAUTAM : उपायुक
Read More...
FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026 : GAUTAM : श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री सिद्धदाता आश्रम स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में भगवान शिव के पूजन एवं अभिषेक के Read More...
FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026 GAUTAM : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन द्वारा एक शाम राष्ट्र के नाम पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन स Read More...
FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026 : GAUTAM : शहर की सडक़ों पर बेसहारा गौवंश के कारण लगातार हो रहे हादसे बेहद दुखद और चिंताजनक हैं। कुछ दिन पहले सेक्टर-18 क्षेत्र में तेज Read More...
FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 : GAUTAM : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) Read More...
FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा को “नशा मुक्त प्रदेश” बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो Read More...
FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद: गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों से आए इंडीग्रिड के ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी Read More...