FARIDABAD

HindustanVision Saturday,29 August , 2026
उद्योगपति हरदीप सिंह बांगा के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, 101 पौधे और 719 यूनिट रक्तदान

विक्टोरा टेक्नोलॉजीज के निदेशक हरबीर सिंह बांगा एवं अमितबीर सिंह बांगा ने किया रक्तदान
FARIDABAD NEWS 29 AUG 2026 : GAUTAM :  IIAF Patron एवं Victura Technologies Pvt. Ltd. के Chairman & Managing Director हरदीप सिंह बांगा के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर, पौधारोपण तथा पाठ सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनहित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पाठ में मत्था टेककर बाबा जी का आशीर्वाद लिया और श्री बांगा के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

IIAF Patron एवं Victura Technologies के CMD ने सेवा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को बनाया जीवन का संकल्प

इस अवसर पर IIAF के प्रधान प्रमोद राना तथा  हरदीप सिंह बांगा के दोनों सुपुत्र हरबीर सिंह बांगा एवं अमितवीर बांगा ने स्वयं रक्तदान कर उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया। तीनों ने पौधारोपण अभियान में भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

श्री बांगा के विभिन्न प्लांट्स में भी रक्तदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने भाग लिया। रक्तदान शिविरों में बड़ी संख्या में रक्त यूनिट एकत्रित हुईं। कार्यक्रम के माध्यम से मानव सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया।

IMT में विकसित किया पहला Mayamaki Jungle

हरदीप सिंह बांगा लंबे समय से सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते आ रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का एक प्रमुख उदाहरण IMT में विकसित कराया गया पहला Mayamaki Jungle है। समय के साथ यह क्षेत्र एक विशाल एवं घने हरित क्षेत्र का रूप ले चुका है। उनका यह प्रयास औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।

मात्र 10 रुपये में स्वास्थ्य सेवाएं ; स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी बांगा द्वारा Victura Clinic के माध्यम से मात्र 10 रुपये में स्वास्थ्य सेवाएं, विभिन्न टेस्टिंग और दवाइयां उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। समाज के जरूरतमंद वर्ग को सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का यह प्रयास उनकी जनसेवा की भावना को दर्शाता है।

IIAF ने किया सम्मान : जन्मदिन के अवसर पर IIAF के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हरदीप सिंह बांगा को सामूहिक रूप से जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। इस दौरान केक काटकर उनका अभिनंदन किया गया तथा मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारीअजय सोमवंशी,  देवेंद्र गोयल, एच.एस. सेखो, डी.पी. यादव,  तेज चौधरी,वी.पी. दलाल एवं  मिल्खा सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने हरदीप सिंह बांगा द्वारा सामाजिक सेवा, रक्तदान, स्वास्थ्य सेवाओं एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। वक्ताओं ने कहा कि श्री बांगा जैसे समाजसेवी व्यक्तित्व अपने कार्यों के माध्यम से मानव सेवा और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने के साथ समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।

 

उद्योगपति हरदीप सिंह बांगा के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, 101 पौधे और 719 यूनिट रक्तदान

More News

8/29/2026 8:55:29 PM
नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन, सुमित गौड़ पहुंचे धरना स्थल

FARIDABAD NEWS 29 AUG 2026 : GAUTAM :  नगर निगम मुख्यालय पर चल रही कर्मचारियों की हड़ताल को उस समय और अधिक मजबूती मिली, जब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्त Read More...

8/29/2026 7:45:51 PM
कर्मचारी 24 वे दिन भी अपनी माँगो को लेकर डटे रहे

FARIDABAD NEWS 29 AUG 2026  GAUTAM : नगर निगम मुख्यालय पर हड़ताल के 24 वे दिन भी अपनी माँगो को लेकर डटे रहे  बांके बिहारी मंदिर पर बने खत्ते की सफाई के दौरान निगम Read More...

8/29/2026 7:41:55 PM
उद्योगपति हरदीप सिंह बांगा के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, 101 पौधे और 719 यूनिट रक्तदान

विक्टोरा टेक्नोलॉजीज के निदेशक हरबीर सिंह बांगा एवं अमितबीर सिंह बांगा ने किया रक्तदान
FARIDABAD NEWS 29 AUG 2026 : GAUTAM :  IIAF Patron एवं Victura Techno Read More...

8/29/2026 7:37:17 PM
रिश्तों की पावन डोर, विकास के संकल्प के साथ इंद्रा कॉलोनी को विकास की नई सौगात :  विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 29 AUG 2026 : GAUTAM : स्नेह, विश्वास, संस्कार एवं आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल इंद्रा नगर में बहनों के साथ रक्षासूत्र Read More...

8/29/2026 7:32:10 PM
विपुल गोयल, कहा, जनहित में मानव सेवा समिति के कार्य सराहनीय 

FARIDABAD NEWS 29 AUG 2026  GAUTAM : पौधा लगाओ,उसे हरा भरा पेड़ बनाओ" अभियान जारी रखते हुए शनिवार को राजकीय प्राइमरी स्कूल सेक्टर 9 में 11 फलदार व छायादार पौधे लगा Read More...

8/28/2026 8:00:34 PM
रक्षाबंधन सम्मान और संकल्प का संदेश बेटियों व विशेष बच्चों के साथ विपुल गोयल ने मनाया पावन पर्व

FARIDABAD NEWS 28 AUG 2026 : GAUTAM : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हरियाणा सरकार में राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों के माध् Read More...

8/28/2026 7:56:57 PM
नीमका कारागार बल्लभगढ़ में वैदिक रक्षा बंधन

FARIDABAD NEWS 28 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद के महिला उत्थान मंडल द्वारा श्री रामा भाई  के निर्देशन में वैदिक रक्षा बंधन कार्यक्रम जिला कारागार नीमका बल्लभगढ़ फरीदाबा Read More...

8/27/2026 6:27:34 PM
भारत की सबसे बड़ी ताकत है युवा शक्ति, युवाओं से ही बनेगा विकसित भारत : कृष्णपाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 27 AUG 2026 : GAUTAM ; भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि यह अभियान विकसित भारत के निर्माण की दिशा में युवा शक्ति को संगठ Read More...


Welcome