- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,15 September , 2026
FARIDABAD NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : गांधी कॉलोनी स्थित गणेश पार्क में महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव के अंतर्गत दिनांक 14 सितम्बर को भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक प्रीतम पोदार ने अपनी मधुर आवाज में गणेश भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत “जय गणेश जय गणेश देवा” से हुई, जिसके बाद क्रमशः सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में”, “देवा श्री गणेशा”, “मणिहार के भेष बनाया” तथा मराठी भजन “आमच्या पप्पांनी गणपती आणला” की प्रस्तुति दी गई। प्रत्येक भजन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और पूरे पंडाल में “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष गूंज उठे।
करताल और ढोलक की ताल पर गूंजते भजनों ने पूरे भवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर होकर गणपति बप्पा की भक्ति में लीन हो गए।
कार्यक्रम के समापन पर मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र पांचाल, विलास पांचाल, रविन्द्र पांचाल, रमाकांत गुप्ता, अक्षय द्वारा कलाकारों को पारंपरिक फेंटा एवं स्मृति चिन्ह स्वरूप फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रीतम पोदार की प्रस्तुति ने संपूर्ण शाम को भक्ति रस में डुबो दिया। मंडल की ओर से सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प लिया गया।यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना को भी सुदृढ़ करने का माध्यम सिद्ध हुआ।
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने की गणेश उत्सव में भागीदारी और दी शुभकामनाएं
- फरीदाबाद के सेंट्रल पार्क लॉन एवं बैंक्वेट में आयोजित गणेश महोत्सव में गूंजा गणपति बाबा मोरया
Read More...
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे फरीदाबाद हाफ मैराथन का फ्लैग ऑफ
- ‘हरियाणा उदय’ के अंतर्गत आयोजित हाफ मैराथन से जन-जन तक पहुंचेगा ‘नशामुक्त हरियाणा’ का संदेश
Read More...
- शिक्षकों व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों से करेंगे संवाद
- तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
FARIDABAD N
Read More...
BALLABGARH NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव के निवास पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव के सम्मान में विशेष च Read More...
FARIDABAD NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : बॉलीवुड अभिनेता जयदीप अहलावत ने जिले के युवाओं, नागरिकों और खेल प्रेमियों से आगामी 27 सितंबर 2026 को सूरजकुंड मेला ग्राउंड, फरीदाबाद मे Read More...
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी एवं राजेश नागर ने पहुंचकर बढ़ाई आयोजन की शोभा
FARIDABAD NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के कैबिने
Read More...
FARIDABAD NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : गांधी कॉलोनी स्थित गणेश पार्क में महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव के अंतर्गत दिनांक 14 सितम्बर Read More...
PALWAL NEWS 15 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर Read More...