- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,25 September , 2026
- किसी भी शिकायत पोर्टल पर एक भी शिकायत लंबित न रहे
- ओवरव्यू शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा कर एटीआर सही तरीके से अपलोड करें अधिकारी
- एटीआर पर सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर व मुहर सुनिश्चित करें, डिस्पोज ऑफ स्कोर बढ़ाने पर दें विशेष ध्यान
FARIDABAD NEWS 25 SEPT 2026 : GAUTAM : हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके लिए शिकायतों की नियमित समीक्षा के साथ-साथ लंबित मामलों की विभागवार निगरानी की जाए और जिन मामलों में अनावश्यक देरी हो रही है, उनमें संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के उपरान्त उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने सीएम विंडो, सीपीजीआरएएमएस, सीएम जनसंवाद, समाधान शिविर, सीएम एसएमजीटी हरियाणा पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए, अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में विभिन्न शिकायत निवारण पोर्टलों पर लंबित शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिला की रैंकिंग में सुधार हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी शिकायत पोर्टल पर एक भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। सभी अधिकारी शिकायतों का निर्धारित समय में निपटारा करते हुए उनकी एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) भी पोर्टल पर सही तरीके से अपलोड करें।
डीसी आयुष सिन्हा ने निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत ओवरड्यू नहीं होनी चाहिए। शिकायत के निपटारे के बाद एटीआर को सभी आवश्यक तथ्यों एवं दस्तावेजों के साथ सही तरीके से अपलोड किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि कोई भी डीडीओ बिना हस्ताक्षर एवं मुहर के एटीआर अपलोड न करे। एटीआर पर संबंधित सक्षम अधिकारी अथवा एमिनेंट पर्सन के हस्ताक्षर सुनिश्चित किए जाएं।
डीसी आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को अपने-अपने डीडीओ लॉगिन नियमित रूप से चेक करने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा शिकायतों के निपटारे की गुणवत्ता के साथ-साथ डिस्पोज ऑफ स्कोर में भी सुधार लाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी शिकायत निवारण व्यवस्था को प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के लिए गंभीरता से कार्य करें।
बैठक में एचएसवीपी एडमिनिस्ट्रेटर धीरज, सीईओ जिला परिषद शिखा, बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद डॉ. हनी बंसल, बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, ज्वाइंट कमिश्नर एमसीएफ अमित मान, आरटीए सचिव मुनीश सहगल, सीटीएम अंकित कुमार व सम्बंधित अधिकारियों सहित जिला न्यायवादी व सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
- किसी भी शिकायत पोर्टल पर एक भी शिकायत लंबित न रहे
- ओवरव्यू शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा कर एटीआर सही तरीके से अपलोड करें अधिकारी
- एटीआर पर सक्षम अधिकारी के हस
Read More...
FARIDABAD NEWS 25 SEPT 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक एवं सेवा वाहन के संचालक सतीश चोपड़ा के पिता गुलाब चंद चोपड़ा का कल निधन हो गया। वह अपन Read More...
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा गणेश प्रतिमा का भव्य विसर्जन, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ सार्वजनिक गणेश उत्सव
FARIDABAD NEWS 25 SEPT 2026 : GAUTAM : &nbs Read More...
FARIDABAD NEWS 25 SEPT 2026 : GAUTAM : श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में स्थापित की गई भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का आज विधि-विधान और भक्तिमय माहौल के बीच धूमधाम से वि Read More...
FARIDABAD NEWS 25 SEPT 2026 : GAUTAM : आनंद मार्केट द्वारा मेकअप सेमिनार ब्यूटी पैजेंट एंड अवॉर्ड शो का आयोजन NH-3 स्थित औरा होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अत Read More...
FARIDABAD NEWS 24 SEPT 2026 : GAUTAM : सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET), फरीदाबाद द्वारा 23 सितंबर 2026 को BCA तृतीय सेमेस्टर (General) के विद् Read More...
FARIDABAD NEWS 24 SEPT 2026 : GAUTAM : केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि बच्चों और युवाओं में अपार प्रतिभा छिपी हुई है। आवश्यकता केवल उन्हें अपनी प्र Read More...
FARIDABAD NEWS 24 SEPT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत वी वाक फाउंडेशन एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में रेडक्रॉस ऑडिटोरियम, Read More...