FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,29 September , 2026
बच्चों के साथ लैंगिक अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल रिपोर्ट करना जरूरी : सीजेएम जितेंद्र सिंह

 पोक्सो अधिनियम के तहत बच्चों के अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण की दी जानकारी 
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), फरीदाबाद द्वारा मंगलवार को राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सराय ख्वाजा, फरीदाबाद में बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO Act) के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, फरीदाबाद सुधीर जीवन के कुशल मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जितेंद्र सिंह की देखरेख में आयोजित की गयी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को बच्चों की सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा POCSO अधिनियम के बारे में सरल भाषा में जानकारी देना था।

कार्यक्रम के दौरान सीजेएम जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को (POCSO) पोक्सो अधिनियम के उद्देश्य और इसके अंतर्गत आने वाले विभिन्न अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कानून बच्चों को यौन शोषण एवं लैंगिक अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाया गया है। उन्होंने अधिनियम के तहत विभिन्न अपराधों के लिए निर्धारित दंड के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने अनिवार्य रिपोर्टिंग के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बच्चों के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के लैंगिक अपराध या दुर्व्यवहार की जानकारी होने पर उसे संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पोक्सो अधिनियम के तहत बच्चे की सहमति को कानूनी सहमति नहीं माना जाता, क्योंकि कानून का मूल उद्देश्य बच्चों को शोषण और यौन अपराधों से संरक्षण प्रदान करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित पैनल अधिवक्ता ने भी विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को बच्चों के कानूनी अधिकारों, अपराध की सूचना देने की प्रक्रिया तथा पीड़ित बच्चों एवं उनके परिवारों को उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल कानून की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध घटना या दुर्व्यवहार को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते उसकी सूचना देना आवश्यक है। जागरूकता शिविर के दौरान विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक चर्चा भी की गई। विद्यार्थियों ने पोक्सो अधिनियम और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों एवं अधिवक्ता द्वारा सरल भाषा में संतोषजनक उत्तर दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य कैलाश श्रीवास्तव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ में बाल सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, अपराधों की समय पर रिपोर्टिंग तथा बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

बच्चों के साथ लैंगिक अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल रिपोर्ट करना जरूरी : सीजेएम जितेंद्र सिंह

More News

9/29/2026 7:39:00 PM
वर्ल्ड हार्ट डे पर फरीदाबाद के बत्रा हॉस्पिटल पहुंचे पूज्य गुरुदेव दिया ये बड़ा संदेश..

FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM : वर्ल्ड हार्ट डे' (World Heart Day) और सेक्टर 31, फरीदाबाद स्थित बत्रा हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के स्थापना दिवस के अवसर पर Read More...

9/29/2026 7:28:43 PM
बच्चों के साथ लैंगिक अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल रिपोर्ट करना जरूरी : सीजेएम जितेंद्र सिंह

 पोक्सो अधिनियम के तहत बच्चों के अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण की दी जानकारी 
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM: जिला विधिक सेवा प् Read More...

9/29/2026 7:24:02 PM
समाजसेवी सुरिन्दर कुमार अरोड़ा की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

अनूप जलोटा ने भजनों के माध्यम से दी भावभीनी श्रद्धांजलि, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित सैकड़ों लोगों ने किया नमन
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM : Read More...

9/29/2026 7:20:02 PM
धान खरीद के पहले ही दिन मंत्री राजेश नागर ने किया बल्लबगढ़ अनाज मंडी का औचक निरीक्षण

बल्लबगढ़ अनाज मंडी में धान खरीद, उठान, रखरखाव एवं किसानों की सुविधाओं का लिया जायजा
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM :
हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री Read More...

9/29/2026 7:15:08 PM
26 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर आयोजित धरने में शामिल होंगे हरियाणा के एलपीजी वितरक

एलपीजी वितरकों के सम्मेलन में लिया फैसला, नहीं मानी सरकार तो हड़ताल पर जाएंगे

FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM: एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (आ Read More...

9/29/2026 7:12:41 PM
दिल की धड़कन को नजरअंदाज न करें, समय पर जांच और उपचार से बच सकती है जिंदगी : डॉ. राकेश राय सप्रा

विश्व हृदय दिवस पर यथार्थ हॉस्पिटल, सेक्टर-20 फरीदाबाद ने दिया हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश*
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM : विश्व हृदय दिव Read More...

9/28/2026 6:04:58 PM
सत्ता की लालसा में संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है कांग्रेस : प्रवीण बत्रा जोशी

FARIDABAD NEWS 28 SEPT 2026 : GAUTAM :  फरीदाबाद नगर निगम की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने NIT फरीदाबाद स्थित महापौर कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में S Read More...

9/28/2026 6:01:45 PM
ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं : डीसी आयुष सिन्हा

सेक्टर-12 खेल परिसर स्थित वेयरहाउस का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
FARIDABAD NEWS 28 SEP 2026 : GAUTAM : जिला निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े ईवीएम-वीवी Read More...


Welcome