SPORTS

HindustanVision Saturday,03 February , 2018
भारत बना U 19 विश्व कप चैंपियन, ऑस्ट्रेलिया को हराकर चौथी बार जीता खिताब

New Delhi News, 03 Feb  2018 ; ​ ईशान चंद्रनाथ पोरेल, ये नाम आने वाले दिनों में कई लोगों के जुबान पर चढ़ सकता है.  जब भी 2018 अंडर 19 वर्ल्ड कप  की बात होगी तो इस खि‍लाड़ी का नाम जरूर याद किया जाएगा. पाकिस्तान के खि‍लाफ शानदार गेंदबाजी के बाद उन्होंने फाइनल में भी शानदार गेंदबाजी की. एक समय जब ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग जोड़ी खतरनाक दिख रही थी, तब पोरेल ने लगातार 2 झटके देकर ऑस्ट्रेलिया का मनोबल पहले ही तोड़ा दिया.

पोरेल का ही जलवा था कि ऑस्ट्रेलिया झटके से उबर नहीं पाई और मात्र 217 पर ऑल आउट हो गई. इसके बाद भारत ने मनजोत की शानदार बल्लेबाजी से यह मैच आसानी से जीत लिया. हालांकि आपको बता दें कि पोरेल को आईपीएल नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा.

ईशान पश्चिम बंगाल से आते हैं. 5 सितंबर 1998 को हुगली में पैदा हुए थे. ईशान के परिवार में भी खिलाड़ी रहे हैं. इनके दादा, पिता और चाचा. वो सब कबड्डी खेलते थे. लेकिन उन्होंने अपने लिए क्रिकेट का मैदान चुना. 10 साल की उम्र में स्विमिंग करने वाले ईशान के खेल में जब पढ़ाई आड़े आने लगी, तो उन्हें परिवार से पूरा सपोर्ट मिला. उन्हें कोलकाता की क्रिकेट अकेडमी में भेजा गया.

हालांकि पश्च‍िम बंगाल से होने के बावजूद जब कोलकाता नाइटराइडर्स ने अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल रहे युवा खिलाड़ियों पर बोली लगाई तो उसने पोरेल को पूरी तरह नजरअंदाज किया. मावी और कमलेश नागरकोटी को कोलकाता ने अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन उनके साथी जोड़ीदार बॉलर पोरेल को नहीं. 

आईपीएल नीलामी में शामिल नहीं होने के पीछे एक वजह उनका घायल होना भी रहा. मावी और नागरकोटी ने अपने पेस से पूरी दुनिया का ध्यान अपने ओर खींचा, लेकिन पोरेल के बारे में शुरुआत में इसलिए पता नहीं चल पाया, क्योंकि अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंडिया के पहले मैच में ही ये घायल हो गए थे.

अंडर 19 के शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में ईशान सिर्फ 4.1 ओवर ही फेंक पाए थे और फिर घायल होने की वजह से मैदान से बाहर चले गए. इसके बाद उनका खेलना नामुमकिन था.

वहीं कहते हैं न टैलेंट हो तो वापसी मुश्क‍िल नहीं होती पोरेल ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ वापसी की और तेज गेंदबाज ईशान पोरेल ने छह ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिये. पाकिस्तान पर बड़ी जीत में महत्वपूण भूमिका निभाई.

भारत बना U 19 विश्व कप चैंपियन, ऑस्ट्रेलिया को हराकर चौथी बार जीता खिताब

More News

9/22/2026 7:33:36 PM
मानव कंप्यूटर सेंटर के नए बैच की ट्रेनिंग शुरू,

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनि Read More...

9/22/2026 7:30:38 PM
गांधी कॉलोनी श्री गणेश पार्क में भक्ति रस से सराबोर हुआ वातावरण

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं Read More...

9/22/2026 7:27:32 PM
11वे आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला का दूसरा दिन

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने  दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को  माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे Read More...

9/22/2026 7:20:04 PM
किसानों को मंडियों में न हो कोई परेशानी, खरीदी गई फसल का समय पर हो उठान : राजेश नागर

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM :  
हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरि Read More...

9/22/2026 7:17:02 PM
J.C. Bose University Bids Farewell to Outgoing Vice-Chancellor Prof. Rajive Kumar

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its ou Read More...

9/21/2026 10:20:00 PM
सहकार भारती के तत्वावधान में टी-20 क्रिकेट महासंग्राम सम्पन्न

PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लि Read More...

9/21/2026 9:33:19 PM
हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ते हुए, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम

 

शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग

NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं Read More...

9/21/2026 9:30:08 PM
11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभा Read More...


Welcome