HARYANA

HindustanVision Tuesday,15 April , 2025
महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनेगा इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर

CHANDIGARH NEWS 15 APRIL 2025 ; GAUTAM ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से विमान सेवा के उद्घाटन तथा नए टर्मिनल भवन के शिलान्यास के ठीक अगले दिन ही हरियाणा सरकार ने प्रदेश के औद्योगिक नक्शे को नया आकार देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की उपस्थिति में नागरिक उड्डयन विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें हिसार एयरपोर्ट के पास लगभग 3,000 एकड़ भूमि पर ₹4,680 करोड़ की लागत से एक इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) की स्थापना को लेकर औपचारिक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि इस औद्योगिक हब में भारत के साथ-साथ विदेशी कंपनियों को भी निवेश के लिए आकर्षित किया जाएगा।

इंडस्ट्रियल हब बनेगा हिसार : विपुल गोयल

बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भी विचार रखे और परियोजना से संबंधित सभी बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य हिसार को केवल एक ट्रांसपोर्टेशन हब के रूप में नहीं, बल्कि एक समृद्ध इंडस्ट्रियल ज़ोन के रूप में विकसित करना है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में यह परियोजना हरियाणा की आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर साबित होगी।”


उल्लेखनीय है कि जैसे ही विपुल गोयल ने नई सरकार में नागरिक उड्डयन विभाग का कार्यभार संभाला, उन्होंने अपने प्रथम प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही हिसार एयरपोर्ट के बारे में गंभीरता से बात की थी। एयरपोर्ट को लेकर उनके दृष्टिकोण और तत्परता का ही परिणाम है कि अब वहां विमान सेवाओं की शुरुआत हो चुकी है और इससे संबंधित बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है।


रोज़गार और आर्थिक विकास की दृष्टि से अहम परियोजना कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जब यह परियोजना पूर्ण रूप से तैयार होगी, तो इसका प्रभाव केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहेगा। “यह क्लस्टर पूरे हरियाणा को आर्थिक दृष्टि से सशक्त बनाएगा और युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोलेगा। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट न सिर्फ़ हमारा सामूहिक गौरव है, बल्कि यह अब प्रदेश की आर्थिक रीढ़ बनने की दिशा में अग्रसर है।”

इस बैठक के निर्णयों से यह स्पष्ट है कि सरकार हिसार को एक औद्योगिक इंजन में बदलने की दिशा में संकल्पित है। यह न केवल निवेश को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि हरियाणा को ‘उद्योग राज्य’ के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास साबित होगा।

महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनेगा इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर

More News

5/10/2025 6:21:28 PM
अधिवक्ताओं द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 ; GAUTAM :  जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन से पूर्व ऑपरेशन स Read More...

5/10/2025 6:19:19 PM
समय आने में पर मां निभा सकती है सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह का रूप : राजीव जेटली

G FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 ; GAUTAM ;  यहां स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरौंडा में शनिवार को मदर्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे Read More...

5/10/2025 6:17:34 PM
फरीदाबाद में जमीन सीमांकन की नई तकनीक का डेमो, विपुल गोयल और डीसी रहे मौजूद

FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 : GAUTAM : हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक आपूर्ति मामलों के कैबिनेट मंत्री  विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद Read More...

5/10/2025 12:52:44 PM
दिव्यांग एवं गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा देगी देवेंद्र कुमार बालवीर पाठशाला

FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 : GAUTAM : महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन व बन्नूवाल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दिव्यांग एवं गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देने के लिए स्थापित की ग Read More...

5/10/2025 12:49:48 PM
तिगांव के मॉडल संस्कृति स्कूल के प्रिंसिपल बने हंसराज

FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 : GAUTAM ;  तिगांव के मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में काफी समय से खाली पड़े प्रधानाचार्य के पद पर हंसराज ने पदभार ग्रहण किया। इस Read More...

5/9/2025 8:46:21 PM
भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट: परिधान उद्योग को मिलेगी नई उड़ान :  डॉ. ए. सक्थिवेल

FARIDABAD NEWS 09 MAY 2025 : GAUTAM ; भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) अब फरीदाबाद के वस्त्र, परिधान और जूता उद्योग के लिए वैश्विक बाजार के Read More...

5/9/2025 8:44:02 PM
ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद साईं धाम ने भारत माता को समर्पित किया अंतर्राष्ट्रीय मातृत्व दिवस

FARIDABAD NEWS 09 MAY 2025 : GAUTAM ;  सेक्टर 86 स्थित शिरडी साईं बाबा स्कूल ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद अंतर्राष्ट्रीय मातृत्व दिवस भारत माता को समर्पित किय Read More...

5/9/2025 7:03:36 PM
पंचकूला में लगेगी पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजन लाल की छठी प्रतिमा : कुलदीप बिश्नोई

-मुख्यमंत्री नायब सैनी 3 जून को पुण्यतिथि पर करेंगे प्रतिमा का अनावरण

-भव्य बिश्नोई ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी आदमपुर से जुड़ी अहम मांगे

HISAR NEWS 09 MAY 2025 ; GAU Read More...


Welcome