FARIDABAD

HindustanVision Saturday,10 May , 2025
फरीदाबाद में जमीन सीमांकन की नई तकनीक का डेमो, विपुल गोयल और डीसी रहे मौजूद

FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 : GAUTAM : हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक आपूर्ति मामलों के कैबिनेट मंत्री  विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद के खेरी कलां में भूमि सीमांकन के लिए अत्याधुनिक 'रोवर्स' तकनीक का डेमो लिया। इस अवसर पर फरीदाबाद के उपायुक्त श्री विक्रम सिंह सहित जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह पहल हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सर्वे ऑफ इंडिया के सहयोग से शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत भूमि सीमांकन को पारंपरिक तरीकों से हटकर आधुनिक डिजिटल तकनीक पर आधारित किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 300 रोवर्स मशीनों की खरीद को मंजूरी दी है।

क्या है रोवर्स तकनीक : रोवर एक आधुनिक उपकरण है जो उपग्रह आधारित डिजिटल मैपिंग के माध्यम से अत्यंत सटीक और तेज भूमि सीमांकन करता है। इससे पारंपरिक जरीब विधि की तुलना में अधिक पारदर्शी, विवादमुक्त और भरोसेमंद परिणाम मिलते हैं। इस तकनीक से संपत्ति से जुड़े विवादों, म्यूटेशन, बैंक ऋण एवं सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा, “भूमि विवाद लंबे समय से आम जनता के लिए चिंता का विषय रहे हैं। रोवर्स तकनीक के माध्यम से अब सीमांकन वैज्ञानिक व पारदर्शी ढंग से होगा, जिससे राज्य में भूमि विवादों का स्थायी समाधान संभव होगा।”

उन्होंने बताया कि इस तकनीक से राज्य की शामलात भूमि की भी सटीक पैमाइश संभव होगी, जिससे राजस्व की हानि रोकी जा सकेगी और संपत्ति के रिकॉर्ड सुव्यवस्थित होंगे।

प्रशिक्षण भी हो रहा सुनिश्चित ; विपुल गोयल ने जानकारी दी कि राज्य भर में पटवारियों और कानूनगो को इस तकनीक के उपयोग हेतु प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि वे आधुनिक तकनीक के साथ कार्य कुशलता से कर सकें।

डिजिटल मैपिंग से होगा राजस्व विभाग का आधुनिकरण ; इस तकनीक के उपयोग से न केवल प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी आएगी बल्कि राज्य सरकार की “डिजिटल इंडिया” अभियान के अनुरूप भूमि प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।

 

फरीदाबाद में जमीन सीमांकन की नई तकनीक का डेमो, विपुल गोयल और डीसी रहे मौजूद

More News

5/10/2025 6:21:28 PM
अधिवक्ताओं द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 ; GAUTAM :  जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन से पूर्व ऑपरेशन स Read More...

5/10/2025 6:19:19 PM
समय आने में पर मां निभा सकती है सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह का रूप : राजीव जेटली

G FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 ; GAUTAM ;  यहां स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरौंडा में शनिवार को मदर्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे Read More...

5/10/2025 6:17:34 PM
फरीदाबाद में जमीन सीमांकन की नई तकनीक का डेमो, विपुल गोयल और डीसी रहे मौजूद

FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 : GAUTAM : हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक आपूर्ति मामलों के कैबिनेट मंत्री  विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद Read More...

5/10/2025 12:52:44 PM
दिव्यांग एवं गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा देगी देवेंद्र कुमार बालवीर पाठशाला

FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 : GAUTAM : महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन व बन्नूवाल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दिव्यांग एवं गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देने के लिए स्थापित की ग Read More...

5/10/2025 12:49:48 PM
तिगांव के मॉडल संस्कृति स्कूल के प्रिंसिपल बने हंसराज

FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 : GAUTAM ;  तिगांव के मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में काफी समय से खाली पड़े प्रधानाचार्य के पद पर हंसराज ने पदभार ग्रहण किया। इस Read More...

5/9/2025 8:46:21 PM
भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट: परिधान उद्योग को मिलेगी नई उड़ान :  डॉ. ए. सक्थिवेल

FARIDABAD NEWS 09 MAY 2025 : GAUTAM ; भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) अब फरीदाबाद के वस्त्र, परिधान और जूता उद्योग के लिए वैश्विक बाजार के Read More...

5/9/2025 8:44:02 PM
ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद साईं धाम ने भारत माता को समर्पित किया अंतर्राष्ट्रीय मातृत्व दिवस

FARIDABAD NEWS 09 MAY 2025 : GAUTAM ;  सेक्टर 86 स्थित शिरडी साईं बाबा स्कूल ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद अंतर्राष्ट्रीय मातृत्व दिवस भारत माता को समर्पित किय Read More...

5/9/2025 7:03:36 PM
पंचकूला में लगेगी पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजन लाल की छठी प्रतिमा : कुलदीप बिश्नोई

-मुख्यमंत्री नायब सैनी 3 जून को पुण्यतिथि पर करेंगे प्रतिमा का अनावरण

-भव्य बिश्नोई ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी आदमपुर से जुड़ी अहम मांगे

HISAR NEWS 09 MAY 2025 ; GAU Read More...


Welcome