
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
G FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 ; GAUTAM ; यहां स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरौंडा में शनिवार को मदर्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे अधिकतर बच्चों की माताओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी बेहतर उपस्थिति दर्ज कर पुरस्कार प्राप्त किए। वहीं इस दौरान माताओं के साथ विद्यार्थियों के विकास और शिक्षा को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर मां की महत्ता के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। वहीं विद्यालय में दी जा रही वर्तमान सुविधाओं के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली उपस्थित रहें। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने की। कार्यक्रम में छात्राओं को मोटिवेशन के लिए सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह द्वारा देश के लिए निभाने वाली भूमिका की महत्ता के बारे में बताया।
इस कड़ी मेंं राजीव जेटली ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत करी! विद्यालय में उपस्थित माताओं, अध्यापक व विद्यार्थियों के साथ स्कूल स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि वे इस विद्यालय के शुभारंभ पर पहुंचे थे उस समय विद्यालय की तरफ से वादा किया गया था कि छात्राओं को निशुल्क दाखिला दिया जाएगा। जिस वादें पर आज भी विद्यालय खड़ा है। यह अपने आप में गौरव की बात है। वहीं उन्होंने मुख्य रूप से माताओं के मोटिवेशन के लिए रखें गए मदर्स डे का खुले दिल से प्रशंसा की।
इसी क्रम में विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने कहा कि मां ही सबसे पहला गुरु होती है। इसलिए बच्चों की मां को उनके करियर और विकास पर ध्यान देना चाहिए । कि बच्चा क्या चाहता है? उसकी रुचि किस विषय में है? तभी वे बच्चों को सही मार्गदर्शन दे पाएंगी। बच्चों के संस्कार, विकास के लिए माता-पिता का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मां का आंचल स्वर्णिम होता है। लेकिन जब बात देश के लिए हो तो वह वहां भी सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह जैसा रूप भी निभा सकतीं हैं।
इसी क्रम में चेयरमैन धर्मपाल यादव ने कहा कि मां की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मां प्राथमिक गुरु के साथ बच्चे की देखभाल करती है। बच्चें के आहार से लेकर उसके स्वास्थ्य व स्वच्छता का ध्यान रखती है। वहीं विद्यालय प्रिंसिपल रेखा मलिक ने कहा कि सभी माताएं अपने बच्चों पर गहरी नज़र रखें उनको मजबूत बनाने के लिए शौर्य और बलिदान की कहानी सुनाएं। ताकि वे अपने परिवार के साथ देश का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की तरफ से मुख्य अतिथि राजीव जेटली को चेयरमैन धर्मपाल यादव ने शॉल तो सम्मी यादव ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जबकि प्रधानाचार्य रेखा मलिक ने विद्यालय में पहुंचे अतिथि व माताओं का आभार व्यक्त किया।
FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 ; GAUTAM : जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन से पूर्व ऑपरेशन स Read More...
G FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 ; GAUTAM ; यहां स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरौंडा में शनिवार को मदर्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 : GAUTAM : हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक आपूर्ति मामलों के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 : GAUTAM : महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन व बन्नूवाल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दिव्यांग एवं गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देने के लिए स्थापित की ग Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 : GAUTAM ; तिगांव के मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में काफी समय से खाली पड़े प्रधानाचार्य के पद पर हंसराज ने पदभार ग्रहण किया। इस Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2025 : GAUTAM ; भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) अब फरीदाबाद के वस्त्र, परिधान और जूता उद्योग के लिए वैश्विक बाजार के Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2025 : GAUTAM ; सेक्टर 86 स्थित शिरडी साईं बाबा स्कूल ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद अंतर्राष्ट्रीय मातृत्व दिवस भारत माता को समर्पित किय Read More...
-मुख्यमंत्री नायब सैनी 3 जून को पुण्यतिथि पर करेंगे प्रतिमा का अनावरण
-भव्य बिश्नोई ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी आदमपुर से जुड़ी अहम मांगे
HISAR NEWS 09 MAY 2025 ; GAU Read More...