
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
ROHTAK NEWS 19 APRIL 2025 : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की की जा रही छटनी के विरोध में 20 अप्रैल को कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री आवास पर किए जाने वाले प्रदर्शन में लेगा बढ़ चढ़कर हिस्सा संघ ने एसएमडब्ल्यू पोर्टल पर हाजिरी लगाने के विरोध में 23 अप्रैल को सभी पालिकाओ, परिषदो और निगमो में झाड़ू प्रदर्शन करते हुए निगम आयुक्त, पालिका/ परिषद आयुक्त, कार्यकारी अधिकारी, व पालिका सचिवों के माध्यम से शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के नाम देंगे ज्ञापन। संघ ने चेतावनी देते हुए कहा है, की 24 अप्रैल के बाद नहीं लगाएंगे पोर्टल पर हाजिरी ।यह निर्णय आज संघ की राज्य कमेटी की रोहतक नगर निगम कार्यालय में संपन्न हुई राज्य कमेटी की बैठक में लिया गया इस बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने की तथा मंच का संचालन संघ के महासचिव मांगे राम तिगरा ने किया। संघ की राज्य कमेटी में ट्रेड यूनियनों व सर्व कर्मचारी संघ के आवाहन पर 20 मई को केंद्रीय और राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ की जाने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सभी पालिकाओं, परिषदों, निगमो व फायर विभाग के कर्मचारी भी होंगे शामिल। राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए संघ 27 अप्रैल को हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन तथा 4 मई को हरियाणा के नगर निगमो, नगर पालिकाओं व नगर परिषदों के कार्यकर्ताओं की कन्वेंशन कर हड़ताल की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अंतिम रूप देते हुए हरियाणा सरकार की वायदा खिलाफी के खिलाफ आंदोलन का भी ऐलान करेगा। राज्य कमेटी की बैठक में संघ के राज्य वरिष्ठ प्रधान रमेश तुषामड, उप प्रधान वीरभान बिडलान, राजेंद्र सिन्द, मुख्य संगठन कर्ता शिवचरण, उप महासचिव सुनील चंडालिया, सचिव शारदा देवी, परसोत्तम दानव, ऑडिटर सुखदेव सिंह, संगठन कर्ता राजपाल, प्रेस सचिव बसंत , राजीव खत्री, सह सचिव सुशीला देवी तथा संघ के केंद्रीय कमेटी के सदस्य सोनिया, जयप्रकाश ,मनोज अटवाल, विशन , वीरमति,सहित अन्य साथियों ने भाग लिया।
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व महासचिव मांगे राम तिगरा ने कहा कि हरियाणा सरकार व संघ के बीच 7 अगस्त को समझौते में मानी गई मांगों के सरकार ने पत्र जारी नहीं किए हैं। लगातार हरियाणा फायर कर्मचारी यूनियन अपनी न्याय उचित मांगों के लिए आंदोलन कर रहे है, लेकिन सरकार उनकी मांगों का समाधान नहीं कर रही है। श्री शास्त्री ने कहा कि सरकार सरकार स्थानीय निकायों में क्षेत्रफल आबादी के तहत सफाई और सीवर कर्मचारियों ने के नए पद सृजित कर नियमित भर्ती करे, सभी प्रकार के ठेकों को समाप्त कर वर्षों से लगे पालिका रोल, दैनिक वेतन भोगी, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को पक्का करने की नीति बनाएं, मुख्यमंत्री द्वारा की घोषणा के अनुसार सफाई कर्मचारियों का वेतन 27 हजार रुपए की जाए, समान काम समान वेतन का एरिया का भुगतान करने सहित अन्य न्याय उचित मांगों का समाधान करे सरकार यदि सरकार ने 3 मई तक मांगों का समाधान नहीं किया तो संघ 4 मई को राज स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन में सरकार के खिलाफ तीखे और बड़े आंदोलन का ऐलान करेगा।
FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 ; GAUTAM : जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन से पूर्व ऑपरेशन स Read More...
G FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 ; GAUTAM ; यहां स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरौंडा में शनिवार को मदर्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 : GAUTAM : हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक आपूर्ति मामलों के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 : GAUTAM : महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन व बन्नूवाल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दिव्यांग एवं गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देने के लिए स्थापित की ग Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 : GAUTAM ; तिगांव के मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में काफी समय से खाली पड़े प्रधानाचार्य के पद पर हंसराज ने पदभार ग्रहण किया। इस Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2025 : GAUTAM ; भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) अब फरीदाबाद के वस्त्र, परिधान और जूता उद्योग के लिए वैश्विक बाजार के Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2025 : GAUTAM ; सेक्टर 86 स्थित शिरडी साईं बाबा स्कूल ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद अंतर्राष्ट्रीय मातृत्व दिवस भारत माता को समर्पित किय Read More...
-मुख्यमंत्री नायब सैनी 3 जून को पुण्यतिथि पर करेंगे प्रतिमा का अनावरण
-भव्य बिश्नोई ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी आदमपुर से जुड़ी अहम मांगे
HISAR NEWS 09 MAY 2025 ; GAU Read More...