HARYANA

HindustanVision Tuesday,22 April , 2025
चार लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगी : विपुल गोयल

PANCHKULA NEWS 22 APRIL 2025 : GAUTAM : मंगलवार को पंचकूला में आयोजित अर्बन इनोवेशन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर समिट में हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री  विपुल गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शहरी विकास, अधोसंरचना और नवाचार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

अपने संबोधन में श्री गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा ने शहरी योजनाओं को धरातल पर उतारने में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने गुरुग्राम में विकसित हो रही ‘ग्लोबल सिटी’ परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह परियोजना फ्यूचर सिटी प्लानिंग का उदाहरण है, जो भारत की AI मिशन का समर्थन करेगी और चार लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगी।

उन्होंने किफायती घर, स्मार्ट मोबिलिटी, वेस्ट एंड वाटर मैनेजमेंट और PPP मॉडल्स के माध्यम से प्रदेश में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोनीपत में 1600 फ्लैट्स को 25 वर्षों के लिए किराए पर उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए राहत साबित होगी।

विपुल गोयल ने कहा कि गुरुग्राम में पीपीपी मॉडल के तहत 23 चौराहों पर 400 कैमरे और रडार सिस्टम लगाए जा रहे हैं जो यातायात प्रबंधन को और अधिक स्मार्ट और सुरक्षित बनाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कैच द रैन अभियान के हरियाणा से राष्ट्रीय शुभारंभ का उल्लेख किया और बताया कि मुख्यमंत्री जल संचय योजना एवं वाटर रिसोर्स एटलस जैसे प्रयास जल संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

अपने संबोधन के दौरान श्री गोयल ने कहा कि हमारी राजनीति केवल बयानों की नहीं बल्कि निर्माणों की है। हमने वह राजनीति अपनाई है जिसमें जो अच्छा हुआ है उसे बेहतर बनाना है और जो बेहतर है उसे उत्तम बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमें यही सिखाया है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दल आज भी 60 साल पहले के काम गिनाकर 600 साल तक शासन करना चाहते थे, जबकि हम रोज़ नई सोच और नई दिशा पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनता ने हमें स्थिर सरकार दी है और यह स्थिरता ही हमारी ताकत है। हमारी प्राथमिकता अपने या सरकार के भविष्य की नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य की है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी छह महीने में नेता प्रतिपक्ष तक तय नहीं कर पा रही है, ऐसे में नीति और विकास की बात उनसे क्या ही होगी।

अंत में उन्होंने कहा कि अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें शासन, उद्योग और समाज तीनों की बराबर की भागीदारी जरूरी है। आज का यह समिट उसी साझा विज़न का प्रतीक है।

इस अवसर पर इगोव की एक विशेष मैगज़ीन का विमोचन भी हुआ, जिसमें श्री गोयल द्वारा लिखा गया लेख भी प्रकाशित किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी व निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और शहरी नवाचार को लेकर संवाद किया।

चार लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगी : विपुल गोयल

More News

5/10/2025 6:21:28 PM
अधिवक्ताओं द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 ; GAUTAM :  जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन से पूर्व ऑपरेशन स Read More...

5/10/2025 6:19:19 PM
समय आने में पर मां निभा सकती है सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह का रूप : राजीव जेटली

G FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 ; GAUTAM ;  यहां स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरौंडा में शनिवार को मदर्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे Read More...

5/10/2025 6:17:34 PM
फरीदाबाद में जमीन सीमांकन की नई तकनीक का डेमो, विपुल गोयल और डीसी रहे मौजूद

FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 : GAUTAM : हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक आपूर्ति मामलों के कैबिनेट मंत्री  विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद Read More...

5/10/2025 12:52:44 PM
दिव्यांग एवं गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा देगी देवेंद्र कुमार बालवीर पाठशाला

FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 : GAUTAM : महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन व बन्नूवाल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दिव्यांग एवं गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देने के लिए स्थापित की ग Read More...

5/10/2025 12:49:48 PM
तिगांव के मॉडल संस्कृति स्कूल के प्रिंसिपल बने हंसराज

FARIDABAD NEWS 10 MAY 2025 : GAUTAM ;  तिगांव के मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में काफी समय से खाली पड़े प्रधानाचार्य के पद पर हंसराज ने पदभार ग्रहण किया। इस Read More...

5/9/2025 8:46:21 PM
भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट: परिधान उद्योग को मिलेगी नई उड़ान :  डॉ. ए. सक्थिवेल

FARIDABAD NEWS 09 MAY 2025 : GAUTAM ; भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) अब फरीदाबाद के वस्त्र, परिधान और जूता उद्योग के लिए वैश्विक बाजार के Read More...

5/9/2025 8:44:02 PM
ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद साईं धाम ने भारत माता को समर्पित किया अंतर्राष्ट्रीय मातृत्व दिवस

FARIDABAD NEWS 09 MAY 2025 : GAUTAM ;  सेक्टर 86 स्थित शिरडी साईं बाबा स्कूल ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद अंतर्राष्ट्रीय मातृत्व दिवस भारत माता को समर्पित किय Read More...

5/9/2025 7:03:36 PM
पंचकूला में लगेगी पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजन लाल की छठी प्रतिमा : कुलदीप बिश्नोई

-मुख्यमंत्री नायब सैनी 3 जून को पुण्यतिथि पर करेंगे प्रतिमा का अनावरण

-भव्य बिश्नोई ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी आदमपुर से जुड़ी अहम मांगे

HISAR NEWS 09 MAY 2025 ; GAU Read More...


Welcome