- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,10 February , 2026
FARIDABAD NEWS 10 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट को भारतीय लोकतंत्र के आर्थिक इतिहास में एक दूरदर्शी और निर्णायक दस्तावेज़ बताया है। वह यहां अपने निवास पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि केंद्र का बजट हरियाणा के बजट को दिशा देने का काम करेगा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में समग्र हरियाणा के विकास के लिए हरियाणावासियों के लिए सौगातें मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आगामी एक वर्ष की आय–व्यय योजना नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की ठोस रूपरेखा है। इस बजट के माध्यम से केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत अब तात्कालिक राजनीतिक लाभ की सोच से ऊपर उठकर दीर्घकालिक राष्ट्रीय हितों के आधार पर नीतियाँ बना रहा है।
उन्होंने कहा कि इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता है कि विकास को केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि उसे रोज़गार, अवसर और आत्मनिर्भरता से जोड़ा गया है। विनिर्माण, सेवा और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए सेमीकंडक्टर मिशन, बायोफार्मा शक्ति, टेक्सटाइल पार्क, रसायन पार्क और आईटी सेवाओं को दिया गया प्रोत्साहन यह दर्शाता है कि सरकार भारत को वैश्विक आपूर्ति शृंखला का केंद्र बनाना चाहती है। इससे युवाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार सृजित होंगे और भारत की प्रतिभा को देश में ही अवसर मिलेंगे, न कि विदेशों की ओर पलायन करना पड़ेगा।
मंत्री नागर ने कहा कि ढाँचागत विकास के क्षेत्र में 12.2 लाख करोड़ रुपये का सार्वजनिक पूंजी व्यय आने वाले दशकों की नींव रखता है। वहीं समर्पित माल गलियारे, राष्ट्रीय जलमार्गों का विस्तार, तटीय परिवहन, उच्च गति रेल कॉरिडोर, शहरी आर्थिक क्षेत्रों और आधुनिक लॉजिस्टिक नेटवर्क के माध्यम से भारत की अर्थव्यवस्था को गति देने का यह प्रयास अभूतपूर्व है।
राजेश नागर ने कहा कि किसानों के लिए यह बजट एक नई आशा लेकर आया है। मोदी सरकार किसान को केवल सहायता का पात्र नहीं, बल्कि कृषि उद्यमी के रूप में स्थापित करना चाहती है।
इसके साथ साथ महिलाओं और युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल और सुरक्षा के स्तर पर ठोस प्रावधान इस बजट को सामाजिक रूप से संतुलित बनाते हैं। प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास, सेवा क्षेत्र पर केंद्रित शिक्षा से रोजगार की रणनीति, स्वास्थ्य और देखभाल सेवाओं में बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण यह सुनिश्चित करता है कि भारत की आधी आबादी विकास की धुरी बने।
देश के बजट में एमएसएमई और स्टार्टअप्स के लिए वित्तीय सहायता, जोखिम गारंटी फंड और कर सरलीकरण यह दर्शाता है कि सरकार उद्यमियों को संदेह की दृष्टि से नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के भागीदार के रूप में देखती है। इसके अलावा कर व्यवस्था में सरलता, मुकदमेबाजी में कमी और ईमानदार करदाताओं को सम्मान देना आर्थिक सुशासन की पहचान है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री परवीन चौधरी,सचिन ठाकुर युवा जिला अध्यक्ष ,जिला पार्षद अनिल पाराशर, पार्षद प्रतिनिधि शीशराम अवाना, पार्षद प्रदीप टोंगर , पार्षद सुमन चंदेल ,पूर्व पार्षद उम्मीदवार अजय प्रताप भडाना , ग्रीवेंस मेंबर देवेंद्र अग्रवाल, अजब नेताजी, वासुदेव भारद्वाज, देवेंद्र कुमार, बाबा सागर शुक्ला, अमित भारद्वाज, लोकेश बैंसला, शंकर ठाकुर, विजेंद्र शर्मा मवई आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 10 FEB 2026 : GAUTAM ; The Alumni Affairs Cell of J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, will host the Golden Jubilee Alu Read More...
FARIDABAD NEWS 10 FEB 2026 : GAUTAM ; समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि चुनावों में नाम वापसी का समय देना बिल्कुल गलत नियम है, जिस इंसान ने चुनावों के लिये पर्चा भर Read More...
FARIDABAD NEWS 10 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट को भारतीय लोकतंत्र के आर्थिक इतिहास में एक दूरदर्शी और निर्णायक दस्तावे Read More...
*एक दिवसीय नशा मुक्ति सेमिनार का आयोजन
FARIDABAD NEWS 09 FEB 2026 : GAUTAM : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव Read More...
फरीदाबाद विभाग में 8 से 22 फरवरी तक होंगे 200 से अधिक कार्यक्रम
सर्व हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता पर जोर
FARIDABAD NEWS 09 FEB 2026 : GAUT
Read More...
FARIDABAD NEWS 09 FEB 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित संगीत एवं कला प्रतियोगिता “उभरते आर्टिस्ट” का भव्य आयोजन अत्यंत उत Read More...
FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM ; फरीदाबाद के प्रसिद्ध सूरजकुंड में लोकल फॉर ग्लोबल-आत्मनिर्भर भारत की पहचान थीम के साथ आयोजित किया जा रहा 39वां मेला एक बार फिर कला Read More...
FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल में आयोजित प्रेसवार्ता में मोदी Read More...