- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,13 February , 2026
FARIDABAD NEWS 13 FEB 2026 ; GAUTAM ; ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वाणिज्यिक एवं पार्किंग क्षेत्रों में नाइट स्वीपिंग कार्य का शुभारंभ किया गया। यह पहल क्षेत्र में स्वच्छता, सुव्यवस्था और बेहतर नागरिक सुविधाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से आरंभ की गई है लगभग ₹ 1,06,31,855 की लागत से संचालित इस परियोजना के अंतर्गत 1,63,750 वर्गमीटर क्षेत्रफल को कवर किया जाएगा इसके लिए 41 सफाई कर्मी 4 ट्रैक्टर ट्रॉली, 33 रिक्शा और 2 सुपरवाइज़र तैनात किए गए हैं।
इस पहल से स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण बेहतर सुविधाएं और सुव्यवस्थित शहरी व्यवस्था का लाभ मिलेगा यह कदम नागरिक जीवन को बेहतर बनाने और क्षेत्रीय विकास को सशक्त करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
इसके पश्चात, वार्ड 35, गांव बूढ़ेना में सामुदायिक भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। यह भवन सामाजिक सांस्कृतिक और सार्वजनिक गतिविधियों के लिए आधुनिक एवं सुविधाजनक मंच प्रदान करेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए खुशियों का केंद्र बनेगा।
उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और कहा कि यह केवल एक इमारत का निर्माण नहीं है बल्कि यह गांव की एकता, विश्वास और विकास के नए अध्याय का प्रतीक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि सभी के सहयोग, आशीर्वाद और सामूहिक संकल्प का परिणाम है।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा, गांव बूढ़ेना में इस ऐतिहासिक अवसर पर आप सभी को दिल से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आज का दिन केवल बारात घर के निर्माण का नहीं है बल्कि यह गांव की पहचान और भविष्य की दिशा का प्रतीक है। यह सामुदायिक भवन केवल एक इमारत नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए खुशियों का केंद्र और सामाजिक सहभागिता का मंच बनेगा मेरे बूढ़ेना परिवार के लोगों से मेरा रिश्ता केवल राजनीति का नहीं बल्कि विश्वास और अपनापन का है। आपकी सहयोग और समर्थन से यह परियोजना संभव हुई है। यहां होने वाले कार्यक्रम पूरे गांव के सामुदायिक जीवन को सशक्त बनाएंगे और स्थानीय विकास को मजबूती देंगे।
हमारी सोच केवल अल्पकालिक नहीं, बल्कि भविष्य पर आधारित पर आधारित है उत्कृष्ट फरीदाबाद का सपना तभी पूरा होगा जब बूढ़ेना जैसे गांव मजबूत और आत्मनिर्भर बनेंगे। हमारा लक्ष्य केवल विकास नहीं बल्कि उत्कृष्ट और समग्र विकास है। आइए, मिलकर संकल्प लें कि बूढ़ेना को विकास समृद्धि और एकता का मॉडल बनाएंगे, जिस पर पूरे फरीदाबाद को गर्व हो सामुदायिक भवन और नाइट स्वीपिंग कार्य के माध्यम से स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा ये दोनों परियोजनाएं जनहित और क्षेत्रीय विकास की दिशा में निर्णायक कदम हैं, जो फरीदाबाद के समग्र विकास और नागरिक जीवन की गुणवत्ता को सशक्त करेंगी।
इस अवसर पर हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर,फरीदाबाद महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ,पार्षद कुलदीप शाहनी पार्षद सचिन शर्मा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 13 FEB 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद के योग शिक्षक श्याम कुमार ने योगासन खेल के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय निर्णायक बनने का गौरव प् Read More...
परिवार ने दिया आश्वासन—बालिग होने से पहले नहीं होगी शादी
FARIDABAD NEWS 13 FEB 2026 : GAUTAM : भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में Read More...
FARIDABAD NEWS 13 FEB 2026 ; GAUTAM ; ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वाणिज्यिक एवं पार्किंग क्षेत्रों में नाइट स्वीपिंग कार्य का शुभारंभ किया गया। यह पहल क्षेत्र मे Read More...
FARIDABAD NEWS 13 FEB 2026 : GAUTAM : मशहूर अभिनेता सुदेश बेरी फरीदाबाद स्थित न्यू सम्राट इलेक्ट्रॉनिक्स में खरीदारी करने पहुंचे। इस अवसर पर मेरे प्रिय मित्र व वरिष्ठ Read More...
FARIDABAD NEWS 12 FEB 2026 : GAUTAM : समय-समय पर कार्यकर्ता निर्माण के कार्यक्रम चलाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने इस वर्ष महा प्रशिक्षण अभियान 2026 चलाने का निर्णय लिय Read More...
FARIDABAD NEWS 12 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) केंद्रीय परिषद के दिशा नि Read More...
हजारों की संख्या में कर्मचारी व मजदूरों ने बीके से अजरौंदा चौक तक निकाला जुलूस, सरकार को दी चेतावनी
सभी कच्चे कर्मियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण पर रोक लगाने और लेब Read More...
FARIDABAD NEWS 12 FEB 2026 : GAUTAM : दी आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में भजन संगम (भजन क्लबिंग) कार्यक्रम विशेष रूप से युवा पीढ़ी Read More...