- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,13 February , 2026
FARIDABAD NEWS 13 FEB 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद के योग शिक्षक श्याम कुमार ने योगासन खेल के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय निर्णायक बनने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने 8 से 13 फरवरी 2026 तक कुरुक्षेत्र (हरियाणा) स्थित गीता ज्ञान संस्थान, केडीबी रोड में आयोजित छठे राष्ट्रीय योगासन निर्णायक प्रशिक्षण कार्यक्रम 2025-26 को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम योगासन भारत के तत्वावधान में विश्व योगासन के नियमों के अनुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभर से चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान योगासन खेल के तकनीकी नियम, मूल्यांकन प्रणाली, निर्णायक की भूमिका एवं प्रतियोगिता संचालन संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार अभियान का भी विधिवत समापन किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष एवं योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य जी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त हरियाणा स्पोर्ट्स योगासन एसोसिएशन के महासचिव युधवीर जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
श्याम कुमार की इस उपलब्धि से फरीदाबाद जिले एवं हरियाणा प्रदेश में हर्ष का वातावरण है। उनके राष्ट्रीय निर्णायक बनने से जिले के खिलाड़ियों को उच्च स्तर का मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा योगासन खेल को नई दिशा मिलेगी।
जिले में वापसी पर फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव श्री अंकुर जी ने श्याम कुमार का भव्य स्वागत किया तथा उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे फरीदाबाद के लिए गर्व का विषय है और इससे जिले में योगासन खेल को और अधिक मजबूती मिलेगी।
श्याम कुमार ने इस अवसर पर अपने गुरुजनों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी योगासन खेल के विकास एवं खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
FARIDABAD NEWS 13 FEB 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद के योग शिक्षक श्याम कुमार ने योगासन खेल के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय निर्णायक बनने का गौरव प् Read More...
परिवार ने दिया आश्वासन—बालिग होने से पहले नहीं होगी शादी
FARIDABAD NEWS 13 FEB 2026 : GAUTAM : भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में Read More...
FARIDABAD NEWS 13 FEB 2026 ; GAUTAM ; ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वाणिज्यिक एवं पार्किंग क्षेत्रों में नाइट स्वीपिंग कार्य का शुभारंभ किया गया। यह पहल क्षेत्र मे Read More...
FARIDABAD NEWS 13 FEB 2026 : GAUTAM : मशहूर अभिनेता सुदेश बेरी फरीदाबाद स्थित न्यू सम्राट इलेक्ट्रॉनिक्स में खरीदारी करने पहुंचे। इस अवसर पर मेरे प्रिय मित्र व वरिष्ठ Read More...
FARIDABAD NEWS 12 FEB 2026 : GAUTAM : समय-समय पर कार्यकर्ता निर्माण के कार्यक्रम चलाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने इस वर्ष महा प्रशिक्षण अभियान 2026 चलाने का निर्णय लिय Read More...
FARIDABAD NEWS 12 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) केंद्रीय परिषद के दिशा नि Read More...
हजारों की संख्या में कर्मचारी व मजदूरों ने बीके से अजरौंदा चौक तक निकाला जुलूस, सरकार को दी चेतावनी
सभी कच्चे कर्मियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण पर रोक लगाने और लेब Read More...
FARIDABAD NEWS 12 FEB 2026 : GAUTAM : दी आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में भजन संगम (भजन क्लबिंग) कार्यक्रम विशेष रूप से युवा पीढ़ी Read More...