FARIDABAD

HindustanVision Thursday,05 March , 2026
दीनदयाल आवास योजना से हरियाणा में आवासीय विकास को मिली नई गति : विपुल गोयल

2016 से अब तक 760 लाइसेंस जारी 7618 एकड़ से अधिक भूमि पर आवासीय विकास कार्य प्रगति पर

FARIDABAD NEWS 05 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में पूछे गए एक महत्वपूर्ण प्रश्न का उत्तर देते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने प्रदेश में आवासीय विकास से जुड़ी योजनाओं और सरकार की नीतियों की विस्तृत जानकारी सदन के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शहरी विकास को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और दीनदयाल आवास योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में कार्य कर रही है।

मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि वर्ष 2016 से अब तक दीनदयाल आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश में कुल 760 लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं। इन लाइसेंसों के माध्यम से 7618.9 एकड़ से अधिक भूमि को आवासीय विकास के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बढ़ती शहरी आबादी को ध्यान में रखते हुए मध्यम वर्ग और आम नागरिकों के लिए बेहतर आवासीय विकल्प उपलब्ध कराना है ताकि लोगों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय वातावरण मिल सके।
विपुल गोयल ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदेश में योजनाबद्ध ढंग से सेक्टरों का विकास किया जा रहा है। वर्तमान में एचएसवीपी के अंतर्गत 56 सेक्टरों में लगभग 5529.20 एकड़ क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से सड़कों पानी बिजली सीवरेज और अन्य आवश्यक शहरी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है जिससे हजारों परिवारों को बेहतर जीवन स्तर प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि हरियाणा के शहरी और अर्ध शहरी क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए आवासीय योजनाओं के साथ साथ आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें बल्कि उनका लाभ सीधे नागरिकों तक पहुंचे।
बजट सत्र के दौरान अपने संबोधन में मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास केंद्रित नीतियों के माध्यम से हरियाणा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक समान रूप से पहुंचे और शासन व्यवस्था अधिक पारदर्शी संवेदनशील तथा जवाबदेह बने। मजबूत नीतियों जनभागीदारी और दूरदर्शी नेतृत्व के साथ हरियाणा को प्रगति समृद्धि और सुशासन के पथ पर आगे बढ़ाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दीनदयाल आवास योजना से हरियाणा में आवासीय विकास को मिली नई गति : विपुल गोयल

More News

3/6/2026 7:29:13 PM
पलवल-बल्लभगढ के बीच बने अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर : रघुबीर तेवतिया

पृथला के विधायक ने विधानसभा के चालू बजट-सत्रे में ट्रामा सेंटर की उठाई आवाज
PRITHLA NEWS 06 MARCH 2026 : GAUTAM : पृथला के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने शुक्रवार Read More...

3/6/2026 7:23:30 PM
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विकास ठाकुर को दिया आशीर्वाद

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विकास ठाकुर को दिया आशीर्वाद 

 

FARIDABAD NEWS 06 MARCH 2026 : GAUTAM : होली के पावन मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी कँवर वि Read More...

3/5/2026 8:47:30 PM
न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब की पूजा भारद्वाज बनीं जिला महिला अध्यक्ष

FARIDABAD NEWS 05 MARCH 2026 : GAUTAM : न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर आज एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व प्रेस क्लब के प्रधान विनोद वैष Read More...

3/5/2026 6:43:09 PM
यह बजट हरियाणा की जनता का बजट है : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

जनभागीदारी से तैयार विकास का दस्तावेज और फरीदाबाद को ग्लोबल सिटी बनाने की ऐतिहासिक पहल
FARIDABAD NEWS 05 MARCH 2026 : GAUTAM : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्र Read More...

3/5/2026 6:38:48 PM
श्रद्धा, आस्था और भक्ति के रंगों में सराबोर हुआ श्री सिद्धदाता आश्रम

FARIDABAD NEWS 05 MARCH 2026 ; GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्रीसिद्धदाता आश्रम में बुधवार को तीन दिवसीय ‘होली’ का महापर्व इस वर्ष Read More...

3/5/2026 6:34:51 PM
दीनदयाल आवास योजना से हरियाणा में आवासीय विकास को मिली नई गति : विपुल गोयल

2016 से अब तक 760 लाइसेंस जारी 7618 एकड़ से अधिक भूमि पर आवासीय विकास कार्य प्रगति पर

FARIDABAD NEWS 05 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के Read More...

3/2/2026 9:33:23 PM
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंकित मलिक ने दी बधाई 

 डॉ.महेंद्र शर्मा को महासचिव व मधुबाला को महिला विंग की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया 

जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की टीम में उपमंडल अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, शमीम अहमद, व सुमित गोयल,पृथला क Read More...

3/2/2026 9:00:59 PM
मानव सेवा समिति के होली मिलन समारोह में रही गीत संगीत की धूम, 

FARIDABAD NEWS 02 MARCH 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति ने रविवार को अग्रवाल सेवा सदन सेक्टर 11 में परिवार व होली मिलन समारोह आयोजित किया। "आनंद उत्सव" के रूप में Read More...


Welcome