- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,02 April , 2026
हनुमान जी की पूजा-अर्चना से दूर होते है मनुष्य के सभी दुख-दर्द : डॉ राजेश भाटिया
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में हनुमान जन्म उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई, जिसमें समाजसेवी बृजेश चावला सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और हनुमान जी का आर्शीवाद लिया। मंदिर प्रांगण ‘जय बजरंग बली’ व ‘जय वीर हनुमान’ जैसे जयकारों से गुंजामय हो गया। इस मौके पर मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिर प्रांगण में पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी, मंदिर को जहां भव्य रुप में सजाया गया वहीं हनुमान जी की मूर्ति को भी विशेष रुप से तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि सुबह से ही भक्तजनों का मंदिर में आना शुरु हो गया और जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी की पूजा अर्चना की और उनसे आर्शीवाद लिया। श्री भाटिया ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, हनुमान जी को अपना मित्र मानते थे परंतु हनुमान जी सदैव उन्हें प्रभु कहकर पुकारते थे और उनकी सच्चे हृदय से सेवा करते थे। भगवान राम के प्रति हनुमान जी का स्नेह और श्रद्धा वर्षाे से एक मिसाल बनी हुई है, यही कारण है कि जहां भगवान श्रीराम की पूजा होती है वहीं हनुमान जी की भी पूजा होती है। उन्होंने कहा कि संकट मोचक हनुमान जी का जन्मदिन आज पूरे शहर भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है और जो कोई सच्चे हृदय से उनकी पूजा करता है, वे उनके सभी दुख-दर्द दूर कर देते है। इस मौके पर रिंकल भाटिया प्रेम बब्बर भरत कपूर रविंद्र गुलाटी आशीष भाटिया आशीष शर्मा आशीष अरोड़ा अजय शर्मा अमित नरूला सचिन भाटिया व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे
रन फॉर अंबेडकर एवं अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तय की
FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM : दिल्ली व सोनीपत में आयोजित होने वाली रन फॉर अम्बेडक़ Read More...
FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM : बिजली कर्मचारियों की मुख्य माँगों से जुड़ी समस्याओं के मुद्दे पर फरीदाबाद डीएचबीवीएन के सर्कल सेक्टर-23 परिसर में हरियाणा स्टेट इलेक्ट Read More...
ARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट Read More...
FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM ; स्वर्णकार समाज फरीदाबाद द्वारा स्वर्णकार नेतृत्व संगम का आयोजन सैन्ट्रल पार्क, सैक्टर-12 में पूर्व सहायक एडवाकेट जनरल एवं एडवोक Read More...
FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM ; हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कल प्रस्तावित “विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली” से पूर्व आज कैबिनेट मंत् Read More...
PALWAL NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM : पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा के विकास व प्रदेश के हितों के प्रति गंभीर नहीं है। क Read More...
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में नगर निगम कॉन्फ्रेंस Read More...
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : पिछले दिनों बरसात व ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को पूरी तरह से चौपट करने की कगार पर पहुंचा दिया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगत सिंह Read More...