FARIDABAD

HindustanVision Friday,03 April , 2026
दिल्ली में आयोजित किया जाएगा रन फॉर अम्बेडक़र मैराथन : मनोज बागड़ी

रन फॉर अंबेडकर एवं अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तय की

FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM : दिल्ली व सोनीपत में आयोजित होने वाली रन फॉर अम्बेडक़र मैराथन एवं अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर आज फरीदाबाद के एनआईटी वाल्मीकि मंदिर में जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मनोज बागड़ी मुख्य रूप से उपस्थित रहे जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की। अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सुंदर नेता द्वारा इस बैठक का आयोजन किया गया।

हरियाणा कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन मनोज बागड़ी ने कहा कि आगामी 12 अप्रैल को दिल्ली में रन फॉर अंबेडकर मैराथन व 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ.बी आर अंबेडकर की जयंती सोनीपत में आयोजित की जाएगी। इस मैराथन को कामयाब बनाने के लिए पूरे हरियाणा में दौरा कर रहे है और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान कर रहे है।

मनोज बागड़ी ने कहा कि आज भाजपा की सरकार बाबा साहब के बने हुए संविधान को खत्म करना चाहती है, बाबा साहब ने दलित गरीबों पिछड़ों महिलाओं वंचित समाज को जो अधिकार दिए थे। बीजेपी को धीरे-धीरे खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सामाजिक न्याय लागू किया आज इस सामाजिक न्याय के लिए हमें एकजुट होकर लडऩा होगा, अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलित, गरीबों, पिछड़ों की लड़ाई लड़ी। सभी वर्गों को सम्मान दिया। हमेशा सामाजिक न्याय के लिए आवाज बोलते की लेकिन आज भाजपा की सरकार संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करना चाहती है। आज वक्त है कि हमें एकजुट होकर बाबा साहब के बने हुए संविधान की रक्षा करनी है संविधान बचाना है।

जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मनोज बागड़ी को आश्वासन देते हुए कहा कि फरीदाबाद से अधिक से अधिक लोग दिल्ली पहुंचेंगे।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के महासचिव करण सिंह लोहिया, संगठन महासचिव अशोक रावल, महासचिव कृपाल सिंह वाल्मीकि, अनिल नेताजी, मोन ढिल्लो, इकबाल खान, गौरव भाटिया, चुन्नू राजपूत, पराग गौतम, राहुल नागर, चंचल तंवर, पुरसोत्तम लाल भी मौजूद रहे।

 

22

दिल्ली में आयोजित किया जाएगा रन फॉर अम्बेडक़र मैराथन : मनोज बागड़ी

More News

4/3/2026 7:48:50 PM
दिल्ली में आयोजित किया जाएगा रन फॉर अम्बेडक़र मैराथन : मनोज बागड़ी

रन फॉर अंबेडकर एवं अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तय की

FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM : दिल्ली व सोनीपत में आयोजित होने वाली रन फॉर अम्बेडक़ Read More...

4/3/2026 7:16:36 PM
कर्मचारियों की डिमांड्स को लेकर सर्कल कार्यालय में एचएसईबी वर्कर यूनियन ने मीटिंग कर जताया विरोध

FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM : बिजली कर्मचारियों की मुख्य माँगों से जुड़ी समस्याओं के मुद्दे पर फरीदाबाद डीएचबीवीएन के सर्कल सेक्टर-23 परिसर में हरियाणा स्टेट इलेक्ट Read More...

4/3/2026 7:11:55 PM
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने दूसरे आरोपी नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

ARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM :  हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट Read More...

4/3/2026 7:05:15 PM
स्वर्णकार नेतृत्व संगम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM ;  स्वर्णकार समाज फरीदाबाद द्वारा स्वर्णकार नेतृत्व संगम का आयोजन सैन्ट्रल पार्क, सैक्टर-12 में पूर्व सहायक एडवाकेट जनरल एवं एडवोक Read More...

4/3/2026 6:59:58 PM
विपुल गोयल बोले तेजी से बदल रहा फरीदाबाद, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करेगी जनता

FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM ; हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  के कल प्रस्तावित “विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली” से पूर्व आज कैबिनेट मंत् Read More...

4/3/2026 6:56:33 PM
रेपिड रेल के मुद्दे पर संसद में दीपेन्द्र हुड्डा ने भाजपा सरकार को किया बेनकाब : रघुबीर तेवतिया

PALWAL NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM :  पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा के विकास व प्रदेश के हितों के प्रति गंभीर नहीं है। क Read More...

4/2/2026 8:25:28 PM
14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की बनाई योजना

FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में नगर निगम कॉन्फ्रेंस Read More...

4/2/2026 8:19:32 PM
बरसात से खराब हुई फसलों का किसानों को उचित मुआवजा दे सरकार : जगत सिंह नागर

FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : पिछले दिनों बरसात व ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को पूरी तरह से चौपट करने की कगार पर पहुंचा दिया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगत सिंह Read More...


Welcome