- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,02 April , 2026
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : पिछले दिनों बरसात व ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को पूरी तरह से चौपट करने की कगार पर पहुंचा दिया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगत सिंह नागर एडवोकेट ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार गिरदावरी करवाकर किसानों को खराब हुई फसल का उचित मुआवजा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस बार काफी अच्छी फसल देख कर किसान गद गद थे मगर बेमौसम बरसात व तेज हवाओं ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया है जिससे हरियाणा का किसान बेहद परेशान व हताश है। सरकार को चाहिए कि खराब हुयी फसलों की शीघ्रता से गिरदावरी कराकर प्रभावित किसानों को समुचित मुआवजा दे। श्री नागर ने कहा कि देश के अंदर जिस तरह से हम किसान को अन्नदाता कहते हैं क्योंकि वह अपना पेट पालने से पहले हमारा पेट पालने का काम करता है। आज वो अन्नदाता बेहद दुखी है और उस अन्नदाता की सुधबुध जानने के लिए प्रदेश के किसी मंत्री व अधिकारी तक के पास समय नहीं है। उन्होंने सरकार से किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा दिए जाने की मांग की है। मंडियों में फसल के रेट को लेकर जगत सिंह नागर ने कहा कि सरकार को चाहिए कि जिन किसानों के अनाज में थोडी कमी भी है उसका भी वह उचित रेट दिलवाए ताकि किसान ऋण के बोझ तले न दबे। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की समस्याओं को भी तुरंत दूर किया जाए तथा गेहूं का उठान व उचित रेट जल्द किसानों को दिया जाए। नागर ने कहा कि गांवों में बिजली की समस्या भी काफी जटिल होती जा रही है। किसानों को सरकार 24 घंटे बिजली की व्यवस्था करवाए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह किसानों के साथ धरने व प्रदर्शन को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
रन फॉर अंबेडकर एवं अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तय की
FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM : दिल्ली व सोनीपत में आयोजित होने वाली रन फॉर अम्बेडक़ Read More...
FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM : बिजली कर्मचारियों की मुख्य माँगों से जुड़ी समस्याओं के मुद्दे पर फरीदाबाद डीएचबीवीएन के सर्कल सेक्टर-23 परिसर में हरियाणा स्टेट इलेक्ट Read More...
ARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट Read More...
FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM ; स्वर्णकार समाज फरीदाबाद द्वारा स्वर्णकार नेतृत्व संगम का आयोजन सैन्ट्रल पार्क, सैक्टर-12 में पूर्व सहायक एडवाकेट जनरल एवं एडवोक Read More...
FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM ; हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कल प्रस्तावित “विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली” से पूर्व आज कैबिनेट मंत् Read More...
PALWAL NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM : पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा के विकास व प्रदेश के हितों के प्रति गंभीर नहीं है। क Read More...
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में नगर निगम कॉन्फ्रेंस Read More...
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : पिछले दिनों बरसात व ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को पूरी तरह से चौपट करने की कगार पर पहुंचा दिया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगत सिंह Read More...