FARIDABAD

HindustanVision Saturday,04 April , 2026
पं. मूलचंद शर्मा के जन्मदिन पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उत्सव का माहौल

BALLABGARH NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ के विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर सेक्टर-8 स्थित उनके कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रवासी पहुंचे तथा उन्हें जेसीबी से फूल बरसाकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सेक्टर-3 स्थित राजकीय एफआरयू-2 अस्पताल पहुंचकर मरीजों और अस्पताल के स्टाफ के साथ केक काटकर अपना 62 वाँ जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हालचाल भी जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और सभी को फल वितरित किए। इसके उपरांत पौधारोपण किया।

इस मौके पर विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन पर तीन बार विश्वास जताकर उन्हें विधायक बनाया है। उन्होंने कहा कि वह अपने वादे के अनुसार बल्लभगढ़ के चौमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2027 तक विकास कार्यों के मामले में बल्लभगढ़ विधानसभा को हरियाणा की नंबर-वन विधानसभा बनाने का लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि आज फरीदाबाद में आयोजित फरीदाबाद विकसित रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, राज्य मंत्री गौरव गौतम, विधायक सतीश फागना, विधायक धनेश अदलखा, विधायक हरेंद्र राम रतन, मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी,जिला अध्यक्ष सोहनपाल, और जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ,महिला भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा युवा मोर्चा सहित जिला फरीदाबाद के अन्य जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं और बल्लभगढ़ क्षेत्र की जनता ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

फरीदाबाद की रैली के उपरांत सेक्टर 8 पर जश्न का माहौल रहा ,लोगों ने ढोल बाजे पर जमकर ठुमके लगाए और विधायक मूलचंद शर्मा की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। कार्यालय पर अपने स्वजन और परिवारजन बल्लभगढ़ क्षेत्र की जनता के बीच केक  काटकर यह जन्मदिन मनाया गया। 

बता दे की विधायक पंडित मूलचंद शर्मा का जन्म 4 अप्रैल 1964 को गांव सदपुरा में हुआ था। 

विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ क्षेत्रवासियों सहित पूरे प्रदेश से मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही हमेशा बना रहे, यही उनकी कामना है और वे हमेशा क्षेत्र की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।

पं. मूलचंद शर्मा के जन्मदिन पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उत्सव का माहौल

More News

4/4/2026 10:09:08 PM
विकसित फरीदाबाद रैली में मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, 120 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास

इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा और सीवरेज को मजबूती, फरीदाबाद के विकास को मिली नई दिशा

FARIDABAD NEWS 04 APRIL : GAUTAM : हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिं Read More...

4/4/2026 9:18:40 PM
 फरीदाबाद में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, सैकड़ों मामलों के निपटारे की तैयारी

FARIDABAD NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। यह आयोजन जिला न्यायालय परि Read More...

4/4/2026 9:15:22 PM
राष्ट्रीय मंच पर चमका के.एल. महता दयानंद महिला महाविद्यालय, कव्वाली प्रतियोगिता में जीता दूसरा स्थान

FARIDABAD NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : के.एल. महता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम करते हुए कव्वाली प्रतियोगिता में दूसरा पुर Read More...

4/4/2026 7:05:45 PM
फ्लॉप शो रही फरीदाबाद की धन्यवाद रैली : बलजीत कौशिक

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- रैली फरीदाबाद की और भीड जुटानी पडी 9 क्षेत्रों से, रैली में फिर से जनता को मिले घाषणाओं के जुम्ले

FARIDABAD NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : Read More...

4/4/2026 6:56:58 PM
उद्योगपतियों के ‘स्वयंभू संविधान’ में पिसता उपभोक्ता : सर्विस और वारंटी के नाम पर लूट हो बंद- विष्णु चौहान

PALWAL NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM :  आज का उपभोक्ता केवल शोषित नहीं, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से ठगा जा रहा है। कुछ उद्योगपति अपने फायदे के लिए चार-पांच पन्नों की नियमावल Read More...

4/4/2026 6:51:32 PM
पं. मूलचंद शर्मा के जन्मदिन पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उत्सव का माहौल

BALLABGARH NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ के विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उत्सव Read More...

4/4/2026 3:01:34 PM
7-10 मार्केट के प्रधान वासदेव अरोड़ा ने भाजपा का दामन थामा

भारतीय जनता पार्टी में वासदेव अरोड़ा का स्वागत, विपुल गोयल ने दी शुभकामनाएं

FARIDABAD NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : भारतीय राजनीति में यह एक महत्व Read More...

4/3/2026 7:48:50 PM
दिल्ली में आयोजित किया जाएगा रन फॉर अम्बेडक़र मैराथन : मनोज बागड़ी

रन फॉर अंबेडकर एवं अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तय की

FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM : दिल्ली व सोनीपत में आयोजित होने वाली रन फॉर अम्बेडक़ Read More...


Welcome