FARIDABAD

HindustanVision Monday,06 April , 2026
नशामुक्ति केन्द्र में इनर व्हील क्लब ने स्थापित की लाइब्रेरी, मरीजों के लिए उपलब्ध कराए संसाधन

FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2026 " GAUTAM : समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन ने सेक्टर-14 स्थित रेडक्रॉस नशा मुक्ति केन्द्र में एक लाइब्रेरी स्थापित की। इस पहल का उद्देश्य केंद्र में भर्ती नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को सकारात्मक वातावरण प्रदान करना तथा उनके मानसिक एवं भावनात्मक पुनर्वास में सहयोग देना है।

मनीता सिंगला, प्रधान इनर व्हील क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन द्वारा बताया गया कि क्लब द्वारा केन्द्र में भर्ती मरीजों के लिए लाइब्रेरी स्थापित की गई है | मनोरंजन और ज्ञानवर्धन के साधनों की व्यवस्था की गई। इसके तहत इनडोर खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे मरीज अपने समय का सदुपयोग कर सकें और तनाव से दूर रह सकें। साथ ही, पढ़ने के लिए मनोरंजक एवं धार्मिक पुस्तकों का भी प्रबंध किया गया, जो उनके भीतर सकारात्मक सोच और आत्मबल को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी।इसके अतिरिक्त लाइब्रेरी के सुचारू संचालन के लिए 10 कुर्सियां और 2 मेज भी उपलब्ध करवाईं।

इस अवसर पर उपस्थित रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेंद्र सोरौत ने क्लब के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास नशा मुक्ति की प्रक्रिया को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने बताया कि नशे की लत से उबरने के लिए केवल चिकित्सकीय उपचार ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक गतिविधियां भी बेहद जरूरी होती हैं। उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं से केन्द्र में अध्ययन और गतिविधियों के लिए एक व्यवस्थित स्थान तैयार हो गया है, जिससे मरीजों को बेहतर माहौल मिल सकेगा।

सुरेखा डागर, जिला बाल कल्याण अधिकारी फरीदाबाद ने कहा कि लाइब्रेरी स्थापित होने से नशा मुक्ति केन्द्र में रह रहे लोगों को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह पहल निश्चित रूप से नशा मुक्ति की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जो समाज में जागरूकता और सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करेगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की सहायता करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर  क्लब की सदस्य पूनम गोयल, निधि गुप्ता, रेखा गुप्ता, नशा मुक्ति केंद्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर धर्मेंद्र कसाना एवं अन्य केंद्र का स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा |

नशामुक्ति केन्द्र में इनर व्हील क्लब ने स्थापित की लाइब्रेरी, मरीजों के लिए उपलब्ध कराए संसाधन

More News

4/6/2026 9:23:35 PM
भाजपा राज में रोटी पकाने के लिए सिलेण्डर  जुटाना, मकान  बनाना हुआ महंगा : नीरज गुप्ता

प्रदेश कांगे्रस प्रवक्ता नीरज गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल

FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2026 : GAUTAM:  अप्रैल हरियाणा प्रदेश क Read More...

4/6/2026 8:57:50 PM
प्रशासन और जनता मिलकर खत्म करेंगे बाल विवाह की कुप्रथा : डीसी

FARIDABAD NEWS 06 APRIL : GAUTAM : भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आज गौछी सर्कल, ब्लॉक बी ज़ोन सहित अन्य इलाक Read More...

4/6/2026 8:51:20 PM
 नायब सिंह सैनी 5 मई को कुरुक्षेत्र से विशेष रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए करेंगे रवाना

FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री हजूर साहिब नांदेड़, महाराष्ट्र के लिए 5 मई को कुरुक्षेत्र Read More...

4/6/2026 8:44:48 PM
6 अप्रैल केवल एक तारीख नहीं, राष्ट्र विचार के पुनर्जागरण का दिन है, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2026 : GAUTAM: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री  विपुल गोयल ने अपने कार्यालय सागर सिनेमा में स्थापना दिवस Read More...

4/6/2026 8:40:07 PM
नशामुक्ति केन्द्र में इनर व्हील क्लब ने स्थापित की लाइब्रेरी, मरीजों के लिए उपलब्ध कराए संसाधन

FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2026 " GAUTAM : समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन ने सेक्टर-14 स्थित रेडक्रॉस नशा मुक्ति Read More...

4/5/2026 9:47:19 PM
धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कई अहम घोषणाएं कीं

FARIDABAD NEWS 05 APRIL : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में दिव्य नगर योजना के तहत नेचर पार्क बनाया जाएगा, केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी, सेक्टर-8 में PPP मोड प Read More...

4/5/2026 7:38:55 PM
औद्योगिक और सामाजिक विकास के संगम सुरेंद्र कुमार आर्य का भव्य अभिनंदन

FARIDABAD NEWS 05 APRIL 2026 : GAUTAM : आर्य समाज मंदिर, सेक्टर 7-ए में आयोजित चार दिवसीय पावन वेद कथा एवं यज्ञ का समापन गरिमामय समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में भजनोपदेशिका Read More...

4/5/2026 7:17:44 PM
श्रीसिद्धदाता आश्रम में 723 लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं
FARIDABAD NEWS 05 APRIL 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार Read More...


Welcome