- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,06 April , 2026
प्रदेश कांगे्रस प्रवक्ता नीरज गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल
FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2026 : GAUTAM: अप्रैल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता नीरज गुप्ता ने कहा है कि भाजपा सरकार के हालात आज यह हो गए है कि आम लोगों को रोटी बनाने के लिए सिलेण्डर जुटाना मुश्किल हो रहा है साथ ही मकान बनाना भी महंगा हो गया है। खाद्य पदार्थ से लेकर हर चीज मंहगी होती जा रही है, मजदूर व मध्यम वर्गीय लोगों का जीना बहुत ही कठिन हो गया है। श्री गुप्ता आज अपने निवास पर पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे।
श्री गुप्ता ने भाजपा सरकार को चौतरफा घेरते हुए कहा कि आज हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में व्यापारी, छोटे दुकान, रेहड़ी व चाय की दुकान चलाने वालों के साथ-साथ मध्यम वर्गीय व गरीब लोगों को एलपीजी गैस नहीं मिल रही। जबकि सरकार ने इन लोगों के लिए पांच-पांच किलो के सिलेण्डर देने का ऐलान किया है, लेकिन सच्चाई सबको पता है। छोटा सिलेण्डर देखने को भी नहीं मिल रहा है। रोजी रोटी कमाने के लिए 300 रूपए से 500 रूपए तक किलो के हिसाब से खरीद रहे है। अब तो हालात यह हो गए है कि कई परिवार गांव की ओर पलायन कर रहे है।
वहीं केन्द्रीय सडक़ मंत्री नितिन गडक़री साल में कम से कम दो बार टोल टैक्स में वृद्धि करते है। जबकि टोल टैक्स में कौन सा खर्च बढ़ा है जो टैक्स को बढ़ाकर जनता पर बोझ डाला जा रहा है। मंत्री श्री गडक़री कहते है कि 60 किलोमीटर से पहले टोल टैक्स नहीं होगा, जबकि फरीदाबाद जिले की सीमा बदरपुर बार्डर पर एक टोल टैक्स, दूसरा गदपुरी पर तथा तीसरा होडल बार्डर पर है। साथ ही गुडग़ांव व मोहना छांयसा में भी टोल टैक्स है, फरीदाबाद से बाहर निकलने पर सभी को अंग्रेजों व मुगल काल ही तरह टोल टैक्स देना पड़ता है। बढ़ा टोल टैक्स देने के बावजूद भी भारी जाम व टूटी सडक़ों का सामना करना पड़ रहा है।
फरीदाबाद एक औद्योगिक नगरी है, बावजूद इसके हरियाणा सरकार हर वर्ष जमीनों के सर्कल रेट बढक़र गरीबों के सिर पर से छत छीन रही है। इस बार हरियाणा सरकार ने बीते एक अप्रैल से 15 से 75 प्रतिशत तक सर्कल रेट बढ़ा दिए हैं, जिससे जमीनों के रेट आसमान को छूने लगे है। साथ ही गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों का घर लेने का सपना बिखरता सा नजर आ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्व मंत्री विपुल गोयल से मांग की है कि वह तुरन्त जनता के ऊपर सर्कल रेट के रूप में पडऩे वाले इस बोझ को वापिस लें, नहीं तो कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध कर सडक़ पर उतर आएगी।
प्रदेश प्रवक्ता नीरज गुप्ता ने कहा कि जब खेतों में किसान की गेहूं की फसल पककर मंडी में आने के लिए तैयार हो रही थी, तब सरकार ने मंडियों में गेहूं की फसल लेकर आने वाले किसानों के ट्रैक्टर ट्राली से लेकर किसानों पर ऐसी शर्त थोंप दी, जो पूरी नहीं हो सकती। ट्रैक्टर-ट्रॉली के लिए नंबर अनिवार्य किया गया। साथ ही फसल लेकर आने वाले किसान की फोटो भी ट्रैक्टर के साथ खींचने के आदेश जारी कर दिए। यही नहीं, मंडी में किसान की बायोमेट्रिक का नियम भी बनाकर किसान को परेशान किया जा रहा है।
भाजपा सरकार की ऐसी तुगलकी शर्तें पूरी करें यह किसान की समझ से बाहर हो गया है। इसी समय किसान को खेतों में पशुओं के लिए तूड़ा भी बनवाना है और सरकार उसे मंडी में ही खड़ा रखना चाहती है।
प्रदेश कांगे्रस प्रवक्ता नीरज गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल
FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2026 : GAUTAM: अप्रैल हरियाणा प्रदेश क Read More...
FARIDABAD NEWS 06 APRIL : GAUTAM : भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आज गौछी सर्कल, ब्लॉक बी ज़ोन सहित अन्य इलाक Read More...
FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री हजूर साहिब नांदेड़, महाराष्ट्र के लिए 5 मई को कुरुक्षेत्र Read More...
FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2026 : GAUTAM: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने कार्यालय सागर सिनेमा में स्थापना दिवस Read More...
FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2026 " GAUTAM : समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन ने सेक्टर-14 स्थित रेडक्रॉस नशा मुक्ति Read More...
FARIDABAD NEWS 05 APRIL : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में दिव्य नगर योजना के तहत नेचर पार्क बनाया जाएगा, केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी, सेक्टर-8 में PPP मोड प Read More...
FARIDABAD NEWS 05 APRIL 2026 : GAUTAM : आर्य समाज मंदिर, सेक्टर 7-ए में आयोजित चार दिवसीय पावन वेद कथा एवं यज्ञ का समापन गरिमामय समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में भजनोपदेशिका Read More...
स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं
FARIDABAD NEWS 05 APRIL 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार
Read More...