- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,25 April , 2026
FARIDABAD NEWS 25 APRIL 2026 : GAUTAM : समस्त ग्लोबल पंजाबी जागृति सोसाइटी (रजि.) एवं सड़क सुरक्षा ओमनी फाउंडेशन (सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शहर के सजग नागरिक वसु मित्र सत्यार्थी को उनके साहसिक कार्य और मानवीय सूझबूझ के लिए सम्मानित किया गया। संस्थाओं द्वारा उन्हें शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके जज्बे को सलाम किया गया।
समस्त ग्लोबल पंजाबी जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.आर. नरूला ने बताया कि हाल ही में वसु मित्र सत्यार्थी ने अपनी साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए हुए नीलम फ्लाईओवर से रेलवे लाइन पर कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रही एक महिला को सुरक्षित बचा लिया था। मनुष्य जीवन की रक्षा करना सबसे बड़ा परोपकार है सत्यार्थी की इस सतर्कता और मानवीय संवेदना और साहसी कार्य से प्रेरणा लेनी चाहिए और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर सरदार देवेंद्र सिंह, सदस्य स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार एवं सदस्य मेंबर ऑफ पार्लियामेंट रोड सेफ्टी कमेटी भारत सरकार एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष ने सत्यार्थी के साहस की सराहना करते हुए कहा, सड़क पर चलते हुए, किसी भी दुर्घटना या मुसीबत के समय हमें अपने नैतिक और सामाजिक कर्तव्य को समझना चाहिए। संकट में फंसे व्यक्ति की सहायता करना ही सच्ची मानवता है।
सड़क सुरक्षा ओमनी फाउंडेशन के सलाहकार बोर्ड सदस्य अनिल कुमार भाटिया ने भी नागरिकों से अपील की कि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और आपात स्थिति में मददगार बनें।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस.के. सचदेवा, मिगलानी, ए.के. भाटिया, राज भांबरी सहित संस्थान के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में वसु मित्र सत्यार्थी के जज्बे को सलाम किया।
FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लड़ाई-झगड़े व संगीन मामलों में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस चौकी चाव Read More...
FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा पर्यावरण आयोग के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी ने हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप जोशी को Read More...
FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2026 : GAUTAM : नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को गिराए जाने के विरोध में पार्टी की महिला नेताओं, कार्यकर्ताओं व सामाजिक महिलाओं ने जिला Read More...
FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया जो की सराय ख्व Read More...
FARIDABAD NEWS 25 APRIL 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ (रजिस्टर्ड) फरीदाबाद द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयो Read More...
FARIDABAD NEWS 25 APRIL 2026 : GAUTAM : समस्त ग्लोबल पंजाबी जागृति सोसाइटी (रजि.) एवं सड़क सुरक्षा ओमनी फाउंडेशन (सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा आयोजित एक वि Read More...
हवन-पूजन, भोजन-प्रसाद वितरण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री देकर मनाया जन्मदिवसFARIDABAD NEWS 25 APRIL 2026 : GAUTAM : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के जन्मदिवस के पावन अवसर पर से Read More...
परीक्षा का संचालन पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शी होगा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डीसी आयुष सिन्हा
FARIDABAD NEWS 25 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा लोक सेवा आय Read More...