FARIDABAD

HindustanVision Saturday,25 April , 2026
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया

FARIDABAD NEWS 25 APRIL 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ (रजिस्टर्ड) फरीदाबाद द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा से राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक मूलचंद शर्मा, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, भाजपा से मुख्यमंत्री पूर्व राजनीति सलाहकार अजय गौड़, कांग्रेस से पूर्व विधायक नीरज शर्मा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, पूर्व प्रत्याशी श्रीमती पराग शर्मा, गिरीश भारद्वाज, विनोद कौशिक, पूर्व लोकसभा युवा अध्यक्ष रिंकू चंदीला एवं शालिनी चोपड़ा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सत्य, धर्म, साहस और न्याय के प्रतीक हैं। उन्होंने अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समाज को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। भगवान परशुराम का जीवन हमें यह सिखाता है कि व्यक्ति को सदैव धर्म और सत्य के पक्ष में खड़ा रहना चाहिए तथा समाज में समरसता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना चाहिए। इस कार्यक्रम की रूपरेखा एवं सफल आयोजन में पं० लखन शर्मा, पं० कलेक्टर पाराशर, पं० मुकेश शर्मा, श्री अजय शर्मा, ललित शर्मा, हरीश पाराशर, पवन चंदीला, प्रदीप शर्मा, सचिन वशिष्ठ, सुरेश बैनीवाल, नरेश शर्मा, एडवोकेट अमित शर्मा, राहुल यादव, रंजित ठाकुर, सुबोध भाटी, सुनील ठाकुर, प्रवीण बैसला, दीपांशु गांधी, कमल शर्मा, एडवोकेट अमित शर्मा, वैभव, बबलू त्यागी, अरूण त्यागी, सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक संस्थाओं का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।

 

 

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया

More News

4/26/2026 8:07:11 PM
घर में घुसकर मारपीट व अपहरण के प्रयास के मामले में आठवां आरोपित गिरफ्तार पुलिस चौकी चावला कॉलोनी टीम की कार्रवाई

FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लड़ाई-झगड़े व संगीन मामलों में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस चौकी चाव Read More...

4/26/2026 7:48:24 PM
जन्मदिन पर पौधा भेंट कर दिया हरित संदेश : उमेश भाटी

FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा पर्यावरण आयोग के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी ने हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप जोशी को Read More...

4/26/2026 7:15:18 PM
महिलाओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2026 : GAUTAM : नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को गिराए जाने के विरोध में पार्टी की महिला नेताओं, कार्यकर्ताओं व सामाजिक महिलाओं ने जिला Read More...

4/26/2026 7:12:13 PM
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ ने भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया

FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2026 : GAUTAM :  अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया जो की सराय ख्व Read More...

4/25/2026 8:17:57 PM
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया

FARIDABAD NEWS 25 APRIL 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ (रजिस्टर्ड) फरीदाबाद द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयो Read More...

4/25/2026 7:42:01 PM
वसु मित्र सत्यार्थी मानवता की रक्षा के लिए हुए सम्मानित

FARIDABAD NEWS 25 APRIL 2026 : GAUTAM : समस्त ग्लोबल पंजाबी जागृति सोसाइटी (रजि.) एवं सड़क सुरक्षा ओमनी फाउंडेशन (सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा आयोजित एक वि Read More...

4/25/2026 7:13:17 PM
जनस्नेह के बीच जन्मदिवस पर विपुल गोयल ने दिया हरित और विकसित फरीदाबाद का संकल्प

हवन-पूजन, भोजन-प्रसाद वितरण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री देकर मनाया जन्मदिवसFARIDABAD NEWS 25 APRIL 2026 : GAUTAM : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के जन्मदिवस के पावन अवसर पर से Read More...

4/25/2026 6:48:09 PM
एचसीएस प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी, जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

परीक्षा का संचालन पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शी होगा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 25 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा लोक सेवा आय Read More...


Welcome