- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,25 May , 2026
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता फरीदाबाद एसडीएम डॉ हनी बंसल ने की।
एसडीएम डॉ हनी बंसल ने समाधान शिविरों की प्रभावशीलता को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में नागरिकों की ओर से सबसे अधिक समस्याए परिवार पहचान पत्र आईडी में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्य जोड़ने से जुड़ी सामने आई हैं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी मुद्दों के त्वरित निपटान के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।
एसडीएम डॉ हनी बंसल ने बताया कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन हमेशा नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर हैं और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी। इसी क्रम में आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी नागरिक को स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, स्थानीय निकायों से नो-ड्यूज प्रमाण पत्र, नगर पालिका द्वारा नक्शा पास करवाने, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य या आपराधिक शिकायतों से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह निःसंकोच समाधान शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराए।
एसडीएम डॉ हनी बंसल ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है।
समाधान शिविर में सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 26 MAY 2026 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद प्रशासन ने नए शैक्षणिक सत्र में दाखिला लेन Read More...
FARIDABAD NEWS 26 MAY 2026 : GAUTAM : आबादी के अनुपात में बिजली सप्लाई न होने व अपर्याप्त संसाधनों की वजह से नहरपार पल्ला से बसंतपुर तक के लोगों को गर्मी में परेशानी का Read More...
FARIDABAD NEWS 26 MAY 2026 : GAUTAM : विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण क Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. ब्रह्म दीप ने जिला फरीदाबाद का दौरा कर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं की कार्यप्रणाली, Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी बल्लभगढ़ में सोमवार को बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकेडमी के जनरल सेक्रेटरी शियान दुष्यंत सैनी एवं दिवाक Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : हरियाणा सरकार में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने निर्देश दिए कि जिले में ऐतिहासिक महत्व के पुराने दस्तावेजों, पांडुलिपियों, हस्तलिखित अभिलेखो Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : *लू* (heatwave) या बहुत तेज गर्मी लगने पर शरीर में बहुत ज्यादा गर्मी हो जाती है, जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है और कई गंभीर लक्षण दिखाई द Read More...